गुस्से में आकर पति को ऑनलाइन बेचा – Dainik Bhaskar UP/UK

इस आदत से परेशान थी पत्नी,गुस्से में आकर पति को ऑनलाइन बेचा
दुनियाभर से कई चौकाने वाली खबरें आती रहती है। अब हाल ही में भी एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यह मामला न्यूजीलैंड का है जहाँ रहने वाली एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति को ही बेच डाला! जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। यहाँ महिला ने अपने पति को बेचने के लिए ऑनलाइन बोली लगा दी। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूज़ीलैंड का एक शख्स घूमने-फिरने का आदी था और वह हमेशा अपने बीवी-बच्चों को छोड़कर घूमने निकल जाता था।

अब जब इस बार भी शख्स ने ऐसा ही किया तो उसकी पत्नी आगबबूला हो गई और इसके बाद पत्नी ने अपने पति को ऑनलाइन बेचने के लिए उसकी बोली लगा दी। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पत्नी ने बाकायदा एक विज्ञापन बनाकर पति की सेलिंग प्रोफाइल तैयार की और फिर उसे ट्रेडिंग साइट पर डाल दिया। महिला का नाम लिंडा मैकएलिस्टर ( Linda McAliser) बताया जा रहा है। सामने आने वाली रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने पति की घूमने की आदत से बहुत ही ज्यादा परेशान हो चुकी थी और इसी के चलते उसने यह चौकाने वाला कदम उठाया।

महिला ने अपने पति का लंबा-चौड़ा प्रोफाइल बनाकर उसमें एक फोटो लगाई और ‘Used Condition’ का टैग लगाकर उसे सेल के लिए ट्रेडिंग साइट पर डाल दिया। सामने आने वाली रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने जॉन मैकएलिस्टर (John McAlister) नामक अपने पति के साथ ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनके बच्चों की छुट्टी थी और जब पति को बच्चों को संभालना था तो वह घूमने चले गए। महिला का कहना है उसके पति को घूमना-फिरना इतना पसंद है कि बिना बताए ही वह घर से चला जाता है।

फिलहाल महिला ने पति को बेचने वाले विज्ञापन में लिखा- ‘Husband for Sale। 6 फीट 1 इंच लंबे, 37 साल की उम्र, पेशे से किसान शख्स बिकने के लिए तैयार।’ इसके अलावा महिला ने बताया कि ‘अच्छी तरह खिलाए-पिलाए जाने के बाद वो ईमानदार साबित हुए हैं और उनकी कंडीशन इस्तेमाल की हुई है। यदि कोई उन्हें खरीदता है तो फ्री शिपिंग दी जाएगी।’