उपलब्धियों – Dainik Bhaskar UP/UK

कुशीनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस पर उपलब्धियों का किया बखान
[ पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ]

पडरौना, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों और आगामी चुनावों के बारे में चर्चा की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा की स्थापना युगांतकारी घटना मानी जाती है। भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी लेकिन इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जनसंघ बनाकर कर दी थी। जनसंघ की तरह भाजपा का आरंभ काफी कठिनाइयों वाला रहा। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद देश में जो आम चुनाव हुए थे उसमें भाजपा को महज दो सीटें मिली थी लेकिन आज 45 वर्ष में भाजपा न केवल तीसरी बार केन्द्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है।

दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के सिद्धांत पर काम कर रही है। पार्टी ने संविधान के तहत कई सुधार किए हैं और किसी भी वोट बैंक के आधार पर भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व सरकार वोट बैंक के लिए काम करती थीं। जबकि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर 34 मण्डलों में बंटा है। जिसमें 432 शक्ति केंद्र और 2639 बूथ हैं।हर बूथ पर 11 सदस्यीय बूथ समिति के साथ बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी की मौजूदगी है जो दिन प्रतिदिन पार्टी के अभियान को चलाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला संगठन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि विगत वर्ष पार्टी द्वारा चलाए गए लाभार्थी सम्पर्क अभियान में कुशीनगर जिला राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में 9वें स्थान पर रहा।इसी तरह सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। हर महीने होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी कुशीनगर जिला हमेशा अग्रणी रहता है।हर महीने कम से कम 2200 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी जाती है और सरल एप पर फोटो अपलोड किया जाता है।

जिलाध्यक्ष ने कुशीनगर जिला के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर जनपद में एक राज्य सभा सांसद, दो सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष,14 में 12 ब्लाक प्रमुख, तीन में दो नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 10 में 10 नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के हैं।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, स्थापना दिवस जिला संयोजक अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

गाजीपुर: आठ वर्ष की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस
2017 के पहले और 2017 के बाद के विकास का करें मूल्यांकन

गाजीपुर । मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के बेमिसाल आठ वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक जुलूस निकाला। बाइक रैली महात्मा गांधी पार्क आमघाट ,महुआबाग, मिश्र बाजार तिराहा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद,लंका , चुंगी, सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन चौराहा ,आरटीआई चौराहे होते आठ वर्ष की उपलब्धि का प्रतीक महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सभा करके सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिलान्यास, निर्माण और लोकार्पण की एक निश्चित अवधि मानक के परम्परा का प्रारंभ किया है। विकास और सृजन के क्षेत्र में भाजपा सरकार की अतुलनीय उपलब्धि देश में स्वस्थ्य और मजबूत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व विगत आठ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिले में विकास लक्ष्यों के अनगिनत मानक स्थापित किए है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि 2017 के पहले और 2017 के बाद देश,प्रदेश और जिले के विकास का अगर मूल्यांकन परिणाम देखा जाए तो कोरोना काल के बावजूद भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में कभी जिला चिकित्सालय में एक सर्जन के लिए संघर्षरत जिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज अनगिनत चिकित्सकों का निर्माण कर रहा है। अगर जिले के कोने कोने में नजर जहां तक जाए वहां सिर्फ सिर्फ भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धि गाथा ही दिखाई देगी। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने सभा का संचालन किया।

इस अवसर पर जिलामंत्री सुरेश बिंद, विनोद अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मयंक जायसवाल, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह , विवेकानंद राय,हर्षित सिंह, ऋषभ राय, अंकुश श्रीवास्तव, शशांक राय,आशुतोष राय, गौरव श्रीवास्तव , शिवम राय,अशोक कुशवाहा, , शौरभ उपाध्याय, पंकज,आशुतोष कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, मनीष तिवारी, नीरज पाण्डेय,शुभम विश्वकर्मा, शुभम राय,मनोज यादव, राजेश सोनकर, गर्वजीत सिंह,राजन प्रजापति,गब्बर व अन्य लोग उपस्थित थे।