डिलीवरी – Dainik Bhaskar UP/UK

डॉक्टरों की घोर लापरवाही, प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग..
जोधपुर । जैसलमेर के रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के एक मामले ने लोगों की रूह कंपा दी है। प्रसव के समय बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने इसे गंभीर मानते हुए जैसलमेर के एसपी और सीएमएचओ से रिपोर्ट तलब की है। कहा गया है कि एक महीने के अंदर यानि 11 फरवरी तक रिपोर्ट दी जाए।

मामला बुधवार को आया सामने

बड़ी बात यह है कि यह घटना तीन दिन पहले की है और मामला बुधवार को खुला पीड़ित महिला दीक्षाकंवर को इलाज के लिए मंगलवार को जोधपुर रेफर किया गया था। अब उसकी हालत में सुधार है। शहर के उम्मेद अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत सामान्य बताई जा रह है। शायद शनिवार तक छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया ने इस घटना को गंभीर बताया है।

क्या है मामला:

दीक्षाकंवर प्रसव के लिए जैसलमेर के रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में आई थी। वहां चिकित्साकर्मियों ने प्रसव के दौरान बच्चे के पैर को इतनी जोर से खींचा कि उसके दो हिस्से हो गए। बच्चे का धड़ तो बाहर आ गया, लेकिन सिर अंदर ही रह गया। तब चिकित्साकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने परिजनों को कुछ नहीं बताया और महिला को जैसलमेर के लिए रेफर कर दिया। वहां से महिला को जोधपुर भेज दिया गया। तब इस घटना का खुलासा हुआ। डॉक्टरों के बयान से बढ़ा संसय: रामगढ़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. निखिल शर्मा ने बताया है कि प्रसूता को जब अस्पताल लाया गया था तो उस दौरान वहां मौजूद चिकित्साकर्मी उसे प्रसव के लिए प्रसव कक्ष में ले गए। वहां, देखा कि नवजात के पैर बाहर नजर आ रहे थे और वह मृत था।

डॉ. रविंद्र सांखला ने बताया

यहां पूरी सुविधा न होने के कारण प्रसूता को जैसलमेर रेफर कर दिया गया। जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रविंद्र सांखला को रामगढ़ के अस्पताल से बताया गया कि महिला की डिलीवरी हो गई है, लेकिन आंवल (गर्भनाल या प्लेसेंटा) अंदर रह गई है। रात करीब एक बजे डॉ. सांखला ने गर्भनाल निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कुछ समझ में नहीं आया तो उन्होंने महिला की तबीयत स्थिर कर दी।  उसके बाद अगली सुबह फिर से प्रयास किया गया। तब भी कुछ समझ में नहीं आया।

मंगलवार की रात किया रेफर:

सूत्र बताते हैं कि जोधपुर में महिला को मंगलवार की रात रेफर किया गया था। जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्रसव कराने की कोशिश की तो बच्चे का सिर ही निकला। महिला के परिजनों को कुछ नहीं बताया गया और जैसलमेर रेफर कर दिया गया। इधर गुरुवार को महिला के परिजन भी जोधपुर में मीडिया से दूरी बनाए रहे। संभवत: ऊपरी आदेश के चलते वे मीडिया से कन्नी काटते देखे गए। परिजन सिर लेकर पहुंचे थाना: जोधपुर में डॉक्टरों ने परिवार वालों को बच्चे का सिर सौंप दिया।

इसके बाद वे बच्चे का सिर लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए रामगढ़ पुलिस थाना पहुंच गए। पुलिस ने वहां के चिकित्साकर्मियों से पूछताछ की तो उन्होंने बच्चे का धड़ लाकर दिया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। इनका कहना है: बच्चे के दोनों हिस्सों का अलग-अलग पोस्टमार्टम करवाया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है। इस बारे में लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एसआई जालमसिंह, रामगढ़, जैसलमेर। जच्चे की हालत में सुधार है। बच्चे का सिर बाहर निकालकर परिजन को सौंपा गया है। ऐसी स्थिति में बच्चा उल्टा भी हो सकता है या कमजोर रहा होगा। डॉ. रंजना देसाई, उम्मेद अस्पताल अधीक्षक।

जन्म लेते ही बच्ची का माँ के लिए प्यार देख आप भी हो जाएंगे भावुक, देखिए वीडियो
दुनिया की हर लड़की मां बनने का सुख उठाना चाहती है, इसलिए उसे 9 महीने अपनी कोख में रखकर, बहुत सारा दर्द सह कर उसे जन्म देती है. ऐसा माना जाता है कि जिस समय एक महिला अपने बच्चे को जन्म देती है तब उसका दूसरा जन्म होता है और भयंकर दर्द सहने के बाद जब उसकी गोद में उसका बच्चा आता है तब वो अपना सारा दर्द भूल जाती है. ये सच कर दिखाया एक बच्ची ने,

जब जन्म के बाद उसे उसकी मां के पास लिटाया गया तब वो अपनी मां से चिपक गई और उन्हें छोड़ ही नहीं रही थी. पैदा होते ही माँ से लिपट गई बच्ची, और उसका ये लगाव देखकर आपका मन भर जाएगा, और आप ये भी कहेंगे कि ये कलयुग में जन्मी बच्ची है.

पैदा होते ही माँ से लिपट गई बच्ची

एक गर्भवती महिला जब बच्चे को अपनी कोख में रखती है तभी उससे बच्चे का अटूट रिश्ता बन जाता है. जब कोई मां अपने बच्चे को जन्म देती है तब डॉक्टर इस बात को प्रोत्साहित करते हैं कि बच्चा और मां शारीरिक तरीके से किस तरह एक-दूसरे से जुड़े हैं और एक बच्चा किस तरह से अपनी मां के करीब होता है. इसी कारण पैदा होते ही बच्चों को मां के छाती से लगाया जाता है,

डॉक्टर्स के मुताबिक, जन्म लेने के बाद बच्चे को मां की छाती से इसलिए लगाया जाता है जिससे केमिकल हार्मोन जिसे ऑक्सीटोसिन कहते हैं, वो भावना मां और बच्चे के अंदक जग जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर बहुत से लोगों के होश उड़ गए. उस वीडियो में जब बच्चा पैदा हुआ और उसे मां के साथ लिटा दिया गया. आगे क्या हुआ ये आप वीडियो में ही देख लीजिए –

बच्चे की मां ब्रेंडा कोल्हू ने बताया कि उनकी बच्ची ने जिस तरह उनके गाल पकड़े वो एक अद्भुत अहसास था और उनके तो होश उडे थे क्योंकि ऐसा आज तक किसी बच्चे ने नहीं किया था. वो बच्ची अपनी मां को छोड़ना नहीं चाह रही थी और डॉक्टर्स उसे साफ करने के लिए ले जाना चाहती थीं लेकिन ये बात उस बच्ची को मंजूर नहीं हो रही थी. जब डॉक्टर्स उसे जबरदस्ती अपनी गोद में ले रहे थे तब वो रोने लग रही थी और ऐसा वे करना नहीं चाहते थे. बाद में उसे वहीं साफ करके उसकी मां के पास लिटा दिया गया और वो वैसे ही उनसे लिपटी रही.