छैंया-छैंया गाने के रिक्रिएट पर मलाइका का बयान आया सामने – Dainik Bhaskar UP/UK

छैंया-छैंया गाने के रिक्रिएट पर मलाइका का बयान आया सामने, बोलीं – ‘ये जैसा है वैसा ही रहने दें.’
इस वक्त बॉलीवुड के अंदर पुराने गानों को रिक्रिएट करने का काफी चलन चल रहा है. बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के कई गानों को रिक्रिएट करके दोबारा फिल्मों में भी डाला गया है. वहीं गानों के रिक्रिएट करने को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने सही तो कुछ ने गलत भी बताया है. ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी बॉलीवुड के कुछ गानों को रिक्रिएट करने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के अलावा डांस और गानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. मलाइका अरोड़ा ने कई सुपरहिट गानों में अपने शानदार डांस से दर्शकों के दिलों की जीता. बता दें की मलाइका अरोड़ा का गाना छैंया-छैंया आज भी लाखों दिलों की धड़कन है. उनका ये गाना साल 1998 में आई फिल्म दिल से का है. इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थीं. छैंया-छैंया में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा ने काफी जबरदस्त डांस किया है. एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने छैंया-छैंया गाने के रिक्रिएट करने पर कहा है कि कुछ गानों को कभी रिक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए.

मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘आज का दौर कंटेंट को रिक्रिएट करने का है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी गाने हैं जिन्हें रिक्रिएट करने के लिए कभी नहीं छूना चाहिए क्योंकि वह प्रतिष्ठित हैं. आप बीते सालों में पांच से 10 सबसे अच्छे गाने उठाकर देख लीजिए. उनमें से एक छैंया-छैंया गाना भी होगा. इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. ये जैसा है वैसा ही रहने दें. छैंया-छैंया गाने पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप इस गाने को सुनते हो तो खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हो.’

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने छैंया-छैंया गाने की शूटिंग के दिनों को भी याद किया. मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बहुत ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इस तस्वीर में मलाइका का हॉट अंदाज साफ नजर आ रहा है. एक तस्वीर में मलाइका जहां अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह जबरदस्त पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं. वैसे भी मलाइका अरोड़ा फिल्मों से दूर सही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सिलेब्रिटी हैं. कुछ फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते हैं तो कुछ उनके बोल्ड अंदाज के लिए ट्रोल भी करते हैं.