आतंकी खतरा – Dainik Bhaskar UP/UK

आतंकी खतरा : स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद गाजियाबाद में अलर्ट
मॉल्स, मल्टीप्लेक्स और भीड़ भरे बाजारों में गश्त बढ़ी

गाजियाबाद। शामली, निजामुद्दीन, मेरठ गाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

बुधवार को एक पत्र पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पत्र मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं एसएसपी को भी बम धमाके की धमकी भरा ई मेल मिला है।

एसएसपी ने भीड़ भरे बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। खुफिया विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। यह पत्र और ई मेल किसकी तरफ से भेजा गया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। इनमें किसी संगठन का नाम नहीं लिखा है। पत्र और ई मेल से धमकी भेजने वाले ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इन सातों स्टेशनों पर बम धमाके कर उड़ाने की धमकी दी गई है। गाजियाबाद जीआरपी प्रभारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि यह पत्र रेलवे अधिकारियों को मिला था। उनकी ओर से जीआरपी को सूचित किया गया, इसके बाद से ही स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। प्लेटफार्म व सकुर्लेटिंग एरिया में चेकिंग बढ़ाई गई है। ट्रेनों में एस्कार्ट में तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता बढ़ाने और चेकिंग के निर्देश दिए

गए हैं।

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, शामली और गाजियाबाद में उनके ई मेल अकाउंट पर धमकी भरे मेल के संबंध में पुलिस की ओर से शामली में केस दर्ज करने का बाद एटीएस, साइबर सेल और सर्विलांस टीमो ने जांच के बाद मेल प्रोवाइडर की मदद से मेरठ लिसाड़ीगेट के रहने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके फोन से काफी संदिग्ध नम्बर और जानकारी मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में भी साइबर एक्सपर्ट, सर्विलांस सेल और खुफिया विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। सभी थानों की पुलिस को मॉल्स मल्टीप्लेक्स व भीड़ भरे बाजारों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।