कमाई – Dainik Bhaskar UP/UK

आज ही अपनाएं ये तरीका, 7 साल में डबल होगा आपका पैसा
अगर आपको भी अपना पैसा डबल करना है तो आपनाये ये तरीका। जानिए कैसे बचाये पैसे को..  खर्च कम कीजिए और ज्यादा बचत कीजिए तो आपका बैंक बैलेंस बना रहेगा. रिटायरमेंट या अन्य वित्तीय लक्ष्यों के लिए आप इसकी शुरुआत जितनी जल्द करेंगे, लक्ष्य के करीब आने तक आप उतने ही धनवान होंगे. इसके लिए आसान सा नियम अपनाना होगा. रूल 72 का इस्तेमाल करके आप भी जान सकते हैं कि कैसे 7 साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा.

मदद करेगा चक्रवृद्धि

आपको सिर्फ अपनी बचत की निरंतरता बनाए रखनी है और बाकी का काम चक्रवृद्धि समय के साथ करता रहेगा. चक्रवृद्धि का प्रभाव दीर्घावधि में देखते ही बनता है और यह लंबी अवधि में आपको धनवान बनाने में भरपूर मदद करता है.

कैसे काम करता है चक्रवृद्धि?

मान लीजिए आप 100 रुपए कहीं जमा करते हैं और उस पर सालाना 10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. एक साल बाद आपके पास 110 रुपए होंगे. अगले वर्ष चक्रवृद्धि के कारण आपको 110 रुपए पर 10 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और आपके पैसे बढ़ कर 121 रुपए हो जाएंगे. फिर अगले वर्ष 121 रुपए पर 10 प्रतिशत ब्याज प्राप्त होगा और यह सिलसिला साल दर साल चलता रहेगा. समय के साथ आपके पैसों में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

दोगुने कब होंगे पैसे?

आपकी बचत के पैसे दोगुने कब होंगे इसकी गणना का एक आम नियम काफी प्रचलित है. ये नियम रूल 72 है. फाइनेंस में इसका खूब इस्तेमाल होता है. रूल 72 के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपके निवेश के पैसे कितने समय में दोगुने हो जाएंगे. आइए इसका फॉर्मूला जानते हैं.

ऐसे समझें…

अगर आप 100 रुपए का निवेश करते हैं जिस पर सालाना 10 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है तो रूल 72 के अनुसार इस निवेश को दोगुना होने में 72/10=7.2 साल लगेंगे.

अगर आप इससे बड़ी राशि, मान लीजिए एक लाख रुपए का निवेश करते हैं तो लगभग सात साल में वह दो लाख रुपए हो जाएंगे. इसके लिए निवेश की निरंतरता और वर्तमान फंड में बढ़ोतरी करना न भूलें, यह आपको कहीं अधिक लाभ देगा.

निवेश की जल्द शुरुआत के लाभ

चक्रवृद्धि ब्याज शराब की तरह है. कहते हैं कि वाइन यानी शराब जितनी पुरानी होती है उतनी ही बेहतर होती है. इसी तरह, पैसों का निवेश भी अगर लंबी अवधि के लिए किया जाए तो इसके परिणाम काफी बेहतर होते हैं. इसलिए, अगर आप अपनी रिटायरमेंट के लिए करोड़ों रुपए की बचत करना चाहते हैं तो शुरुआत जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी कीजिए. अपने पहले वेतन से या फिर 25 साल की उम्र से आप इसकी शुरुआत करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

> जब आप 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे तो आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी और आप शानदार जीवनशैली बरकरार रख सकते हैं.

> अगर आप 25 साल की उम्र से 5,000 रुपए का निवेश शुरू करते हैं और इस पर सालाना 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में आपके पास एक करोड़ रुपए से अधिक का फंड होगा.

> हालांकि, अगर आप इसकी शुरुआत 40 साल की उम्र में करते हैं तो इतने पैसों के निवेश से आप रिटायरमेंट के समय लगभग 33 लाख रुपए प्राप्त कर पाएंगे. यह फर्क काफी अधिक है. 40 साल के व्यक्ति को एक करोड़ रुपए के लिए कितनी बार 5,000-5,000 रुपए अतिरिक्त जमा करने होंगे.

निवेश की शुरुआत कब करें

टेबल 1 के जरिए इसे समझते हैं कि विभिन्न आयु में निवेश की शुरुआत के क्या नफा-नुकसान हैं. हम मान लेते हैं कि व्यक्ति प्रत्येक वर्ष 10,000 रुपए का निवेश करता है और उसे निवेश पर 10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. आप इस टेबल से समझ सकते हैं कि जल्द शुरुआत के क्या फायदे हैं.

जल्दी निवेश शुरू करने के लाभ

निवेश शुरुआत की उम्र

रिटायरमेंट फंड

20 साल

49 लाख रुपए

25 साल

30 लाख रुपए

30 साल

18 लाख रुपए

35 साल

11 लाख रुपए

40 साल

6 लाख रुपए

नोटः 10,000 रुपए सालाना का निवेश 10 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से.

ऊपर दी गई टेबल से आपको स्पष्ट हो गया होगा कि पांच साल का फर्क भी निवेश से प्राप्त होने वाले पैसों में भारी फर्क पैदा करता है. हो सकता है कि आप अधिक उम्र में निवेश की शुरुआत करें और 49 लाख रुपए के रिटायरमेंट फंड के लक्ष्य को प्राप्त करें जो 20 साल वाले व्यक्ति ने आसानी से प्राप्त किया था.

कैसे हासिल करें लक्ष्य

आपको इसी लक्ष्य के लिए ज्यादा रकम का निवेश करना होगा ताकि आप बीते समय की भरपाई कर पाएं. इससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है क्योंकि, इस लक्ष्य के लिए आपको ज्यादा पैसे आवंटित करने होंगे. इसे समझने के लिए, टेबल-2 में देखते हैं कि किस उम्र में व्यक्ति को कितने पैसों का निवेश करना होगा ताकि वह 49 लाख रुपए के लक्ष्य को पा सके.

49 लाख के लक्ष्य के लिए सालाना निवेश की राशि

निवेश शुरुआत की उम्र

निवेशित फंड की उम्र में फर्क

20 साल

10,000 रुपए

25 साल

16,500 रुपए

30 साल

27,000 रुपए

35 साल

45,000 रुपए

40 साल

78,000 रुपए

जितना विलंब उतना निवेश राशि में इजाफा

आपने गौर किया होगा कि आप शुरुआत में जितना ज्यादा विलंब करते हैं, निवेश की राशि में आपको उतना ही इजाफा करना होता है. इसलिए, बेहतर यह होगा कि आप अपनी मासिक आय का 10 प्रतिशत शुरू से ही रिटायरमेंट के लिए अलग कर रखें. इसका एक और फायदा यह होगा कि आपकी आय बढ़ने के साथ ही रिटायरमेंट फंड के लिए अलग की जाने वाली राशि भी बढ़ेगी जिससे आपके धन में आशा से कहीं अधिक बढ़ोतरी होगी.

चक्रवृद्धि ब्याज का उठाएं फायदा

इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है. बस, चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा उठाइए. निवेश की शुरुआत जल्द कीजिए, निरंतरता बनाए रखिए, धैर्य रखिए और फिर रिटायरमेंट के बाद का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित कीजिए.

क्या करता है 72 का नियम

> 72 का नियम यह जानने में मदद करता है कि आपके पैसे कितने वर्ष में दोगुने हो जाएंगे.

> 10 लाना ब्याज देने वाला विकल्प आपके निवेश को 72/10=7.2 वर्षों में दोगुना कर देगा.

> 25 साल की उम्र से अगर आप सालाना 5,000 रुपए का निवेश शुरू कर देते हैं तो 60वें वर्ष में आपके पास होंगे एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि

> 49 लाख रुपए 60वें वर्ष में पाने के लिए 25 साल का व्यक्ति अगर सालाना 10,000 रुपए का निवेश करता है तो 25 साल के व्यक्ति को इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 16,500 रुपए का सालाना निवेश करना होगा

कैसे उठाएं फायदा

चक्रवृद्धि का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आप अपने निवेश की शुरुआत जल्द करें. निवेश की निरंतरता बनाए रखें और जैसे-जैसे आपकी आय में बढ़ोतरी होती है, उस हिसाब से अपने निवेश की राशि में भी इजाफा करते चलें.

अब आप हर घंटे कमा सकते हैं 1000 रुपए तक, बस घर बैठे शुरू करें ये काम,
नई दिल्ली: अगर आपके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट है, तो समझ लीजिए आप भी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. घर बैठकर आप कमाई का साधन ढूंढ सकते हैं. इसके 5 तरीके हैं, जिनके जरिए आपको हर घंटे में 1000 रुपए तक कमाई हो सकती है. हालांकि, इसके लिए आपको इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए. हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ काम जो आपकी कमाई करा सकते हैं.

1. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट

आप घर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं. LiveOps.com आपको यह सुविधा मुहैया कराता है. इस साइट पर जाकर आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं. होम पेज खुलने के बाद एजेंट बनने के लिए अप्लाई करें.

क्या करना होगा

इसके लिए घर पर एक फोन, कम्प्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है.

अंग्रेजी अच्छी होना जरूरी है. ताकि आप उपभोक्ताओं को सीधे कॉल कर उत्पाद बेच सकें.

अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो भी आप इससे जुड़ सकते हैं. क्योंकि कॉल लगते ही कंपनी आपको बताएगी कि आपको क्या बोलना है. यानी कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, जो आपको बोलना है.

इस वेबसाइट के जरिए आप एक घंटे में 7 से 15 डॉलर तक की कमाई कर सकते हैं.

2. स्वागबक्स डॉटकॉम(http://www.swagbucks.com)

स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं. फेसबुक के जरिए भी इससे जुड़ा जा सकता है. इसमें आपको पैसा तो कम मिलेगा, लेकिन आपके जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग, टीशर्ट, आदि ज्यादा मिलते हैं. गिफ्ट इस साइट पर बस आपको कुछ समय बिताना है और शॉपिंग से लेकर सर्चिंग, प्ले, सवाल-जवाब और प्रोडक्ट की जानकारी हासिल करनी है. इसकी एवज में वेबसाइट आपको कुछ प्वाइंट्स देगी. इन प्वाइंट्स को आप शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कैश में भी बदल सकते हैं.

3. ऑनलाइन वर्क

ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं. ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है. www.odesk.com और www.elance.com जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है. इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है. एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रैक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है. काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है. दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं.

4. सेल्फ पब्लिश बुक

अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं. इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन. अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम सेयह फीचर चलाती है. इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है. इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है. साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी केलिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें. इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं.

5. पेड रिव्यू

सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना. अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है. इसके लिए कईं वेबसाइट पेड रिव्यू जैसेकाम आपको देती हैं. इनमें विंडेल रिसर्च(Vindale Research) और एक्सपोटीवी डॉट कॉम(ExpoTv.com) प्रमुख वेबसाइट्स हैं जो इसके लिए अच्छा पैसा देती हैं