उत्तर प्रदेश विधानसभा 2019 रिजल्ट – Dainik Bhaskar UP/UK

यूपी उपचुनाव रिजल्ट 2019 : भाजपा गठबंधन सात, SP दो और कांग्रेस व बसपा के हाल
प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी सात सीटों पर, सपा दो सीटों पर, कांग्रेस व बसपा एक-एक सीटों पर आगे चल रही हैं।

भाजपा उम्मीदवार लखनऊ की कैंट, अलीगढ़ की इगलास, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, चित्रकूट की मानिकपुर, कानपुर की गोविंद नगर और मऊ की घोसी सीट पर आगे चल रहे हैं। सपा बाराबंकी की जैदपुर और रामपुर सीट पर आगे चल रही है। बसपा अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीट और सहारनपुर की गंगोह सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं।

अलीगढ़ जिले की इगलास सीट पर सातवें चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार 8113 मतों से बसपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार को 21381 मत और बसपा उम्मीदवार को 13268 मत मिले हैं।

प्रतापगढ़ में भाजपा की सहयोगी अपना दल उम्मीदवार की बढ़त लगातार बनी हुई है। बारहवें राउंड की मतगणना समाप्त के बाद अपना दल उम्मीदवार को 23979, कांग्रेस को 11464, सपा को 8157 और बसपा को 6735 मत मिले। अम्बेडकरनगर के जलालपुर में सातवें चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद बसपा उम्मीदवार डॉ. छाया वर्मा 3753 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 19658 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के डॉ. राजेश सिंह को 15905 और सपा के सुभाष राय को 11938 मत मिले हैं।

चित्रकूट की मानिकपुर सीट पर आठवें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार 6304 मतों की बढ़त पर हैं। पार्टी उम्मीदवार आनंद शुक्ला को 19204, सपा के निर्भय सिंह पटेल को 12900, बसपा के राजनारायण कोल को 8438 तथा कांग्रेस उम्मीदवार रंजना पांडेय को 2618 मत मिले हैं।

रामपुर में ग्यारहवां चक्र पूरा होने के बाद सपा की डॉ. तजीन फातिमा की बढ़त और बढ़ गई है। उन्हें 31808 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के भारत भूषण को 17593 वोट, कांग्रेस के अरशद अली गुड्डू को 1950 वोट और बसपा के ज़ुबैर मसूद खान को 539 वोट मत मिले हैं।

बाराबंकी की जैदपुर सीट पर चौदहवें चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद भी सपा की बढ़त बरकरार है। भाजपा दूसरे स्थान पर चल रही है। सपा उम्मीदवार को 50630 मत, भाजपा को 42934, कांग्रेस को 29335 और बसपा उम्मीदवार को 12353 मत मिले हैं।

मऊ जिले की घोसी सीट पर सातवें चक्र के बाद भाजपा उम्मीदवार 1429 मतों से आगे चल रहे हैं। कानपुर की गोविन्दनगर सीट पर चौथे चक्र के बाद भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मैथानी 4051 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 9813 मत कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर को 5761 मत मिले हैं।लखनऊ कैंट में दसवें चक्र के बाद भी भाजपा की बढ़त बरकरार है। भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी को 24867 वोट, सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी को 9424 वोट, कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह को 5556वोट और बसपा के अरुण द्विवेदी को 4538 वोट मिले हैं।

सहारनपुर गंगोह विधानसभा सीट पर मतगणना के तेरहवें चक्र के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 8608 मतों की बढ़त पर हैं। उसके उम्मीदवार नोमान मसूद को 34241, भाजपा के किरत चौधरी को 25633 मत, सपा के चौधरी इन्द्रसेन को 21429 और बसपा के इरशाद चौधरी को 12934 मत मिले हैं।