जवान” – Dainik Bhaskar UP/UK

हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सीआरपीएफ के इन्स्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
जम्मू । हंदवाड़ा मुठभेड़ में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया वहीं इस दौरान घायल सीआरपीएफ के इन्स्पेक्टर सहित चार जवानों ने अस्पताल में इलाज के समय दम तोड़ दिया। शहीद जवानों में सीआरपीएफ के इन्स्पेक्टर, एक जवान व पुलिस के दो जवान शामिल हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के सात जवान घायल हो गए जिनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीन का इलाज जारी है। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बाबागुंड गांव में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान घायल सात जवानों में से सीआरपीएफ के एक इन्स्पेक्टर, एक जवान व पुलिस के दो जवान शहीद हो गये।

गुरुवार देर रात जिले के हंदवाड़ा के बाबागुंड गांव में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सेना की 22 आरआर, एसओजी तथा सीआरपीएफ की 92 बटालियन के एक संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र को घेर आतंकियों की दबिश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने उस स्थान को घेर लिया जहां पर आतंकी छिपे थे।

सुरक्षाबलों को पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रात भर चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया और दूसरा मलबे में छिप गया। सुरक्षा बलों ने दोनों आतंकियों को मरा समझ तलाशी अभियान शुरू किया तभी मलबे में छिपा आतंकी बाहर निकला और उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गये। सुरक्षाबलों के अनुसार घाटी में करीब 60 आतंकी सक्रिय हैं जिनमें 35 पाकिस्तानी हैं।

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी राशिद को मार गिराने से शुरू हुआ सुरक्षाबलों का अभियान जैश के आतंकियों को खत्म करने तक चलेगा। मुठभेड़ के दौरान दो आंतकियों की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए तथा वहां मौजूद सुरक्षाबलों पर पथराव व प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इस दौरान प्रर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी भी की। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे व बल प्रयोग किया जिसके बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई। इन हिंसक झड़पों में तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। घायलों को तुरन्त पास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने दो प्रदर्शनकारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हंदवाड़ा अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान वसीम अहमद मीर साागीपपाेरा हंदवाडा ने दम तोड़ दिया।

CRPF जवान में पहले साथियों को उड़ाया, फिर खुद दे दी जान…
श्रीनगर:  कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है. इस खौफनाक मामला ने लोगो को होश उड़ा दिए. बताते चले जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में लोगो के रौंगटे खड़े कर दिए नगर के बाहरी इलाके में स्थित पंथा चौक कैंप की है, जहां शनिवार शाम जवान मुकेश बाबू का अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि उसने साथियों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक

अपने साथियों को घायल करने के बाद मुकेश बाबू ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जहां उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं

इससे पहले दिसंबर 2018 में भी छत्तीसगढ़ के एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया थी।  यहीं नही लखनऊ के गोमतीनगर और छत्तीसगढ़ॉ के सुकमा में भी पिछले साल जवानों ने खुद को गोली मारकर उड़ा दिया था।

जवानों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों में गृह मंत्रालय की तरफ से भी सफाई आई थी। मंत्रालय ने कहा था कि केंद्रीय बलों में आत्महत्या से जुड़े अधिकांश मामलों में जवान के आपसी पारिवारिक कलह, वैवाहिक जीवन और अवसाद जैसे कारण होते हैं। इससे निपटने के लिए सरकार ने सभी अर्द्धसैनिक बलों में योग को अनिवार्य कर दिया है।

गद्दार सेना के जवान की कितनी लगाई पाक ने कीमत, कैसे आती थी एकाउंट में रकम
मेरठ: यूपी के जिले मेरठ से गिरफ्तार सेना के गद्दार जवान कंचन सिंह को लेकर लोगो में आक्रोश बढ़ गया है खबर ये भी आ रही  है. दिल्ली की खुफिया एजंसी और सेना ने व्यक्तिगत स्तर पर अपनी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है वो दिल दहला देने वाली थी

बताया जा रहा है कि आरोपी सैनिक कंचन सिंह के अकाउंट में पाकिस्तान से सात लाख रुपये भेजे गए थे। ये एक निजी अकाउंट था जिसकी जानकारी सेना को नहीं दी गई थी। जवान के कारनामों का भंडाफोड़ होने के बाद सेना को इस बातअभी तक हुई जांच से मिली जानकारी के मुताबिक सैन्य सूत्रों के मुताबिक कंचन के सैलरी खाते को मिलाकर कुल तीन खाते हैं। जिसमें से उसने दो खातों की जानकारी तो सेना को दे रखी थी लेकिन बाकी अन्य खातों के बार में सेना को कोई जानकारी नहीं थी।इसी तीसरे खात में पाकिस्तान की ओर से 7 लाख रुपये भेजे गए हैं। सेना बाकी के घर के सदस्यों के खातों की जानकारी जुटाने में लग गई है।सेना में कंचन की नौकरी को आठ साल हुए हैं। सैना मानकर चल रही है कि इतने कम सालों में इतनी रकम उसके खाते में जमा नहीं हो सकती थी। सेना इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।

सेना उन लोगों पर भी निगरानी रखे हुए है जो जो सेना में या व्यक्तिगत तौर पर कंचन सिंह से जुड़े हुए थे। वहीं दिल्ली से खुफिया एजेंसियों के लोग दो दिन से मेरठ में ही डेरा डाले हुए हैं, लेकिन दूसरी एजेंसियों को अभी सेना ज्यादा जानकारी नहीं मुहैया करा रही है। मामले की जांच गोपनीय तरीके से चल रही है।