अटल विरासत की थीम पर शुरू – Dainik Bhaskar UP/UK

खुशखबरी : लखनऊ महोत्सव का आगाज़ कल से, पहले दिन लोगों को मिलेगी FREE ENTRY
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से शुरू हो रहे लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।  आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि अटल विरासत थीम पर 25 नवम्बर से शुरू हो रहे लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम सात बजे करेंगे। महोत्सव का समापन पांच दिसंबर को राज्यपाल राम नाइक करेंगे।

उन्होने बताया कि महोत्सव में संस्कृति पंडाल के साथ एक और पंडाल लगाया जाएगा, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल के जीवन की झलकियां देखने को मिलेंगी। साथ ही उनके भाषण भी सुनाए जाएंगे। अटल दीर्घा में पिक्चर गैलरी, लाइब्रेरी, ऑडियो, वीडियो शो व क्वीज आदि का आयोजन किया जाएगा। एक ग्राम की भी परिकल्पना की गई है, जिसे अटल ग्राम नाम दिया गया है, जिसमें ग्रामीण पृष्ठ भूमि की झलक दिखेगी।

महोत्सव परिसर में अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों पर मॉडल एवं कटआउट का निर्माण किया गया है। पहले दिन 25 नवम्बर को लखनऊ महोत्सव में लोगों को मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यहां बताया कि महोत्सव में लखनऊ के सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेई के जीवन की झलकिया देखने को मिलेंगी। इस बार महोत्सव में बच्चों के लिए गोमती नदी में नौकायन दौड़ भी होगी।

उन्होने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, पंजाबी, बॉलीवुड नाइट आदि कार्यक्रम होंगे। भारतीय संगीत को विदेशों में पहचान देने वाले विदेशी कलाकारों को महोत्सव में पहली बार आमंत्रित किया गया है, जो इंडो फारेन नाइट में परफॉर्म करेंगे। महोत्सव परिसर को कई जोन में बांटा गया है। इसमें शिल्पी जोन, फूड, कामर्शियल, फन, पवेलियन, नाबार्ड, क्रॉकरी, फर्नीचर व कार्पेट जोन रहेगा। दिव्यांगों को महोत्सव परिसर में ई-रिक्शा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस बार प्रमुख आकर्षण में पतंग प्रतियोगिता, नौका रैली, विंटेज कार रैली, राइफल शूटिंग, युवा महोत्सव, नाट्य समारोह, शिल्प मेला व राष्ट्रीय कुश्ती समेत कई आयोजन होंगे। महोत्सव की सुरक्षा के लिए लगाए गए ड्रोन कैमरे की निगरानी को फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। दर्शक पांच दिसंबर तक महोत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे।

इस बार महोत्सव में मौत का कुआं जैसे खतरनाक तथा नुकसान पहुंचाने वाले आयोजन पर सख्ती से रोक रहेगी। महोत्स में 25 नवंबर को उद्घाटन तथा क्लासिकल नाइट का अायोजन किया गया है। जिसमें नितीश भारद्वाज भाग लेंगे और चक्रव्यूह नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जायेगी। 26 नवंबर को इंडो फारेन रॉक नाइट तथा सोलिटेयर बैंड, 27 नवंबर को भजन संध्या मैथिली ठाकुर तथा किशोर चतुर्वेदी द्वारा प्रसुस्त किया जायेगा। 28 नवंबर को कवि सम्मेलन होगा जिसमें हरिओम पवार, अनामिका अंबर, डॉ. सुरेश अवस्थी, कविता तिवारी तथा गजेंद्र सोलंकी समेत कई कवि भाग लेंगे। 29 नवंबर को सूफी नाइट होगा जिसमें जावेद अली भाग लेंगे। 30 नवंबर को मुशायरा कार्यक्रम होगा जिसमें वसीम बरेलवी, मंजर भोपाली, शबीना अदीब, जौहर कानपुरी तथा अन्ना देहलवी शिरकत करेंगे।

एक दिसंबर भोजपुरी नाइट का अायोजन रखा गया है जिसमें पवन सिंह भाग लेंगे, दो दिसंबर को अवधी नाइट का कार्यक्रम है जिसमें मालिनी अवस्थी शामिल होंगी। तीन दिसंबर बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम है जिसमें ब्रजेश शाडिल्य तथा शर्ले सेटिया भाग लेेंगे। चार दिसंबर को पंजाबी नाइट का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें गुरु रंधावा भाग लेंगे। महोत्सव के अन्तिम दिन पांच दिसंबर को क्लासिकल नाइट तथा समापन समारोह कार्यक्रम होगा जिसमें सोमा घोष भाग लेंगी।

महोत्सव स्थल तक शहरवासियों को लाने तथा वापस छोड़ने के लिए हमेशा की तरह स्पेशल बसें चलाई जा रही हैक्। सिटी बसों के टिकट के साथ महोत्सव प्रवेश टिकट को भी वितरित कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान आयोजन स्थल पर जुटने वाले दर्शकों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने तथा प्रवेश द्वार पर भीड़-भाड़ न हो, इसकी जिम्मेदारी नगर निगम तथा यातायात विभाग की होगी। महोत्सव में सभी विभागों से जागरूकता स्टाल लगाये जा रहे है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर से स्मृति उपवन स्थल में सजने वाले लखनऊ महोत्सव के भव्य आयोजन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। समापन पांच दिसंबर को राज्यपाल राम नाईक करेंगे। उन्होने महोत्सव स्थल की साज-सज्जा में इस बार ग्रामीण परिवेश का ध्यान रखा जाएगा। चौपाल व हाट मुख्य आकर्षण होंगे।

इस बार महोत्सव में विदेशी बैंड भी धमाल मचाने के लिए आ रहा है। इंडो-फॉरेन नाइट में दर्शकों को कई देशों के कलाकारों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। बॉलीवुड के कई कलाकारों के अलावा भोजपुरी स्टार भी महोत्सव में मंच पर प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

अटल विरासत की थीम पर शुरू हो रहे लखनऊ महोत्सव में घूमना महंगा हो गया। इस बार महोत्सव का टिकट दस का नहीं बल्कि बीस रुपये का होगा। जबकि, सीजनल टिकट की दर भी 50 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये कर दी गई है। पहले दिन लोेगों को महोत्सव स्थल में मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा। सामान्य प्रवेश द्वार बंगला बाजार की ओर से होगा। टिकटों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गयी है। महोत्सव स्थल पर चार काउंटर बनाये गये हैै।