उत्तर प्रदेश – Dainik Bhaskar UP/UK

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देवरिया में 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया शुभारंभ
देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ रविवार को किया गया । 40 लाख पौधरोपण के लक्ष्य के साथ जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, तालाबों के किनारों, सार्वजनिक स्थलों और निजी भूमि पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम बरियारपुर नगर पंचायत में छोटी गंडक नदी के तट पर आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष 40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि देवरिया में 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से गांव, खेत, बगीचे, मंदिर, तालाब, अमृत सरोवर और सड़कों के किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्ष जरूरी हैं तथा भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए।

कृषि मंत्री शाही ने फलदार वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए आम, कटहल, सहजन और आंवला जैसे पौधे लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “हर खेत में मेड़ और हर मेड़ पर पेड़” की परंपरा को फिर से अपनाने की आवश्यकता है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

सुरेंद्र चौरसिया ने भी प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने गंडक नदी के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, किसानों और अंत्योदय कार्डधारकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

आयुष्मान योजना में गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त, 800 अस्पतालों को प्रशिक्षण; 1.16 करोड़ का जुर्माना
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (साचीज) ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत विशेष गुणवत्ता सुधार अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य योजना के लाभार्थियों को सुरक्षित, बेहतर और मानक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

साचीज की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्चना वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त प्रदेश के 800 अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अस्पतालों को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अस्पतालों की तकनीकी समस्याओं और शिकायतों का मौके पर समाधान कर उनकी कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।

साचीज ने गुणवत्ता से समझौता करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अवैध नकद वसूली, अपकोडिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। जांच में दोषी पाए गए अस्पतालों के खिलाफ चालू वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 1.16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इनमें से लगभग 60 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।

सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि शेष राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों को योजना से निलंबित भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि साचीज का लक्ष्य केवल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार करना है जो गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीज-केंद्रित सेवाओं के उच्च मानकों पर खरा उतरे। इसी दिशा में केंद्र सरकार के अस्पतालों को भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नेटवर्क से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इससे प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को अधिक विशेषज्ञ और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार का आदेश जारी; ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द फैसला
नई पंचायतों के गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी, ग्राम प्रधानों के बाद जिला पंचायतों में भी लागू हुई व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 75 को अंतरिम व्यवस्था के तहत संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात शासनादेश जारी किया गया। यह व्यवस्था नई पंचायतों के गठन तक प्रभावी रहेगी। अब निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक के रूप में जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों का कामकाज संभालेंगे।

दरअसल, वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। इसी आधार पर उनका पांच वर्षीय कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

पंचायती राज विभाग ने पहले ही शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, जिस पर सरकार ने सहमति देते हुए आदेश जारी कर दिया। इससे पहले 26 मई को ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर भी सरकार ने पहली बार निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया था। पहले ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती थी, लेकिन अब यही व्यवस्था जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भी लागू कर दी गई है।

ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द होगा फैसला

सरकार के इस निर्णय के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाए जाने का रास्ता साफ माना जा रहा है। प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, 18 जुलाई को शासन इस संबंध में भी आदेश जारी कर सकता है, जिससे नई पंचायतों के गठन तक ब्लॉक प्रमुख प्रशासक के रूप में कार्य करते रहेंगे।

हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

इस बीच, निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में विचाराधीन है। न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि यह व्यवस्था किस कानूनी प्रावधान के तहत लागू की गई है और यह संविधान के अनुरूप कैसे है।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और उसकी कार्रवाई का विवरण भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 12(3-ए) की वैधता पर विचार किए जाने की आवश्यकता है।

कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2000 में प्रेम लाल पटेल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में हाईकोर्ट ने इसी प्रकार के प्रावधान को संविधान के अनुच्छेद 243-ई और 243-के के विपरीत मानते हुए असंवैधानिक करार दिया था। हालांकि बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने उस मामले में कानून के प्रश्नों को खुला रखते हुए अपील का निस्तारण कर दिया था। अब हाईकोर्ट इस पूरे मामले की विस्तृत सुनवाई करेगा।

सरकार के इस फैसले से नई पंचायतों के गठन तक जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने की संभावना है, जबकि इस व्यवस्था की संवैधानिक वैधता पर अंतिम निर्णय न्यायालय की सुनवाई के बाद स्पष्ट होगा।

Lucknow : चारबाग जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 12 चोरी के मोबाइल और नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
अर्चना एक्सप्रेस के कोच से दबोचा गया आरोपी, बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये

Lucknow : चारबाग जीआरपी ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभ्यस्त (शातिर) चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 चोरी के मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है, तथा 33,170 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

जीआरपी चारबाग प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रेन संख्या 12356 अर्चना एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 चोरी के मोबाइल फोन तथा 33,170 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद काशिफ (26) पुत्र नजीर अहमद, निवासी मोहल्ला रिच्छा गोटिया, वार्ड संख्या-4, थाना देवरनिया, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी अभ्यस्त किस्म का शातिर चोर प्रतीत हुआ है। उससे बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें मोबाइल वापस दिलाए जा सकें। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

Etawah : आठ वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह कारतूस बरामद
Etawah : उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपित युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी लगभग आठ वर्षीय नाबालिग बालिका अपने गांव के बाहर साइकिल चला रही थी। तभी उसी गांव का निवासी रामनिवास उसे पैसे देने के बहाने अपने साथ पास में स्थित बाग़ में ले गया, जहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को कारित किया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल करवाने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी ।

पुलिस भ्रमणशील थी, तभी सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित युवक कहीं जाने की फिराक में तहसील के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने घटना को कारित करना स्वीकार किया तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों को छिपाने के उद्देश्य से उन्हें कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस टीम जब उस स्थान पर साक्ष्य बरामदगी के लिए पहुंची तभी आरोपित ने पहले से छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । पुलिस की जवाबी कार्यवाही बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

बलिया: ड्यूटी से गायब रहने और विकास कार्यों में लापरवाही पर VDO पंकज गोंड सस्पेंड, हनुमानगंज बीडीओ करेंगे जांच
बलिया : जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने मुरलीछपरा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पंकज कुमार गोंड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्हें बैरिया ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके प्रकरण की जांच के लिए हनुमानगंज बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है। डीडीओ की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में हड़कंप मच गया है। मुरलीछपरा के बीडीओ शकील अख्तर अंसारी ने ग्राम पंचायत सोनकी भाट, खवासपुर व श्रीपतिपुर के प्रभार वाले ग्राम विकास अधिकारी पंकज गोंड पर बिना अनुमति के 10 दिनों से गायब रहने, गांव में फार्मर रजिस्ट्री, आधार कलेक्शन, फेमिली आईडी बनवाने का कार्य नहीं करने, ब्लॉक पर आयोजित सप्ताहित बैठक में अनुपस्थित रहने तथा जिलाधिकारी द्वारा पंचायत भवनों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगावाने का आरोप लगाते हुए जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को पत्र भेजा था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने जांच करायी तो प्रथम दृष्टया सचिव दोषी पाए गए। ग्रामीण भी सचिव के व्यवहार से व्यथित थे।

Lucknow : यूपी में पीएम आवास योजना की पात्रता सूची अंतिम चरण में, 15 जुलाई को जारी होगी फाइनल लिस्ट
Lucknow : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में ग्रामीण विकास विभाग इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटा है, ताकि वास्तविक पात्र परिवारों को जल्द से जल्द पक्के मकान उपलब्ध कराए जा सकें।

आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, जीएस प्रियदर्शी ने सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार सभी जनपदों को हर हाल में 15 जुलाई, 2026 तक प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते हुए स्थायी पात्रता सूची को अंतिम रूप देना है। इसी दिन अंतिम पात्रता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।

योजना के तहत सही और पात्र लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर ‘आवास प्लस सर्वेक्षण-2024’ कराया गया था। इस सर्वेक्षण के दौरान ग्राम पंचायतवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सभी परिवारों का विस्तृत सत्यापन किया गया। इसके बाद भारत सरकार से प्राप्त कंप्यूटर जनरेटेड सूची को ग्राम सभाओं की बैठकों में रखा जा रहा है। ग्राम सभा में आम सहमति से लिए गए निर्णयों के आधार पर सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा पूरी कार्यवाही को ‘आवास सॉफ्ट’ पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में तीन सदस्यीय अपीलीय समिति (अपीलिएट कमेटी) का गठन पहले ही किया जा चुका है। यदि सरकारी सूची से किसी पात्र व्यक्ति का नाम हटाया जाता है या उसकी वरीयता क्रम में कोई परिवर्तन किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत इस समिति अथवा अपने विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के समक्ष दर्ज करा सकता है।

​सीतापुर में ​अवैध संबंधों और गृहक्लेश की खूनी दास्तान : खेत में मिला महिला का शव, रोंगटे खड़े कर देने वाली हकीकत आई सामने
​एसपी अंकुर अग्रवाल ने संभाली कमान, कातिल की तलाश तेज

​सीतापुर के हरगांव इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुवार की सुबह मदनापुर कैथाभारी गांव के पास एक खेत में महिला की लाश पड़ी मिली। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आनन-फानन में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

​मृतका की शिनाख्त 42 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई है, जो रछपाल सिंह की पत्नी बताई जा रही हैं। सनसनीखेज बात यह है कि रेणु देवी बुधवार रात करीब 2 बजे से ही रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता थीं और सुबह उनकी लाश खेत में लावारिस हालत में मिली।

​प्यार, तकरार और फिर खूनी अंजाम

​डॉक्टर के क्लिनिक से शुरू हुई थी कहानी

​इस खौफनाक वारदात के पीछे की जो कहानी छनकर सामने आ रही है, वह बेहद पेचीदा है। रछपाल सिंह मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है और फिलहाल अपनी बहन के घर के एक कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रेणु देवी का एक स्थानीय डॉक्टर के क्लिनिक पर लगातार आना-जाना था। वहीं पर उनकी मुलाकात रछपाल की बहन से हुई थी। इसी जान-पहचान के बाद रेणु देवी और रछपाल सिंह साथ रहने लगे थे।

​ग्रामीणों की मानें तो: इन दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़े होते रहते थे। हालात इस कदर बिगड़ चुके थे कि रेणु देवी कई बार गुस्से में घर छोड़कर भी चली गई थीं।

​गले पर नाखून के निशान, एसपी ने भांपी गहरी साजिश

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मातहतों को कड़े निर्देश दिए।

​एसपी अंकुर अग्रवाल ने साफ किया है कि पुलिस मामले की हर एक एंगल से कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पहली नजर में यह सीधे तौर पर कत्ल का मामला लग रहा है क्योंकि मृतका के गले पर नाखून के गहरे निशान मिले हैं, जो चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं कि रेणु देवी का गला घोंटकर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद इस खूनी खेल का पर्दाफाश होना तय माना जा रहा है।

UP Weather : लखनऊ समेत कई जिलों में घना कोहरा, बारिश और ओलों का अलर्ट
Lucknow : उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। रविवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी प्रदेश के बड़े हिस्से में देखने को मिला। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुई बारिश का दायरा बुंदेलखंड, मध्यांचल और अवध क्षेत्र तक फैल गया, जिससे तापमान में गिरावट और ठंडक में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कई जिलों में बारिश, कहीं ओले भी गिरे

मंगलवार तड़के बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली में भी मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। लखनऊ के कुछ हिस्सों और बीकेटी क्षेत्र में छोटे ओले गिरने की बात सामने आई, हालांकि आधिकारिक पुष्टि सीमित रही।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अवध क्षेत्र के कुछ जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है।

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

राजधानी लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण दिन के समय भी अंधेरा सा छा गया। सुबह करीब नौ बजे घने बादलों ने आसमान को ढक लिया, जिससे दिन में रात जैसा माहौल हो गया।

बारिश और हवाओं के चलते सड़कों पर निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दुकानों की शेड और पेड़ों के नीचे रुकने को मजबूर हुए। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।

21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार के लिए बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।

अलीगढ़, आगरा, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक सिमट गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

तापमान में गिरावट, बुलंदशहर सबसे ठंडा

बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में बुलंदशहर 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं वाराणसी और गाजीपुर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जालौन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा और प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है। हालांकि तराई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। रात के तापमान में हल्की गिरावट से ठंड और बढ़ने के संकेत हैं, जबकि दिन का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों को घने कोहरे और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई है।

प्रयागराज में कैदी की मौत से मचा हड़कंप! नैनी जेल में कैदियों की गिनती के दौरान हुआ खुलासा
प्रयागराज के नैनी जेल में शनिवार शाम हत्या के दोषी एक कैदी का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी 60 वर्षीय उदयराज लोध के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम जेल बंद करने से पहले सामान्य गिनती के दौरान जब पता चला कि एक कैदी कम है, तो हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि कौशांबी का सजायाफ्ता कैदी उदयराज लोध गायब है। तलाशी के दौरान जेल परिसर में स्थित दरी गोदाम के पास एक आम के पेड़ पर उसका शव गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। यह देखकर जेल अधिकारियों के होश उड़ गए। शव को फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

20 जुलाई को कौशांबी जेल से नैनी सेंट्रल जेल दाखिल किया गया था

उदयराज को 20 जुलाई को कौशांबी जेल से नैनी सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह 23 दिसंबर 2023 को कौशांबी के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

घटना से कुछ देर पहले ही उदयराज ने अपने भाई ज्ञान सिंह से मुलाकात की थी, जो भी उसी जेल में सजा काट रहा है। मुलाकात के बाद ही वह अचानक गायब हो गया। कई खोजबीन के बाद उसका शव पेड़ पर लटका मिला। बताया गया है कि इसी मामले में उसके तीनों भाई भी जेल में बंद हैं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने कहा कि शव आम के पेड़ की डाली से गमछे के सहारे लटका मिला है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह है। उन्होंने कहा, “शाम को बंदी टहलने, नहाने या शौच के लिए बाहर निकलते हैं, उसी दौरान उसने मौका पाकर फांसी लगा ली हो सकती है।”

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जेल प्रशासन भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है।

उदयराज जिस हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था, वह 11 जून 2020 को कौशांबी जिले के बरुआ गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए झगड़े में हुआ था। आरोप था कि उदयराज और उसके भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों भाइयों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, और उदयराज की अपील अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।