गाजियाबाद में युवक ने किया सुसाइड – Dainik Bhaskar UP/UK

‘लड़कियां बहुत बचा ली अब बेटों को संभाल लो’ प्रेमिका के बॉयफ्रेंड से परेशान युवक ने किया सुसाइड, लिखा- ‘बहुत प्यार करता था..’
गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका के बॉयफ्रेंड से प्रताड़ित होकर तीन पेज का सुसाइड नोट बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

वहीं मौके पर मिले सुसाइड नोट में मृतक ने गम्भीर सवाल किया है। सुसाइड नोट में लिखा- “लड़कियां बहुत बचा लीं अब अपने बेटों को संभाल लो” दरअसल, युवक ने प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड से परेशान होकर आत्महत्या की है।

बताया जा रहा है कि लोनी में एक युवक ने प्रेमिका और उसके बॉयफ्रेंड से प्रताड़ित होकर सुसाइड कर लिया। प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाई और सुसाइड नोट भी लिखा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोनी कोतवाली के बंथला इलाके में मंगलवार रात को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड युवक को ब्लैकमेल कर रहे थे। युवक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाई और सुसाइड नोट लिखा। युवक ने सुसाइड नोट को अपने परिजनों को भेजा। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। अरोप है कि लोनी के बंथला इलाके में 28 वर्षीय पवन कुमार परिवार के साथ रहता था। वह ढलाई का काम करता था।

मंगलवार रात उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात कही है। प्रेमिका और उसके दो साथियों पर उसने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमेल के चलते ही युवक ने सुसाइड करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो पवन का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक पवन ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। पवन के परिजनों ने बताया कि युवती और उसके दो साथी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पवन से नगदी और कुछ जेवरात भी ले लिए हैं।

तीन पेज के सुसाइड नोट में पवन ने लिखा- “बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल लो। मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉय फ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसको सजा मिलनी चाहिए। मुझे इंसाफ दिला देना साहब। आज मैं हार गया हूं। इसलिए मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बस सरफराज को (बीएनएस का सेक्शन 108) सजा दिला देना। ये सेक्शन बोलता है कि 10 साल की सजा और मिलनी चाहिए। रानी अंटी से भी पूछना चाहिए। सब लोगों के कहने पर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। अनामिका मुझे पता है जिस तरह की धमकियां मुझे मिल रही है।”

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना लोनी पर एक वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनके बेटे पवन गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। वादी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त सरफराज के विरुद्ध थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं मैनुअल इनपुटस के आधार पर अभियुक्त सरफराज को पुलिस हिरासत में ले लिया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा एनकाउंटर! हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर शूटर मारा गया, एक साथी फरार