कोतवाली देहात क्षेत्र – Dainik Bhaskar UP/UK

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे छह लोग बस की चपेट में आए, दो की मौत
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे और 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अलीगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस और ओवरलोड बाइक के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी छह लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारू कराया।

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन थी और इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइक पर छह लोग सवार थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जन्माष्टमी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

बताया गया कि बाइक सवार सभी लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में सजाई गई झांकियां देखने और दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

हादसे में पांच वर्षीय अर्जुन, निवासी गंगा नगर और 17 वर्षीय श्याम सुंदर, निवासी दत्तेई थाना मिरहची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोविंद, जूली, वर्षा और सूरती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इसके कारण बाइक असंतुलित हो गई। बताया गया कि बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में दोनों मृतकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी जान चली गई।

अस्पताल पहुंचने पर हुई हादसे की जानकारी

घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों और मृतकों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रात में पहचान नहीं हो पाने के कारण दोनों शवों को सुरक्षित रखवा दिया गया। शनिवार सुबह परिजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की और अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें हादसे की जानकारी हुई।

दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जन्माष्टमी के मौके पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद वह मातम में बदल गया।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे शवों को उनके स्वजनों को सौंप दिया गया।

बस कब्जे में, चालक की तलाश जारी

सीओ सिटी कृतिका सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। वहीं, सड़क पर फिसलन और बाइक पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने को भी हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।