एमजे अकबर पत्नी – Dainik Bhaskar UP/UK

रेप आरोप : बोले-एमजे अकबर-दोनों की थी रजामंदी, पत्नी भी बचाव में…
#MeToo कैंपेन के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर एक और महिला पत्रकार ने रेप का आरोप लगाया है. इसपर   बीजेपी सांसद एम जे अकबर ने सफाई दी है. अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले हम दोनों सहमति के साथ रिलेशनशिप में थे और यह कई महीनों तक चला. उन्होंने कहा कि तब हमारे संबंधों पर काफी बातें हुईं यहां तक कि बाद में इसे लेकर मेरे घरेलू जीवन में भी कलह हुई. हालांकि बाद में रिलेशनशिप शायद खराब मोड़ पर खत्म हो गया.

Somewhere around 1994, Ms. Pallavi Gogoi&I entered into consensual relationship that spanned several months.This relationship gave rise to talk &would later cause strife in my home life as well. This consensual relationship ended, perhaps not on best note: MJ Akbar to ANI

— ANI (@ANI) November 2, 2018

एम जे अकबर ने कहा कि जो लोग मेरे साथ काम कर चुके हैं और मुझे जानते हैं वो इस बात की तस्दीक कर सकते हैं. वो लोग भी बता सकते हैं कि जब पल्लवी मेरे साथ काम करती थीं तब क्या उनपर किसी तरह का कोई दबाव था.

पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई ने जो लेख लिखकर मेरे खिलाफ रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं वो सरासर गलत हैं. उन्होंने कहा कि ये घटना करीब 23 साल पुरानी है और मेरी ओर से इसका खंडन किया जा चुका है. अकबर ने कहा कि 29 अक्टूबर को वॉशिंगटन पोस्ट ने मेरे वकील को इस घटना से संबंधित सवाल भेजे थे. लेख को पढ़ने के बाद मेरे लिए सच्चाई और तथ्यों को सामने लाना जरूरी था.

I don't know Pallavi's reasons for telling this lie, but a lie it is: MJ Akbar's wife Mallika to ANI on journalist Pallavi Gogoi's allegations in the Washington Post against MJ Akbar pic.twitter.com/qVb7tWpVTV

— ANI (@ANI) November 2, 2018

पल्लवी ने लगाए ये आरोप

वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पल्लवी गोगोई के बयान के मुताबिक जयपुर के एक होटल में अकबर खबर पर चर्चा के लिए पल्लवी के साथ थे. जहां होटल के कमरे में उन्होंने पल्लवी का रेप किया. दोनों के बीच काफी हाथपाई हुई लेकिन पल्लवी लिखती हैं, ‘मैंने काफी संघर्ष किया, लेकिन वो शारीरिक तौर पर मुझसे ज्यादा ताकतवर थे. उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया.’

अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई में एशियन एज में काम करने के दौरान अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है, जब एम जे अकबर उनके बॉस हुआ करते थे. पल्लवी ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बजाय मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी. मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?

इससे पहले साल 1994 की एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए पल्लवी ने कहा, ‘मैं उनके ऑफिस गई थी और कमरे का दरवाजा बंद था. मैंने उन्हें ओ-पेड पेज दिखाया और बताया कि कैसे इसकी हेडलाइन्स और रोचक बनाई हैं. अकबर ने मेरी कोशिश की तारीफ की और तुरंत मुझे किस करने के लिए लपके. इसके बाद मेरे चेहरा शर्म से लाल हो गया, मैंने अपनी एक सहयोगी को इस पूरे घटना के बारे में बताया.’

एमजे अकबर के बचाव में उतरीं पत्नी मलिका

रेप का आरोप लगने के बाद एमजे अकबर की पत्नी मलिका भी उनके बचाव में उतर गई हैं। मलिका ने कहा है, ‘मुझे नहीं पता कि पल्लवी के इस झूठ के पीछे की वजह क्या है, लेकिन यह झूठ है।’ उन्होंने कहा कि #MeToo के तहत एमजे अकबर पर आरोप सामने आने के बाद वह खामोश थीं लेकिन वॉशिंगटन पोस्ट में लेख लिख पल्लवी गोगोई की तरफ से रेप के आरोप लगाने के बाद मुझे बोलना पड़ रहा है।

अकबर की पत्नी ने कहा, ’20 साल पहले पल्लवी गोगोई मेरे परिवार में दुख और विवाद की वजह बनी थीं।’ उन्होंने कहा कि पल्लवी उनकी मौजूदगी में भी उनके पति से अपना लगाव जाहिर करती रहती थीं। इन दोनों के बीच का संबंध उनके परिवार के लिए समस्या की वजह बना।

एशियन एज की उस पार्टी का किया जिक्र

एमजे अकबर की पत्नी मलिका ने एशियन एज की एक पार्टी का भी जिक्र किया है। मलिका ने कहा कि उनके घर पर हुई इस पार्टी में दोनों (अकबर और पल्लवी) काफी करीब होकर डांस कर रहे थे। इसे देख उन्हें पीड़ा हुई और इस बात को लेकर एमजे अकबर से उनकी बहस हुई। मलिका ने कहा कि उस समय अकबर ने अपने परिवार को महत्व देने का फैसला लिया। मलिका ने कहा कि तुशिता पटेल और पल्लवी गोगोई अक्सर उनके घर आती थीं, हमारे साथ खुशी से खाती-पीती थीं। उन्होंने कहा कि कभी पल्लवी को देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह सेक्शुअल असॉल्ट पीड़ित हैं।

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार पल्लवी गोगोई ने वॉशिंगटन पोस्ट में एक लेख लिख कर विस्तार से बताया है कि 1994 में अकबर ने कैसे उनका यौन शोषण किया। पल्लवी ने इस लेख में लिखा है कि जयपुर में एक असाइनमेंट देखने के बहाने अकबर ने उन्हें कमरे में बुलाकर रेप किया था। पल्लवी के आरोपों के मुताबिक एमजे अकबर ने अलग-अलग मौकों पर उनका शोषण किया।

यौन शोषण के आरोपों पर देना पड़ा था इस्तीफा

एमजे अकबर पर करीब एक दर्जन महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने झूठे आरोपों की बात कह केस दर्ज कराया है।