करवाचौथ – Dainik Bhaskar UP/UK

करवाचौथ पर मातम : एक तरफ पत्नी की इस हरकत पर पति ने दी जान, दूसरी ओर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…
यूपी : करवाचौथ पर पत्नी की इस हरकत पर पति ने किया अपने जीवन का अंत…

मथुरा :  यूपी के मथुरा में बीमार पत्नी द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने से इनकार करने पर नाराज पति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह मघेरा निवासी दिनेश जाटव की अपनी पत्नी से करवा चौथ व्रत को लेकर बहस हुई। दिनेश ने अपनी पत्नी से कहा कि यह पहला करवा चौथ है इसलिए उसे व्रत रहना चाहिए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने यह कहकर व्रत रखने से इनकार कर दिया कि वह बीमार है।

पुलिस ने बताया कि पत्नी के मना करने के बाद क्षुब्ध होकर दिनेश कमरे में चला गया। कमरे में उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन दरवाजा तोड़कर उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। दिनेश पेशे से दर्जी था। जैत पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कुमार ने कहा कि अभी इस मामले में किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत आती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

घटना नंबर 2

झांसी: करवाचौथ के दिन पति ने की पत्नी की हत्या

झांसी।  उत्तर प्रदेश में झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में करवाचौथ के दिन शनिवार को व्रत रखे एक पत्नी की विवाहेत्तर संबंधों के शक में पति ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थानान्तर्गत अलीगोल खिड़की बाहर निवासी सुरेश कुशवाहा को शक था कि उसकी पत्नी रूबी कुशवाहा किसी और से प्रेम करती है । दोपहर को दोनों के बीच किसी बात काे लेकर हुए विवाद में सुरेश ने गैंती मारकर रूबी की हत्या कर दी।

सुरेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और रूबी लोगों के घराें में बर्तन धोकर परिवार चलाने में उसकी मदद करती थी। शनिवार को करवा चौथ रूबी ने अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा और रात निकलने वाले चांद का इंतजार कर रही थी। तभी दोपहर में सुरेश मजदूरी कर वापस घर आया और कुछ ही देर बाद आंगन में रखी लोहे की गैंती उठाकर रूबी के सिर पर कई प्रहार कर दिये, जिससे रूबी लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गई। चीख पुकार सुनकर पडोस में रहने वाली रुबी की बहन उसके घर पहुंची तो उसने देखा कि रूबी को लहुलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी और सुरेश हाथों में खून से सनी गैंती लिए हुए खड़ा था। इस पर वह शोर मचाती हुई घर से बाहर आई और घटना की सूचना पुलिस को दी।

रूबी की बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को खून से सनी गैंती सहित गिरफतार कर लिया। वहीं रूबी को लहुलुहान अवस्था में उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृृत घोषित कर दिया।

सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है साथ ही वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। दोपहर को जब वह घर पहुंचा तो रूबी फोन पर बात कर रही थी। यह देख वह रह नहीं सका और आक्रोश में आकर गैंती से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया।

करवाचौथ के दिन घर पंहुचा शहीद का शव, चेहरा देखते ही गर्भवती पत्नी ने कही ये बात
जिस सुहाग की लंबी उम्र के लिए श्वेता तैयारियों में जुटी थी, करवाचौथ पर उसके शहीद पति बृजेश की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर आएगी। दक्षिण कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकी मुठभेड़ में सैनिक बृजेश शर्मा के शहीद होने से पूरा परिवार बेहाल है। बृजेश की माता धुरवी देवी जहां बेसुध हालत में है, वहीं पत्नी श्वेता बदहवास है। शहीद की पांच वर्षीय मासूम बेटी कनिका हर किसी से रोते हुए यही पूछती रही कि पापा को क्या हुआ है।

आप को बता दें जम्मू कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में हिमाचल का जवान शहीद हो गया है. बारामूला जिले के सोपोर के पजलपोरा में शुक्रवार तड़के तीन बजे मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली से बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. करवाचौथ के दिन शहीद बृजेश शर्मा (32) का शव शनिवार 11 बजे उनके पैतृक ऊना जिले के गांव बंगाणा के ननांवी में पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से थानाकलां लाया गया. बृजेश शर्मा 14 पंजाब रेजीमेंट में साल 2003 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तैनात थे. बृजेश शर्मा की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. शहीद बृजेश की शहादत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. करवाचौथ के दिन उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा है. उनकी पत्नी दो माह से गर्भवती है.

बृजेश अपने पीछे अपनी माता ध्रुवी देवी, पत्नी श्वेता, एक 6 वर्षीय बेटी और एक भाई को छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी श्वेता दो माह से गर्भवती हैं, लेकिन अपने दूसरे बच्चे को देखने से पहले ही बृजेश शर्मा शहीद हो गए. गांव के लोग शहीद के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

लांस नायक बृजेश शर्मा की शहादत पर सूबे के मुखिया जयराम ठाकुर ने भी शोक जताया है. अपने शोक संदेश में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस घड़ी में सरकार शहीद बृजेश शर्मा के परिवार के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

करवा चौथ में है इस डिश को खाने का कुछ अलग ही मजा, जानिए बनाने की पूरी विधि
फरा एक ऐसा व्यंजन है जो आमतौर पर सर्दियों के मौसम बनाया जाता है. खास बात यह है कि करवाचौथ के दिन यह विशेष रूप  से बनाया जाता है.  यह मूल रूप से चावल के आटे से बनाया जाता है। और एक बात खास है कि अगर इसको नए चावल के आंटे से बनाएं तो बहुत अच्छा बनता है.  एक मजेदार बात यह है कि स्टफ्ड दाल के इस नाश्ते को कई नामों से जाना जाता है। कहीं इसे पीठा कहते हैं, तो कहीं फरा, गोझा या भकोसा भी कहते हैं।अगर यह डिश आपके टेस्ट को सूट करती है, इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती है। यह ऐसा नाश्ता है कि इससे आपको मजा भी आएगा और पेट भी भर जाएगा। तो आइए जानते हैं फरा की रेसिपी

सामग्री

125 ग्राम भीगी हुई चना दाल

50 ग्राम भीगी हुई उड़द दाल

1.5 बड़ी कटोरी चावल का आटा

8 कली लहसुन

3-4 या स्वादानुसार हरी मिर्च

1 इंच अदरक का टुकड़ा

1 चुटकी हींग

नमक स्वादानुसार

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

आटा गूंदनें के लिए पानी

विधि : सबसे पहले एक गहरे बर्तन में चावल का आटा लें और रोटी के लिए गूंदे जाने वाले आटा की तरह गूंद लें।  इस आटा को अलग रख दें और आटा का फरा या पीठा बनाने के लिए स्टफिंग तैयार करें। अब स्टफिंग तैयार करने के लिए भीगी हुई चना दाल, उड़द दाल साफ पानी से धोकर मिक्सर में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, नमक और हींग डालकर दरदरा पीस लें। इस पेस्ट को प्लेट में निकाल लें और इसमें हल्दी पाउडर, जीरा और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक गहरे बर्तन या बड़ी कढ़ाई लें और उसमें पानी भरें।

पानी की मात्रा इतनी हो कि उबालते समय पिठा पूरी तरह से पानी में डूबा रहे। पानी को उबलने के लिए गैस पर रख दें। इसमें आधा चम्मच नमक और दो चम्मच सरसों का तेल डाल दें, ताकी फरा बर्तनी की तली में और एक-दूसरे से चिपकेे नहीं। अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें।इन्हें चपाती की तरह बेल लें। फिर इसके बीच में तैयार स्टफिंग रखें और दोनों किनारों को एक साथ लाकर एक साथ चिपका लें। सभी आटे का पिठा इसी तरह तैयार कर लें। सभी फरा के पीस एक-एक कर उबलते हुए पानी में डालें और कढ़ाई को ढक्कन के साथ ढक दें।

फिर आंच को मध्यम स्तर तक कम करें और 12 से 15 मिनट के लिए पानी में फरा को पकने दें। एक या दो बार बीच में ढक्कन को हटा कर कढ़ाई में कल्छी से पीठा को चलाएं जिस्से की पीठा एक दूसरे के साथ न चिपकें। लगभग 12 मिनट के बाद एक पिठा को पानी से एक प्लेट में निकालें और चाकू से काटकर देखें। अगर चाकू साफ बाहर आए, तो इसका मतलब है कि पीठा अच्छे से पक चुका है और आप गैस बंद कर सकते हैं।

अगर चाकू साफ बाहर नहीं आता है तो पिठा को कुछ और मिनटों के लिए पकने दें। फिर गरम आटा का पिठा को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें। सारे पीठा को बीच से काटकर 2 हिस्सों में कर दें। गर्म पिठा को हरी चटनी के साथ परोसें। आप चाहें तो इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च में फ्राई कर ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर भी परोस सकते हैं। फरा पानी में उबालने के स्थान पर स्टीम पर भी बनाया जा सकता है।