उत्तराखंड का मौसम – Dainik Bhaskar UP/UK

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी: कई रास्ते बंद, बिजली भी गुल
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी है। शिमला के कुफ़री, नारकण्डा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फ़बारी हो रही है। इस बर्फबारी ने कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई जिलों की सड़कें बर्फबारी से अवरुद्ध हो गई हैं। बर्फबारी से सैंकड़ों ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। जिसके कारण कई उपमण्डलों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है, लेकिन बर्फबारी और ठंड की वजह से कार्यों में देरी हो रही है।

तीन नेशनल हाइवे सहित 174 सड़कों पर यातायात बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 174 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं। शिमला जिला में सबसे ज्यादा 89 सड़कों पर यातायात बाधित है। इनमें जिला के ऊपरी इलाकों की सड़कें शामिल हैं।

किन्नौर में 44, मंडी में 25, कांगड़ा में छह, कुल्लू में चार लाहौल स्पीति में दो और चम्बा में एक सड़क बंद है। कुल्लू में दो और लाहौल-स्पीति में एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग बर्फबारी से बंद है। ऊना जिला में हुई वर्षा से तीन सड़कों पर आवाजाही ठप है।

ऊपरी शिमला की सड़कें यातायात के लिए बाधित, यात्रा से बचने की सलाह

शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में जारी बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें सोमवार से वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। इन सड़कों पर बर्फ और फिसलन के कारण यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। पुलिस प्रशासन ने इन मार्गों पर यात्रा से बचने की सलाह दी है।

शिमला पुलिस के मुताबिक ठियोग-चौपाल सड़क खिड़की के पास, ठियोग-रोहड़ू सड़क खड़ापत्थर के पास, ठियोग-रामपुर सड़क नारकण्डा के पास और शिमला-कुफरी-ठियोग मार्ग, मशोबरा बाईफर्केशन से ठियोग तक अवरुद्ध है।

शिमला पुलिस ने लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे इन मार्गों पर यात्रा न करें। यदि यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है। आपातकालीन संपर्क नंबर 01772812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन पर उपलब्ध हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

इस बीच प्रशासन ने सड़कों को खोलने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते रोड खुलने में समय लग सकता है। हालांकि ऊपरी शिमला में कई पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है।

बिजली आपूर्ति पर असर, 683 ट्रांसफार्मर ठप

बर्फबारी और तूफान के चलते राज्य में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। 683 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं, जिससे हजारों घरों में बिजली गुल हो गई है। सिरमौर जिला में तूफान चलने से सर्वाधिक 456 ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं। लाहौल-स्पीति में 139, मंडी में 54, किन्नौर में 27 और चम्बा में सात ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली गुल है। बिजली बोर्ड द्वारा इन ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बर्फबारी और ठंड के कारण राहत कार्यों में भी कठिनाई हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे मौसम ठीक होगा तो इन ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।

पर्यटकों का बर्फ में मस्ती का माहौल

बर्फबारी के कारण राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी है। शिमला, कुफ़री, नारकंडा, मनाली और डल्हौजी जैसे स्थानों पर पर्यटक बर्फबारी में मस्ती कर रहे हैं। बर्फ से ढकी सड़कें और पहाड़ों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को खूब भा रहा है शिमला और मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में लंबे समय बाद दिसम्बर में हुई बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को बर्फबारी से काफी लाभ हो रहा है। यहां बर्फबारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

सात शहरों का माइनस में पारा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को राज्य के सात शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी व समधो में पारा क्रमशः -6.9 डिग्री व -4.7 डिग्री, शिमला के नारकण्डा व कुफ़री में क्रमशः -2.9 डिग्री व -1.5 डिग्री,

किन्नौर के कल्पा में -2.8 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.6 डिग्री और चम्बा के भरमौर में -0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मनाली में न्यूनतम तापमान 0.5, मंडी में 0.9 डिग्री,सराहन में 0.2 डिग्री औऱ शिमला में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार खदराला में 24 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। इसके अतिरिक्त सांगला में 16.5, शिलारू में 15.3, चौपाल व जुब्बल में 15-15, कल्पा में 13, निचार में 10 और शिमला में 7 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज़ हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के उच्च पर्वतीय व मध्यवर्ती इलाकों में आज भी वर्षा-बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 25 व 26 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 27 से 30 दिसम्बर तक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा वर्षा व बर्फबारी होने की उम्मीद है। 28 दिसम्बर को कुछ हिस्सों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा कि 24 से 26 दिसम्बर तक मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट रहेगा।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिला ‘भारत गौरव पुरस्कार’
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें राजनीति में उनके लंबे अनुभव, कार्यक्षेत्र में सक्रियता, सामाजिक योगदान और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया।भारत गौरव पुरस्कार के आठवें अधिवेशन का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।

सम्मान समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री नीमूबेन बंभानिया, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, डॉ. संदेश यादव और आकाश पांडेय ने डॉ. अग्रवाल को यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह मेरे कार्यों के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक है। यह मुझे समाज की सेवा में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

पुरस्कार समारोह की विशेषताएंइस कार्यक्रम का आयोजन भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के 14 राज्यों से आए प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में दो लोकसभा सदस्य, दो राज्यसभा सदस्य, पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियां और सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्ति शामिल थे।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का योगदानडॉ. अग्रवाल राजनीति में अपने लंबे अनुभव और कार्यक्षेत्र में सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, वे सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। उनका यह सम्मान राज्य के लिए गर्व का विषय है।

यह पुरस्कार डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान की स्वीकार्यता का प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों ने गर्व व्यक्त किया है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, कई शहरों में पारा माइनस में
नई दिल्ली. इस समय पूरा उत्तर भारत ठण्ड के सितम को झेल रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड रोज नए रिकाॅर्ड बन रहे है।  इसके चलते मौसम विभाग ने उत्तर भारत को रेड अलर्ट की श्रेणी में शामिल कर प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। पंजाब के आदमपुर में शनिवार सुबह तापमान माइनस 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के पांच शहरों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड है। इससे पहले 28 दिसंबर, 2014 को भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, पिछले 10 साल में इससे नीचे तापमान सिर्फ एक बार 30 दिसंबर, 2013 को 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

राजस्थान सब ठंडा : फतेहपुर में -4.5 पर पहुंचा पारा

राजस्थान में फतेहपुर सबसे सर्द रहा। यहां पारा माइनस 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में एक रात में ही पारा 2.5 डिग्री गिरकर 5.1 डिग्री चला गया। जयपुर, भरतपुर, अलवर और चित्तौड़गढ़ समेत ज्यादातर शहरों में शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। जोधपुर में पारा एक डिग्री गिरकर 45 साल में दिसंबर के न्यूनतम स्तर 4.6 पर पहुंच गया। झालावाड़ में झालरापाटन क्षेत्र के गोविंदपुरा और टोंक जिले के पीपलू में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों खेतों पर सिंचाई और रखवाली के लिए गए थे।

यूपी: आगरा सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश में आगरा शनिवार को सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़क कर 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं, 2.6 डिग्री के साथ मुजफ्फरनगर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

सर्द हवाओं से कांपा मध्यप्रदेश

उत्तर से आ रहीं बर्फीली हवाओं से भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 25 से ज्यादा शहर शीतलहर की चपेट में हैं। 19 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया। भोपाल में शनिवार को तापमान 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कान्हा 0 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। बैतूल, पचमढ़ी, अमरकंटक और बांधवगढ़ में रात का तापमान एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक-दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अनुमान है कि पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर की रात का तापमान पांच से छह डिग्री के बीच रह सकता है।

दिल्ली में और गिर सकता है पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ पाला पड़ना दो दिन तक जारी रह सकता है। आज न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो 10 साल में दिसंबर की सबसे सर्द रात का नया रिकॉर्ड होगा। दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में सुबह के समय कोहरा रहेगा, जिसमें दृश्यता 500 मीटर तक गिरेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जनवरी के पहले सप्ताह में भी शीतलहर चलती रहेगी।

झारखंड में 49 साल में पहली बार माइनस में पहुंचा पारा

झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में शनिवार सुबह पारा माइनस 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 1969 से अब तक राज्य में कभी भी पारा इतना नीचे नहीं गिरा। मैक्लुस्कीगंज के बाद सबसे कम तापमान कांके में एक डिग्री, डालटनगंज में 4.6 और रांची में 4.8 दर्ज किया गया। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 10 दिसंबर 1996 में सबसे कम 2.2 डिग्री पर पहुंचा था। झारखंड के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

उत्तराखंड: नए साल में मैदान में धूप और पहाड़ में बर्फबारी

उत्तराखंड की वादियों में नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो आपको मौसम के कई तरह के रंग दिखेंगे। कहीं गुनगुनी धूप होगी तो कहीं रात को पाले की सर्द रात तो औली-हर्षिल में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के आकलन के अनुसार, देहरादून, मसूरी, नैनीताल, टिहरी और चकराता जैसे इलाकों में मौसम साफ रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बता दें कि शनिवार को देहरादून में न्यूनतम पारा 3.5 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

हिमाचल के कई इलाकों में पानी जम गया

मैदानी इलाकों में शीतलहर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से देशभर में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के मनाली समेत कई ऊपरी इलाकों में पानी जम गया है। देश में सर्वाधिक ठंड द्रास(जम्मू-कश्मीर) में रही जहां तापमान -21 रिकॉर्ड किया गया। उधर, अमेरिका का न्यू मैक्सिको भी बर्फबारी से बेहाल है।  हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में प्राकृतिक जलस्रोत, झीलें, तालाब और झरने जम गए हैं। मनानी में लोगों को पानी की समस्या पैदा हो गई है। पानी पाइप में जम गया है। राज्य में केलांग -10.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। उधर, अमेरिका में भारी बर्फबारी और तूफानी हवाओं के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। बर्फबारी के कारण शुक्रवार को 500 उड़ानें रद्द हुई जबकि 5700 ने विलंब से उड़ान भरी। न्यू मैक्सिको में 8 से 12 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। प्रतिकूल मौसम की वजह से नए साल पर सैर सपाटा के लिए निकलने वाले हजारों लोगों के इरादों पर पानी फिर सकता है।

जम्मू-कश्मीर: लेह में मौसम की सबसे सर्द रात

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर में ठंड इस कदर रही कि सीआरपीएफ कैंप में नल से निकली पानी की धार तक जम गई। कैंप में तैनात डिप्टी एसपी केके कश्यप ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर पोस्ट की है।