दिवंगत – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा: दुर्घटना में दिवंगत आत्मा की शांति व घायलों के स्वास्थ्य लाभ को दी आहुतियां, श्रद्धा व समर्पण के साथ आयोजित हुआ गायत्री यज्ञ
बांदा। गायत्री परिवार के तत्वाधान में विशेष गायत्री यज्ञ श्रद्धा एवं समर्पण के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पांच दिनों पहले दुर्घटना में दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ को आहुतियां दीं।

पांच दिनों पहले हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी के सुपुत्र आदर्श त्रिपाठी का निधन हो गया था। इस हादसे में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय के सुपुत्र समेत तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हृदयविदारक घटना से व्यथित गायत्री परिवार ने बुधवार को यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस भावपूर्ण आयोजन में बृजेश त्रिपाठी, नवीन निगम एवं गायत्री परिवार के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

साथ ही लोक कल्याण, स्वास्थ्य एवं विश्वशांति के लिए सामूहिक प्रार्थना कीं। यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि बांदा की मिट्टी में संवेदना, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना की गहराई है।

मथुरा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने दिवंगत पत्रकार के परिवार के लिए जुटाई आर्थिक मदद
गुरुवार को एसडीएम महावन की मौजूदगी में परिवार को आर्थिक मदद सौंपी

मथुरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मथुरा दिवंगत पत्रकार मोहनवीर सिंह के परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आया है। पत्रकार संगठन ने इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बात के लिए राजी किया कि वह दिवंगत परिवार के परिवार को यथासंभव सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। सहयोग के लिए पत्रकार संगठन ने एसडीएम महावन और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की है।

करीब दो महीने पहले पत्रकार मोहनवीर सिंह की आकस्मिक मृत्यु हो गई गई थी। लम्बी बीमारी पर अधिक खर्च होने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रही। इसे देखते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने दिवंगत साथी पत्रकार के परिवार की आर्थिक मदद के प्रयास शुरू किये। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल का कहना है कि दिवंगत पत्रकार के परिवार में बुजुर्ग मां पत्नी दो छोटे छोटे बच्चे हैं। संगठन ने सहयोग करने का प्रस्ताव रखा जिसे परिवार ने स्वीकार कर लिया। दोनो बच्चों और पत्नी के नाम 25-25 हजार की एफडी, 11000 नगद धनराशि की मदद की गई है।

सरकार द्वारा अंनतोदय कार्ड तथा सरकार द्वारा पत्नी को 30000 अनुदान राशि दोनो बच्चों के खाते में 2500-2500 धनराशि प्रति माह का अनुदान सरकार द्वारा दिलाया जा रहा है। गुरूवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मथुरा द्वारा महावन तहसील परिसर में एसडीएम महावन आदेश कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रदुम्न त्रिपाठी एवं पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी की मौजूदगी में आर्थिक सहयोग राशि परिवार को सौंपी गई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संरक्षक शिव प्रकाश शर्मा ने कहा है यह सराहनीय पहल है।

प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला है। संगठन इसके लिए जिला प्रशासन का आभारी है। पत्रकार साथियों का योगदान भी अमूल्य है। आगे भी संगठन पत्रकार हित में यथासंभव प्रयास जारी राखेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष बांकेलाल सारस्वत, महावन तहसील अध्यक्ष राकेश पचौरी, मांट तहसील अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, आकाश तोमर, इक्लाक कुरैशी, अमित अग्रवाल, पप्पन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।