अफ्रीका – Dainik Bhaskar UP/UK

भारत ने अफ्रीका को पारी से चटाई धूल, सीरीज में 2-0 की बढ़त
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. इसी के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है और फ्रीडम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. सीरीज का एक मैच खेला जाना बाकी है. रांची में 19 अक्टूबर से तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा.

पुणे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 601 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर समेट दिया. पहली पारी के आधार पर भारत को 326 रनों की बढ़त मिली. अफ्रीकी टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाई, जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 189 रनों पर ढेर हो गई.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देने का फैसला किया. कप्तान विराट कोहली के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और 21 रन के कुल स्कोर पर थ्यूनिस डि ब्रूइन (8) के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा. मार्करम को ईशांत शर्मा और डि ब्रूइन को उमेश यादव ने पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और डीन एल्गर के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई. डु प्लेसिस (5) को आउट करके रविचंद्रन अश्विन ने इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने एल्गर को 48 के निजी स्कोर पर आउट करके मेहमान टीम को चौथा झटका दिया.

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को पांच रन के निजी स्कोर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया. छठे विकेट के लिए उप-कप्तान टेम्बा बावूमा और सेनुरन मुथुसामी के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई. बावूमा (38) को आउट करके इस साझेदारी को जडेजा ने तोड़ा. मुथुसामी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और नौ के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का शिकार हुए.

दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 रनों पर ऑलआउट

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर समेट दिया. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया. अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाए.

महाराज के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64, वर्नोन फिलैंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डि ब्रुइन ने 30 और क्विंटन डि कॉक ने 31 रन बनाए. महाराज और फिलैंडर ने नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की.  विशाल स्कोर के सामने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. उमेश यादव ने एडेन मार्कराम को दो के कुल स्कोर पर ही पवेलियन भेज मेहमान टीम को दबाव में ला दिया. मार्कराम खाता भी नहीं खोल पाए. दूसरे सलामी बल्लेबाजी भी उमेश की गेंद पर गच्छा खा गए.