गोरखपुर न्यूज़ टुडे – Dainik Bhaskar UP/UK

चिलुआताल बनेगा ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स का बेहतरीन केंद्र: सीएम योगी
पिछ्ली सरकारों में ताल-पोखरों पर होता था कब्जा, हम कर रहे संरक्षण: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने किया चिलुआताल के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण

20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निखारा गया है चिलुआताल को

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना के अगले चरणों में चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पिछली सरकारों में ताल-पोखरों पर कब्जा होता था। अपनी बपौती समझकर कुछ लोग इस पर हवेली बनवा लेते थे। जिन ताल-पोखरों पर कब्जा नहीं हो पाता था, वे गंदगी और अपराध के गढ़ बन जाते थे। डबल इंजन सरकार ताल-पोखरों पर कब्जा नहीं होने देती, बल्कि प्रकृति संरक्षण के दायित्वों का निर्वहन करती है। उन्हें बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित कर समाज को प्राकृतिक वातावरण में आनंदित होने का मंच देती है।

सीएम योगी मंगलवार शाम गोरखपुर के उत्तरी छोर पर स्थित प्राकृतिक झील चिलुआताल के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निखारे गए इस पर्यटन स्थल को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकारें, अच्छी चीजें लेकर आती हैं।

चिलुआताल में होगा 20 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन

सीएम योगी ने कहा कि चिलुआताल में कोल इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे चिलुआताल में 20 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति यहां से संभव हो सकेगी। सोलर एनर्जी ग्रीन एनर्जी होती है, इससे किसी तरह का कार्बन उत्सर्जन नहीं होता। चिलुआताल में लगने वाला फ्लोटिंग सोलर प्लांट नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहयोग करेगा।

नेचुरल है चिलुआताल का पानी

सीएम योगी ने कहा अभी तक गोरखपुर में ईको टूरिज्म का प्रमुख केंद्र रामगढ़ताल ही था। पर, उसमें ड्रेनेज का पानी जाता था। रामगढ़ताल की सफाई कराई गई, ताल को डीसिल्ट किया गया। वहां आज भी पानी ट्रीटमेंट के बाद ही जाता है। यानी रामगढ़ताल का पानी पूरी तरह नेचुरल नहीं है, जबकि चिलुआताल का पानी नेचुरल है जो जंगलों से होकर आता है। खाद कारखाने के निर्माण में चिलुआताल को डीसिल्ट कर यहां से पानी दिया गया। सिल्ट का उपयोग निचले इलाकों के भराव में किया गया।

चिलुआताल में वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल की तरह चिलुआताल में भी वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाएं हैं। कुछ दिनों पहले रामगढ़ताल में नेशनल जूनियर रोइंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। इसमें 22 राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ी आए। सबने रामगढ़ताल की खूब सराहना की। अब जब लोग चिलुआताल को देखेंगे तो यह और भी अच्छा लगेगा। उन्होंने चिलुआताल के प्राकृतिक वातावरण की तारीफ करते हुए कहा कि चिलुआताल के किनारे लहरों से होकर आ रही हवा तापमान को कम कर सुखद एहसास करा रही है। यहां पर लोग परिवार के साथ आकर घूम सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। यहां न प्रदूषण है और न ही किसी प्रकार की अव्यवस्था।

अच्छे सिटी डेवपलमेंन्ट प्लान से बनती है अच्छी धारणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे सिटी डेवपलमेंन्ट प्लान से लोगों के मन में शहर की अच्छी धारणा बनती है। हमें गोरखपुर को सेफ और स्मार्ट सिटी के साथ ही सस्टेनेबल डेवलपमेंट वाली सिटी बनाना है। विकास की प्रक्रिया सतत बढ़ती रहेगी, लेकिन इसके संरक्षण की जिम्मेदारी नागरिकों की है। उन्होंने आमजन से विकास का संरक्षण करने, सार्वजनिक संपति का नुकसान न करने, ऐसा करने वालों को जेल भिजवाने और गंदगी न करने की अपील की। उन्होंने रामगढ़ताल की सफाई के दौरान 56 बोरी प्लास्टिक मिलने का जिक्र करते हुए आह्वान किया कि गोरखपुर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ-सुंदर शहर बनाने का संकल्प लेना होगा।

5 से 21 जून तक स्वच्छता, पौधरोपण और योग शिविर के आयोजन का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से लेकर विश्व योग दिवस 21 जून तक स्वच्छता, पौधरोपण और योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 5 जून को महानगर के दो मंडल सांसद व ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में रामगढ़ताल और पांच मंडल चिलुआताल के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण का वृहद अभियान चलाएं। इसके पहले 4 जून को स्वच्छता का वृहद अभियान चलाया जाए। 21 जून को विश्व योग दिवस पर ‘करो योग रहो निरोग’ के संकल्प के साथ रामगढ़ताल और चिलुआताल पर विशाल योग शिविरों का आयोजन किया जाए।

एसएसबी नहीं होती तो बंद खाद कारखाने का स्क्रैप भी नहीं बचता

सीएम ने कहा कि 31 वर्ष तक गोरखपुर का खाद कारखाना बंद पड़ा था। यहां एसएसबी नहीं होती तो कारखाने का स्क्रैप भी नहीं बचता। अब खाद कारखाना शुरू हो गया है। यहां एसएसबी है, केंद्रीय विद्यालय भी है, सैनिक स्कूल खुल गया है और चिलुआताल का पर्यटन विकास भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

सीएम योगी के विजन से खूबसूरत चित्र सा निखर गया है गोरखपुर: रविकिशन

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता बेमिसाल है। उनके विजन से गोरखपुर खूबसूरत चित्र सा निखर गया है। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गोरखपुर विकास के लिहाज से पूरे देश मे नजीर पेश कर रहा है। रामगढ़ताल के बाद अब चिलुआताल भी फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बनेगा। सांसद रविकिशन ने चिलुआताल पर लिखा अपना एक गीत भी सुनाया।

सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं: महापौर

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री जी का ही विजन है कि उन्होंने उपेक्षित रहे चिलुआताल को खूबसूरत पर्यटन स्थल बनवा दिया।

कार्यक्रम में एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चिलुआताल घाट का सीएम ने किया निरीक्षण, परिसर में हरिशंकरी का पौधरोपण

मुख्यमंत्री ने चिलुआताल के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर भ्रमण कर घाट/नौका विहार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने घाट परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का सीएम योगी ने लिया जायजा

चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना का लोकार्पण करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल के समीप निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का भी जायजा लिया। 12.95 करोड़ रुपये की इस परियोजना को अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

गोरखपुर में बीटेक छात्र ने दी जान: हॉस्टल के पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस की भी भर आईं आंखें
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार दोपहर छात्र का शव कमरे में पंखे के फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र के पास से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसने हर किसी को गमगीन कर दिया है।

‘महादेव ब्वॉयज हॉस्टल’ में पसरा मातम

मृतक छात्र की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास निवासी धनेंद्र चौधरी (23) के रूप में हुई है। धनेंद्र गोरखपुर विश्वविद्यालय (दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय) में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह रामगढ़ताल इलाके के ‘महादेव ब्वॉयज हॉस्टल’ में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हॉस्टल वार्डन ने पुलिस को सूचना दी कि धनेंद्र का कमरा अंदर से बंद है और वह कोई जवाब नहीं दे रहा है। जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का मंजर देख सबकी रूह कांप गई।

भावुक सुसाइड नोट: “मम्मी-पापा मुझे माफ करना…”

पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान धनेंद्र के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी नाकामियों और माता-पिता की उम्मीदों का जिक्र करते हुए लिखा— “मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं न तो एक अच्छा बेटा बन सका और न ही एक अच्छा छात्र। मैं आप लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अगले जन्म में फिर आपका ही बेटा बनकर आऊंगा और तब आपके सारे सपने जरूर साकार करूंगा।” सुसाइड नोट के इन शब्दों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और दोस्तों की आंखें नम कर दीं।

अकेलेपन और दबाव के बीच उलझी गुत्थी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि धनेंद्र अपने कमरे में अकेले ही रहता था, उसका कोई रूम पार्टनर नहीं था। बुधवार शाम वह हॉस्टल आया और सीधे अपने कमरे में चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकला और नाश्ते के लिए भी नहीं आया, तब वार्डन को शक हुआ। पुलिस अब छात्र के मोबाइल फोन की जांच कर रही है और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर वह किस मानसिक दबाव या परेशानी से गुजर रहा था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी FSL टीम

घटना की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ में रहने वाले धनेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक (FSL) टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल, एक होनहार छात्र के इस आत्मघाती कदम से यूनिवर्सिटी और हॉस्टल के छात्रों में गहरा शोक है।