जम्मू कश्मीर पुलिस – Dainik Bhaskar UP/UK

घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
– आतंकियों ने कबूला, घुसपैठ कराने में पाकिस्तानी सेना ने मदद की

– सीमा के नजदीक आतंकियों के लॉन्च पैड मौजूद जिनमें आतंकी घुसपैठ की फिराक में

– पठानकोट, पंजाब, गुजरात बॉर्डर पर भी हो रही है घुसपैठ की कोशिश

हर तरफ से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी का सबूत है कि घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को भारतीय सेना ने पकड़ा है। सेना ने घुसपैठियों का एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में घुसपैठिए कबूल कर रहे हैं कि भारत में घुसपैठ करने में पाकिस्तानी सेना ने उनकी मदद की है।

चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह खुलासा किया। इन दोनों आतंकियों को 21 अगस्त की देर रात बारामूला से गिरफ्तार किया गया था। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान कश्मीर में अशांति फैलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर आतंकियों की मदद कर रही है। सेना की तरफ से कहा गया कि हर रात पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश हो रही है। जिन दो आतंकियों को पकड़ा गया है उन्हें पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर पर मौजूद पोस्ट से घुसपैठ कराया था। सेना ने बताया कि सीमा के नजदीक आतंकियों के लॉन्च पैड मौजूद हैं जिनमें कई आतंकी भरे हुए हैं। इन आतंकियों को कश्मीर में शांति भंग करने के लिए भेजा जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से घाटी में पत्थरबाजी करवाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। घुसपैठ की कोशिश सिर्फ कश्मीर ही नहीं पठानकोट, पंजाब, गुजरात बॉर्डर पर भी हो रही है।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम मुजीद और नजीम बताये गए हैं। इनके मुताबिक अभी भी कई आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।

सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें दोनों घुसपैठिए कबूल कर रहे हैं कि वो सीमापार कर भारत में घुसे हैं। सेना ने जो वीडियो जारी किया है उसमें पकड़ा गया आतंकी मुजीद बता रहा है कि मैं पाकिस्तान रावलपिंडी के जलेबी चौक से आया हूं। गांव का नाम जदेबान है। हम दोनों मुजाहिद्दीन और लश्कर के लिए काम करते हैं। मैंने एक हफ्ते की ट्रेनिंग भी ली है और मेरे साथ नजीम ने भी ली है। हम दोनों ने प्लान बनाया कि हम बॉर्डर क्रॉस करके जाएंगे। इस वीडियो में एक आतंकी चाय की चुस्कियां लेता हुआ दिख रहा है। वीडियो के अंत में भारतीय सेना के अधिकारी आतंकी से पूछते हैं- और चाय कैसी लगी? जिसके जवाब में आतंकी कहता है-चाय बहुत अच्छी लगी।

पत्थरबाजी में घायल ने तोड़ा दम

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को पत्थरबाजी में घायल हुए असरार अहमद की बुधवार को मौत हो गई है। असरार अहमद का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिन में ये पांचवीं मौत है। ये सभी मौतें हिंसक प्रदर्शनों व पत्थरबाज़ी के कारण हुई हैं।

J&K : आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के अगवा रिश्तेदारों को रिहा, मगर दी अाखिरी चेतावनी
नयी दिल्ली  : आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू ने पुलिसकर्मियों के परिजनों के अपहरण की जिम्मेदारी ली और पुलिस हिरासत में बंद आतंकवादियों के परिजनों को तीन दिन के भीतर रिहा करने की मांग की।

अपहरण की जिम्मेदारी लेने से संबंधित बात सोशल मीडिया पर चल रही एक ऑडियो क्लिप में कही गई है। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 12 मिनट की इस क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि या इसे खरिज करने से इनकार किया। इस क्लिप में नाइकू यह कहता सुनाई देता है, ‘हम इसमें आपके परिवारों को शामिल नहीं करना चाहते।

हमने आपके परिजनों को इसलिए उठाया, ताकि आपको महसूस हो सके कि हमारी मांओं पर उस समय क्या गुजरती है जब आप उनके निर्दोष बच्चों को गिरफ्तार करते हो।’ उसने क्लिप में कहा, ‘हमने आपके परिजनों का इसलिए अपहरण किया, ताकि तुम जान सको कि हम आप तक पहुंच सकते हैं।

इस बार हमने उन्हें पूरी गरिमा के साथ मुक्त किया है, लेकिन अगली बार यह नहीं होगा, हम उसी तरह काम करेंगे जैसे आप करेंगे।’ स्वयंभू हिज्बुल कमांडर ने कहा कि यह आखिरी बार है जब वे उन्हें चेतावनी दे रहे हैं।

बताते चलें कि आतंकियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों से गुरुवार की रात अगवा किए गए 10 पुलिसकर्मियों के संबंधियों को शुक्रवार रात को मुक्त करा लिया गया है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों को अगवा किया गया था, उन सबको छोड़ दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह  इस बात की जांच कर रहे है कि सभी लोग घर वापस आ गए हैं।

पुलिसकर्मियों के परिजन अगवा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर से हिजबुल के दो कमांडरों- रियाज नाइको और लतीफ टाइगर के पिता और अन्य लोगों की पुलिस गिरफ्तारी के बाद आंतकवादियों ने गुरुवार देर रात 10  पुलिसकर्मियों के परिजनों का अगवा करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इन लोगों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। जिनके परिजनों को अगवा किया गया है उनमें पुलिस उपाधीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार रात पांच ऐसे लोगों का अपहरण कर लिया है, जिनके परिजन पुलिस में कार्यरत हैं। इनका कुलगाम से अपहरण किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में एक पुलिसकर्मी के घर से आंतकवादियों ने चार परिजनों को अगवा कर लिया और शोपियां में एक पुलिसकर्मी के परिजन का अपहरण कर लिया है। इससे पहले बुधवार को त्राल से एक पुलिसकर्मी के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, अगवा परिजनों की संख्या 11 है।

आतंकियों के 30 परिजन गिरफ्तार

बताया जा रहा है शोपियां में एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद बुधवार रात पुलिस ने आतंकवादियों के करीब 30 से अधिक संबंधियों को गिरफ्तार किया था।

हिजबुल कमांडर का पिता रिहा

खबरों के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक कमांडर के पिता को रिहा कर दिया। हिजबुल किमांडर रियाज नाइकू के पिता असदुल्ला नाइकू को पुलवामा जिले में गिरफ्तार किया गया था।

अलगाववादियों की प्रतिक्रिया

इस तरह की घटनाओं पर अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर  फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक ने प्रतिक्रिया में कहा है कि स्थिति और भी बदतर होगी, जिसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।