जालौन न्यूज़ – Dainik Bhaskar UP/UK

Jalaun : वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, 98.12 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य
Jalaun : कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार निर्धारित लक्ष्य, गड्ढों की खुदाई, पौध उठान, रोपण स्थलों की तैयारी, परिवहन, सिंचाई तथा पौधों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत कुल 98 लाख 12 हजार 400 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग द्वारा 50 लाख 24 हजार पौधे तथा अन्य विभागों द्वारा 47 लाख 88 हजार 400 पौधे लगाए जाएंगे।

नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूरी कर ले तथा रोपण के साथ पौधों की देखभाल एवं उनकी जीवितता सुनिश्चित करने की भी ठोस कार्ययोजना बनाए।

विभागवार लक्ष्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम्य विकास विभाग को 25 लाख 50 हजार, कृषि विभाग को 7 लाख 88 हजार 730, उद्यान विभाग को 3 लाख 71 हजार, पर्यावरण विभाग को 3 लाख 13 हजार 500 तथा पंचायतीराज विभाग को 2 लाख 63 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।

इसी प्रकार नगर विकास विभाग को 62 हजार 600, रेलवे को 50 हजार, उच्च शिक्षा विभाग को 44 हजार, स्वास्थ्य विभाग को 40 हजार, पशुपालन विभाग को 39 हजार, रेशम विभाग को 38 हजार 500, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को 35 हजार, लोक निर्माण विभाग को 31 हजार 900, उद्योग विभाग को 26 हजार 400, बेसिक शिक्षा विभाग को 25 हजार 300 तथा पुलिस विभाग को 22 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा विभाग को 20 हजार 200, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को 17 हजार 200, विद्युत विभाग को 16 हजार 170, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 12 हजार 100, सहकारिता विभाग को 12 हजार, श्रम विभाग को 8 हजार 900 तथा रक्षा विभाग को 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।

नोडल अधिकारी ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधों की उपलब्धता तथा रोपण स्थलों का अंतिम सत्यापन करने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल लक्ष्य की पूर्ति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा अभियान है। इसलिए रोपित पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई, जियो-टैगिंग तथा देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अनुपयुक्त अथवा बिना तैयारी वाले स्थानों पर पौधरोपण न किया जाए तथा स्थानीय जलवायु एवं मिट्टी के अनुरूप पौध प्रजातियों का चयन किया जाए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग के लिए नामित नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि पौधों के उठान से लेकर उन्हें रोपण स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। रोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, सिंचाई तथा आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच.एन. प्रसाद, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, डीडीओ निशान्त पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jalaun : हाईवे पर कार अड़ाकर लूटपाट करने वाले झांसी के 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; बलेनो कार, तमंचा और लूटा गया माल बरामद
Jalaun : थाना एट पुलिस ने शनिवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि 10 जुलाई 2026 को लक्ष्मी नारायण ने तहरीर देकर बताया कि 7 जुलाई 2026 की रात वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन में सवार 3-4 व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे कार लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद लूट लिए।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना एट में मुकदमा संख्या 93/2026, धारा 309(4) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।

11 जुलाई 2026 को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, 4,500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार तथा एक तमंचा और दो जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक पुत्र बाल किशुन अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम रतोसा, थाना उल्दन, जनपद झांसी; विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम सिजवां, थाना टोडी फतेहपुर, जनपद झांसी; तथा साकिर पुत्र हजरत उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम हाटी, थाना उल्दन, जनपद झांसी के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी एट तथा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Jalaun : मेरी पंचायत-हरित पंचायत’ बनेगा जनआंदोलन, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Jalaun : जनपद में हरित वातावरण के निर्माण एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि इसे जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में जिन गौशालाओं का विलय (मर्जर) हो चुका है और जिनके परिसर वर्तमान में खाली हैं, वहां बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तत्काल तैयार की जाए तथा आज से ही वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत गड्ढे खोदने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए, ताकि निर्धारित समय पर पौधरोपण का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इन ग्राम सभाओं में “ग्रीन पंचायत अभियान–मेरी पंचायत, हरित पंचायत” के उद्देश्य, पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाए और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित करे तथा पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की नियमित निगरानी करते हुए वृक्षारोपण की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जालौन में मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्ती, 10.22 लाख का जुर्माना
Jalaun : जालौन जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के प्रति किसी भी स्तर पर नरमी न बरती जाए तथा मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए।

बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सी.आर. प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा अब तक कुल 10 लाख 22 हजार 500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया जा चुका है। दूध में मिलावट के दोषी पाए गए 9 व्यक्तियों पर अकेले 5 लाख 72 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 52 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें 15 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इन सभी मामलों में न्यायालय में वाद दायर किए गए तथा दोषी विक्रेताओं पर अर्थदंड लगाया गया।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि वर्ष के दौरान 37 मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 26 औषधियों के नमूने लिए गए, जिनमें एक नमूना अधोमानक पाया गया। संबंधित प्रकरण में न्यायालय में वाद दायर कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों को जीएसटी पंजीकरण के दायरे में लाकर पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए जूस, शीतल पेय और अन्य पेय पदार्थों की गुणवत्ता की विशेष निगरानी रखने तथा खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बाजार में बिक रहे दूध, फल, रंगयुक्त परवल और भिंडी, मसाले, खाद्य तेल तथा अन्य खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग कराई जाए। थोक एवं फुटकर विक्रेताओं पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी कर उनके त्वरित निस्तारण तथा अधिरोपित जुर्मानों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।