दुनिया की एक ऐसी जगह जहां हर वक्त कड़कती है बिजली – Dainik Bhaskar UP/UK

दुनिया की एक ऐसी जगह जहां हर वक्त कड़कती है बिजली, आज तक नहीं सुलझा ये रहस्य
आज भले ही विज्ञान कितनी भी तरक्की कर चुका है, लेकिन धरती पर आज भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां का रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक भी नाकाम रह पाए हैं.ऐसी ही एक जगह दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी है, जहां एक झील के ऊपर हर वक्त बिजली कड़कती रहती है, लेकिन इसका रहस्य आज तक कोई भी जान नहीं पाया है. ये तो आपने सुना ही होगा कि आसमान में बिजली एक जगह पर दो बार कभी नहीं चमकती, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर एक घंटे में हजारों बार बिजली चमकती है.

दुनिया को हैरान कर देने वाले इस रहस्य को ‘बीकन ऑफ मैराकाइबो’ कहा जाता है.इसके और भी कई नाम हैं, जैसे कि कैटाटुम्बो लाइटनिंग, एवरलास्टिंग स्टॉर्म, ड्रैमेटिक रोल ऑफ थंडर.इस जगह को दुनिया का कुदरती बिजली घर भी कहते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला में कैटाटुम्बो नदी जिस जगह पर मैराकाइबो झील में मिलती है, वहां साल में 260 दिन तूफानी होते हैं.इन 260 दिनों की तूफानी रातों में यहां रात भर बिजली चमकती रहती है.मैराकाइबो झील का नाम सबसे ज्यादा बिजली चमकने वाले स्थान के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज है.सर्दियों के मौसम में तो कम, लेकिन बरसात के मौसम में यहां खूब बिजली चमकती है.एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसम में यहां हर मिनट 28 बार बिजली चमकती है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आसमानी बिजली की चमक इतनी ज्यादा होती है कि यह 400 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई देती है.लोगों का कहना है कि यह देखने में ऐसा लगता है कि जैसे आसमान बहुरंगी रोशनी में नहाया हुआ हो.दरअसल, इस इलाके में इतनी बिजली क्यों चमकती है, इसके बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ सालों से लगे हुए हैं.1960 के दशक में ऐसा माना गया था कि इस इलाके में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए यहां आकाश में बिजली ज्यादा चमकती है.वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक शोध किया था, जिसके मुताबिक झील के पास के तेल क्षेत्रों में मीथेन की प्रचुर मात्रा होने के चलते आकाश में बिजली ज्यादा चमकती है.हालांकि यूरेनियम और मीथेन वाला सिद्धांत प्रामाणिक तौर पर साबित नहीं हो सका है.इसलिए यह जगह अब भी रहस्य ही बनी हुई है.