छात्रा ने की आत्महत्या – Dainik Bhaskar UP/UK

यूपी : शादी का झांसा देकर सिपाही करता रहा दो साल तक हैवानियत, तंग आकर बीएड छात्रा ने दी अपनी जान
मेरठ। यूपी पुलिस एक बार फिर शर्मसार हुई  मामला कुछ ऐसा है यहां के एक सिपाही ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर बीएड छात्रा के साथ हैवानियत की। सिपाही ने शादी का वादा कर छात्रा के साथ दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनता रहा। विरोध करने पर सिपाही ने शादी का वादा कर छात्रा और परिजनों को राजी कर लिया। इस बीच सिपाही की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गई। जब छात्रा को ये सब पता चला तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि जागृति विहार निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही दामोदर दुबे उसके साथ दुष्कर्म कर रहा। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर महिपाल, दामोदर दुबे, सुनीता समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट में सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतक छात्रा की मां ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि एक बैंक कर्मी की बेटी शहर के एक इंस्टीट्यूट से बीएड कर रही थी. गुरुवार सुबह छात्रा का शव पंखे से लटकता मिला.

छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि जागृति विहार निवासी दामोदर दुबे ने उसको प्रेम जाल में फंसाकर दो साल पहले उससे दुष्कर्म किया था. दामोदर यूपी पुलिस में सिपाही है और वह संभल में तैनात है. दुष्कर्म की बात छात्रा ने परिजनों को बताई थी जिसके बाद बखेड़ा भी खड़ा हुआ था, इसके बाद सिपाही ने छात्रा से शादी की बात कर मामले को मैनेज कर लिया था.

आरोप यह है कि शादी की बात कर सिपाही दो साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन इसके बाद सिपाही का रिश्ता किसी और लड़की से तय हो गया. इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो उसने आत्महत्या कर ली. छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सिपाही दामोदर दुबे और उसके परिवार वालों को ठहराया है.

एसओ सतीश कुमार के मुताबिक छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि दामोदर दुबे को छोड़ना मत, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती थी, लेकिन जिन्दगी में दामोदर ऐसा आया कि उसने सब कुछ ख़त्म कर दिया.

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दामोदर दुबे, महिपाल, सुनीता समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट संभल एसएसपी को भेजी जाएगी.