गुड़गांव मं पटाखा फैक्ट्री में आग – Dainik Bhaskar UP/UK

गुरुग्राम: पटाखा फैक्टरी में धमाका, 2 लोगों की मौत 5 घायल
गुरुग्राम। साइबर सिटी के औद्योगिक क्षेत्र कादीपुर स्थित पटाखों की एक फैक्टरी में रविवार की देर रात धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना की जांच डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना आगजनी की है या विस्फोट की। कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र की गली संख्या-8 में लक्की कटारिया की फैक्टरी है।

Gurugram: 1 dead, 5 injured in a blast in a CNG-driven car which was parked in a firecracker godown in Kadipur industrial area late last night. A fire broke out in the godown subsequently; doused now. Police investigation underway. #Haryana pic.twitter.com/TsQufjEBj8

— ANI (@ANI) April 15, 2019

कुछ लोगों का कहना है कि रविवार रात 9.30 बजे फैक्टरी में आग लग गई। जबकि दूसरे लोगों ने बताया कि सीएनजी की एक गाड़ी फैक्टरी में आई थी। उसी में धमाका हो गया। विस्फोट से गाड़ी में आग लग गई। उसकी चपेट में आकर गाड़ी चालक के सहयोगी सत्तार निवासी रूपनगर ब्यावहर अजमेर, और कंपनी के एक चौकीदार नेपाल महतो निवासी मैदापुर बेगूसराय (बिहार) की मौत हो गई। उनके अलावा इस हादसे में पांच लोग संजू, मथुरा (वाहन चालक) शैलेंद्र मिश्रा निवासी बरेली, अनिल निवासी दिल्ली, कन्हई लाल, लाल बहादुर निवासी अमेठी घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर बताई गई है।

हादसा में चालक सहयोगी और चौकीदार की मौत

पुलिस के अनुसार पटाखा फैक्टरी में आग की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 से दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई और साढ़े 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी में बहुत ज्यादा मात्रा में पटाखें भरे हुए थे। दमकल ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया वरना और ज्यादा नुकसान हो सकता था। फायर अधिकारी सत्यवान ने बताया कि जिस गाड़ी में धमाका हुआ है, उसमें स्प्रे भरी थी। गैस होने के कारण धमाका हुआ होगा। \

प्राथमिक तौर पर आग का कारण पटाखे हो सकते हैं: डीसीपी

जांच की जा रही है। सोमवार को डीसीपी (वेस्ट) सुमेर सिंह एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के लिए बारूद और स्प्रे के नमूने भी लिए हैं। साथ ही बैलास्टिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। डीसीपी सुमेर सिंह ने बताया है कि प्राथमिक तौर पर आग का कारण पटाखों को माना जा रहा है। फैक्टरी संचालक भारत भूषण कटारिया और उसके पुत्र अमित कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों काे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है