अखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे भाजपा के एसपी बघेल ! रह चुके हैं मुलायम के सुरक्षा अधिकारी – Dainik Bhaskar UP/UK

अखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे भाजपा के एसपी बघेल ! रह चुके हैं मुलायम के सुरक्षा अधिकारी
भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से एस पी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है. एस पी सिंह बघेल किसी दौर में मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे. इसके साथ ही वे यूपी सरकार में मंत्री भी रहे हैं. हालांकि, भाजपा की ओर से भी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, मगर अखिलेश के पर्चा भरने के बाद एस पी सिंह बघेल भी नॉमिनेशन भरने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे.

इससे पहले अखिलेश यादव ने करहल सीट से नामांकन भरा. इस दौरान उनसे जब भाजपा प्रत्याशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, भाजपा इस सीट से किसी को भी टिकट देगी, वह हार जाएगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने आज नमांकन भरा. वे अखिलेश यादव के पर्चा दाखिल करने के बाद मैनपुरी पहुंचे थे. बघेल आगरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं. हालांकि, अभी करहल सीट पर बघेल की उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बघेल ने अखिलेश के बाद नामांकन भरा है.

बता दें कि एसपी बघेल इटावा के हैं. वे SC जाति से ताल्लुक रखते हैं. बघेल 1998, 1999 और 2004 में सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके बाद उन्हें सपा ने निष्काषित कर दिया था. इसके बाद बघेल बसपा से 2009 और 2014 में चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.  इसके बाद 2015 में बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया. 2017 में बघेल ने भाजपा के टिकट पर टुंडला से चुनाव जीता. उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया गया. हालांकि, 2019 में उन्हें आगरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया. इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने.