दिल्ली में बच्ची से दुष्कर्म – Dainik Bhaskar UP/UK

दिल्ली 9 साल की बच्ची से रेप : दुष्कर्म के बाद हत्या, बंद मकान में सूटकेस में मिला शव
Delhi Rape and Murder : दिल्ली में दयालपुर इलाके में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक बच्ची का शव पड़ोस में एक बंद मकान में मौजूद सूटकेस से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। साथ ही दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है और उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:41 बजे दयालपुर पुलिस स्टेशन को नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद दयालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां पता चला कि बच्ची को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है।

बता दें कि ईद के शुभ अवसर पर दयालपुर में एक परिवार के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 9 वर्षीय बच्ची का शव सूटकेस में बंद मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बच्ची को खून में लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवाया है। उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। शुरुआती जांच के आधार पर यह माना जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के इरादे से सूटकेस में बंद कर दिया।

पुलिस मामले के हर एंगल से जांच कर रही है। बच्ची की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है, और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार शाम अपनी चाची के घर बर्फ लेने गई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वह चाचा के घर पहुंची ही नहीं है। गली में खेल रहे बच्चों से पूछने पर पता चला कि वह एक मकान में गई है। वहां पहुंचने पर मकान में ताला लगा हुआ मिला, जिसे तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए। यहां एक सूटकेस पड़ा था, जिससे खून निकल रहा था। उसे खोलकर देखा गया तो बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।