पंजाब – Dainik Bhaskar UP/UK

पंजाब : पटाखा फैक्ट्री में धमाके से गिरी बिल्डिंग, 5 की मौत, 27 घायल, कई मजदूर दबे
पंजाब। मुक्तसर जिले में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से इमारत ढह गई है। इस घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई है, 27 मजदूरों की हालत गंभी है। जबकि कई अन्य अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ और इमारत गिर गई।

मृतकों में अधिकतर मजदूर अप्रवासी श्रमिक हैं, जो पटाखा बनाने और उसकी पैकेजिंग का काम कर रहे थे। हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

मुक्तसर एसएसपी अखिल चौधरी ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक जांच में दो शव मलबे से निकाले गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आईएमएएमएस बठिंडा समेत अन्य अस्पतालों में करीब 25 मजदूरों का इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने बताया कि धमाका पटाखा निर्माण क्षेत्र में अज्ञात कारणों से हुआ, संभवतः आग या विस्फोट के कारण। प्रथम दृष्टया, यह हादसा फैक्ट्री के ढहने की वजह से हुआ है, न कि आग लगने से। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल का निरीक्षण जारी है।

यह हादसा पटाखा निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा के अभाव और अप्रवासी श्रमिकों की कठिनाइयों को उजागर करता है, जबकि जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े : कानपुर : पहलगाम हमले के मृतक शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे पीएम मोदी, प्रशासन की गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचेगा परिवार

7 मिनट में 6 धमाके, रात के अंधेरे में अमृतसर में किसने गिराई मिसाइलें?
पंजाब। गुरुवार तड़के अमृतसर में अचानक सात मिनट में 6 बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह अमृतसर के तीन गांव के खेत पर मिसाइलें पड़ी मिली। मिलाइलें मिलने की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बता दें कि ये मिसाइलें पंजाब के तीन गांवों – दुधाला, जेठूवाल और पंधेर में पाई गईं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

तीन गांवों में मिली मिसाइलें

अमृतसर के तीन गांवोें में मिली मिसाइलें खेतों में ही पड़ी हुई थी और ये फटी-फटी अवस्था में थीं। बताया जा रहा है कि यह रॉकेट्स भारत और पाकिस्तान दोनों की सेना के प्रयोग में शामिल हैं। डिफेंस विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की तरफ से इनका इस्तेमाल किया गया हो सकता है, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन्हें आकाश में ही न्यूट्रलाइज कर दिया। उल्लेखनीय है कि ये रॉकेट अभी तक विस्फोट नहीं किए गए हैं, यानी फटे नहीं हैं।

रात में 7 मिनट में 6 बार हुआ धमाका

इसके अलावा, खबर है कि बुधवार-गुरुवार की आधी रात करीब 1:02 से 1:09 के बीच, अमृतसर में 7 मिनट के भीतर 6 बार धमाकों की आवाज सुनी गई। इन धमाकों की आवाज को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये रॉकेटों की कार्रवाई के दौरान हुए सोनिक साउंड थे, जबकि पुलिस का कहना है कि यह सोनिक साउंड हो सकती है, जो विमान की तेज गति से निकलती है। पुलिस ने कहा है कि इन धमाकों का आतंक या कोई हमला होने की पुष्टि नहीं हुई है।

मिसाइलें गिरने के बाद ही हुआ था ब्लैकआउट

इस घटना के बाद तुरंत ही पूरे शहर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पंजाब पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस बोली- आवाजें सोनिक साउंड जैसी थी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों को बताया कि यह आवाजें सोनिक साउंड जैसी लग रही हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर सभी चेकिंग करवाई गई है और किसी भी तरह के हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसएसपी मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तुरंत ही इस मामले की सूचना सेना को दी गई, जिसने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर मिसाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। सेना ने इन मिसाइलों को अपने साथ ले जाते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा है।

यह भी पढ़े : अलीगढ़ में हादसा : कंटेनर और पुलिस की कैदी गाड़ी की टक्कर, 4 पुलिस कर्मी व एक बंदी की मौत

पंजाब में 14 ग्रेनेड हमले कराने वाला मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार, जानिए कब होगा प्रत्यर्पण?
पंजाब में पिछले चार महीनों में हुए 17 ग्रेनेड हमलों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, हैप्पी पासिया ने इन सभी हमलों की जिम्मेदारी ली है, और हर बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद को प्रकट किया है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आतंकियों ने बताया है कि पासिया ने उन्हें पैसे का लालच देकर इस हिंसक कृत्य के लिए उकसाया। अधिकांश आंतकियों का नशीली दवाओं के सेवन से संबंध था और उन्हें पासिया के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया था। इससे पहले ही, पासिया ने कई बार मुठभेड़ों में मारे गए अपने साथियों का बदला लेने की पुलिस को धमकी दी थी।

हाल ही में गुरदासपुर में किला लाल सिंह थाना के बाहर हुए तीन धमाकों की जिम्मेदारी भी पासिया ने ली। उसने कहा कि ये हमले उसके मारे गए साथियों का बदला लेने के लिए किए गए।

पासिया पहले नशे के आदी लोगों को पैसे का लालच देकर उन्हें अपने लिए काम करने के लिए उकसाता था। लेकिन काम के बाद, वह उन्हें दिया गया पैसा भी पूरा नहीं देता और जान से मारने की धमकी देकर और हमलों को अंजाम देने के लिए मजबूर करता था।

क्या हैप्पी पासिया का आतंक?

हैप्पी पासिया, जो अमृतसर के पासिया गाँव का निवासी है, दसवीं कक्षा तक पढ़ा है लेकिन वह आतंकवाद में एक मास्टरमाइंड के रूप में उभरा है। एनआईए ने उसके खिलाफ पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी माना जाता है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब उसका ट्रैक रिकॉर्ड और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि राज्य में शांति बहाल की जा सके।

अपने ही बयान में फंसे प्रताप सिंह बाजवा, कहा- पंजाब में आए 50 बम लेकिन फटे 18, अब घर पहुंची पुलिस
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से उनके आवास पर पूछताछ की। बाजवा ने हाल ही में मीडिया में दावा किया था कि पंजाब में 50 बम लाए गए हैं, जिनमें से 18 बम पहले ही विस्फोट कर चुके हैं और 32 बमों के इस्तेमाल की योजना है। हालांकि, उन्होंने इस जानकारी के स्रोत का खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया।

काउंटर इंटेलिजेंस टीम की अगुवाई नवजोत ग्रेवाल कर रहे थे, जो बाजवा से उनके दावों का आधार जानने के लिए पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, बाजवा ने कहा कि उनके पास अपने सूत्र हैं और उन्हें उजागर नहीं कर सकते। टीम के अधिकारियों का कहना है कि बाजवा उनसे सहयोग नहीं कर रहे हैं।

बाजवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने एक टीवी चैनल से कहा था कि मेरे सूत्रों ने मुझे चेतावनी दी है। मैंने पूरी कोशिश की है कि पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस को अपनी जानकारियाँ दूं, लेकिन अपने स्रोतों का खुलासा नहीं कर सकता।”

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में पंजाब के विभिन्न स्थानों पर बम धमाके हुए हैं, जिनमें से हाल का धमाका भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के निकट हुआ था। इससे पहले, कई बम धमाके पुलिस थानों और चौकियों में हुए थे।

बाजवा ने जोर देकर कहा कि वह काउंटर इंटेलिजेंस के साथ पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन उनके स्रोतों की सुरक्षा उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस मामले को लेकर आरोप लगाया कि “AAP सरकार बैकफुट पर है और इन परिस्थितियों में उन्होंने मीडिया की मौजूदगी को भी संदिग्ध करार दिया।”

पंजाब और चेन्नई का महामुकाबला: डेथ ओवरों में धोनी के शॉट्स का संकट, जानिए आज के मैच का विश्लेषण
Ankur Tyagi

आज मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7:30 बजे हाई वोल्टेज मैच होने वाला है और आज के मैच में सभी की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी। इस मैच में जहां श्रेयस अय्यर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, वहीं रुतुराज गायकवाड़ भी अपनी टीम के लिए कमाल करने की कोशिश करेंगे। अब देखना होगा कि पंजाब और चेन्नई में से कौन टीम मैच जीतने में सफल होती है। आपको बताते चलें की चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले तीन मुकाबलों में एक भी मुकाबला नहीं जीत पायी है। आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि पंजाब ने अपने 3 मुकाबलों में 2 में जीत हासिल की है और जीत के रथ पर सवार रहना चाहेगी वहीँ सीएसके अपने दूसरी जीत की तलाश में होगी।

चेन्नई की बड़ी चुनौती: डेथ ओवरों में धोनी के शॉट्स का संकट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ी समस्या महेंद्र सिंह धोनी के डेथ ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकामी का समाधान ढूंढना होगा। आईपीएल 2025 की शुरुआत में ही सुपर किंग्स ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं, और ये मैच उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए गंवाए थे। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना किया, लेकिन वर्तमान फॉर्म में श्रेयस अय्यर की टीम सुपर किंग्स की तुलना में कागज पर मजबूत दिख रही है।

आज के मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

चेन्नई सुपर किंग्स आज पहली बार मुल्लांपुर में खेलेगी और उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा, जो इस समय पहले से काफी मजबूत नजर आ रही है। पंजाब किंग्स की बात करें तो उनके कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं, और उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी भी टीम की उम्मीदों का अहम हिस्सा होंगे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मथीशा पथिराना, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र, खलील अहमद और नूर अहमद से उम्मीदें होंगी कि वे अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल हों।

मुल्लांपुर का मौसम: आज रहेगा गर्म, बारिश की संभावना कम

मुल्लांपुर में आज के मैच के दौरान मौसम में कुछ बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार काफी कम हैं (5 प्रतिशत तक)। हालांकि, यहां का मौसम गर्म रहेगा, और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। उमस भी कम रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को राहत मिल सकती है।

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच खेले गए: 30

पंजाब किंग्स द्वारा जीते गए: 14

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा जीते गए: 16

बराबरी पर रहे मैच: 0

कोई परिणाम नहीं: 0

आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, और यह देखने लायक होगा कि कौन सी टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीत हासिल करती है।

जिस विभाग को संभाल रहे थे पंजाब के मंत्री उसका अस्तित्व ही नहीं…21 महीने बाद टूटी AAP सरकार की नींद
आपने ऐसी खबरें खूब पढ़ीं होंगी कि कोई स्कूल सिर्फ कागजों में चल रहा था, कोई सड़क या पुल सिर्फ कागजों में बना दिया गया था, और कोई अस्पताल केवल नाम के लिए खुला था। लेकिन पंजाब से अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से मई 2023 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान कृषि और किसान कल्याण विभाग ले लिया गया था और उन्होंने प्रशासनिक सुधार विभाग दिया गया था। साथ ही, उनके पास पहले से मौजूद एनआरआई मामलों के विभाग को बरकरार रखा गया था। यानी करीब 21 महीनों से धालीवाल के पास प्रशासनिक सुधार विभाग का कार्यभार था।

प्रशासनिक सुधार विभाग का नहीं था अस्तित्व

अब पंजाब सरकार ने शुक्रवार (21 फरवरी) को एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि जिस प्रशासनिक सुधार विभाग का जिम्मा धालीवाल 21 महीने से संभाल रहे थे असल में पंजाब में वो विभाग मौजूद ही नहीं है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब धालीवाल के पास केवल एनआरआई मामलों का विभाग ही रहेगा। यह बदलाव 7 फरवरी 2025 से मान्य माना जाएगा। ऐसा सिर्फ मई 2023 में ही नहीं हुआ था बल्कि इसके अगले साल सितंबर 2024 के मंत्रिमंडल पुनर्गठन में धालीवाल के पास दो विभागों को बरकरार रखा जिनमें प्रशासनिक सुधार विभाग भी शामिल था।

पंजाब सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन

पंजाब सरकार के सीनियर मंत्रियों में शामिल कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जाहिर है कि अगर धालीवाल के पास यह विभाग इतने लंबे समय से था तो उन्होंने उसकी कोई मीटिंग की योजना बनाई होगी, कुछ बजट का पूछा होगा और अगर धालीवाल ने ऐसा किया होता तो ज़रूर उन्हें पता चलता कि यह विभाग नहीं है। पंजाब सरकार के सूत्रों ने ‘द ट्रिब्यून’ को बताया है कि प्रशासनिक सुधार विभाग के लिए मंत्री को ना तो कोई स्टाफ आवंटित किया गया और ना ही इसकी कोई बैठक आयोजित की गई थी।

बीजेपी ने बोला हमला

यह मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “AAP ने पंजाब में शासन को मज़ाक बना दिया है! AAP के मंत्री ने 20 महीने तक ऐसा विभाग चलाया जो कभी अस्तित्व में ही नहीं था! कल्पना कीजिए कि 20 महीने तक मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता था कि एक मंत्री एक ‘अस्तित्वहीन विभाग’ चला रहे हैं।”

वहीं, बीजेपी की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा, “यह कैसी सरकार चल रही है। जोकरों को बना तो दिया है लेकिन इनके पास पंजाब को चलाने की कोई काबिलियत ही नहीं है। सुधारों का हाल ऐसा है कि सुधार वाला मंत्री ही फर्जी है।”

#WATCH | Chandigarh | On Punjab Minister Kuldeep Singh Dhaliwal ran 'non-existent' department, BJP leader Fatehjung Singh Bajwa says, "… Kuldeep Singh Dhaliwal is one of the most senior leaders of the Cabinet and he was leading a non-existent Department, which means no meeting… pic.twitter.com/40JgXGWkpk
— ANI (@ANI) February 22, 2025

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी AAP पर सवाल उठाए हैं। राजा वड़िंग ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि जो मंत्रालय धालीवाल को दिया गया था, वह अस्तित्व में ही नहीं था तो उन्होंने तब इस्तीफा क्यों नहीं दिया था?” उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर विषय है कि सरकार और नौकरशाही किस तरह काम कर रही है जिनको यह भी नहीं पता कि जिस मंत्रालय के नाम की चिट्ठी उन्होंने राज्यपाल के यहां दी है वो मंत्रालय है ही नहीं।” राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब की सरकार केवल राम भरोसे चल रही है और पता नहीं पंजाब का आगे क्या होगा।

हरसिमरत कौर का दिल्ली वाला तंज़

बठिंडा की सांसद और शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी AAP सरकार पर तंज़ कसा है। हरसिमरत ने ‘X’ पर एक पोस्ट में धालीवाल से जुड़ी खबर शेयर करते हुए लिखा, “यह आम आदमी पार्टी की स्टाइल वाला शासन है।” उन्होंने आगे लिखा, “मंत्रियों को ऐसे विभाग आवंटित किए गए जो अस्तित्व में ही नहीं हैं और मंत्रियों को खुद भी नहीं पता कि उनके पास कौन से विभाग हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मंत्रियों की शासन में कोई भूमिका नहीं है क्योंकि सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है।”

Governance @AAPPunjab style. Allocate non existent departments to ministers who themselves are ignorant of the portfolios they hold. All this is happening because ministers have no role in governance as the govt is being run in remote control from Delhi. pic.twitter.com/LNGyYfwGZX
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) February 22, 2025

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि पंजाब की AAP सरकार के शासन में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। मंत्री को 21 महीने तक एक ऐसे विभाग का कार्यभार मिलना जो अस्तित्व में ही नहीं है पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता को दिखाता है। अगर एक विभाग की प्रक्रिया में इतनी लापरवाही हो सकती है तो यह सवाल उठता है कि अन्य विभागों में क्या स्थिति होगी? विपक्ष के आरोपों का पंजाब सरकार को जवाब देना चाहिए और किसी भी ज़िम्मेदारी से भागने के बजाय मामले में पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

Delhi New CM : दिल्ली की कुर्सी पर इस नेता को बैठाएगी भाजपा, सीएम लिस्ट में सबसे ऊपर
Seema Pal

Delhi New CM : दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में लगातार तीन बार जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के बाद अब दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आखिर वह कौन है, जिसके सिर पर भजापा जीत का सेहरा बांधेगी?

27 साल बाद दिल्ली की कुर्सी पर भाजपा राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन अभी भी भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का चेहरा उजागर नहीं किया है। भाजपा के साथ-साथ विपक्ष और दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि अब दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा। दिल्ली के सीएम पद के लिए भाजपा के कई नेता रेस में चल रहे हैं। इनमें रमेश बिधूड़ी का नाम भी चुनाव का परिणाम आने से पहले तक शामिल था लेकिन जब वह अपनी सीट हार गए तो उनका नाम सीएम रेस से बाहर हो गया।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार

मनोज तिवारी : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, जिन्होंने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विजेंद्र गुप्ता : दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता, जिन्होंने विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाई है।

अनुराग ठाकुर : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिन्होंने दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार किया है।

प्रवेश वर्मा : दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिन्होंने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

साध्वी निरंजन ज्योति : केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता, जिन्होंने दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार किया है।

हालांकि, मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

केजरी पर EC सख्त : ‘यमुना के पानी में ज़हर’ के आरोपों पर पूछे 5 सीधे सवाल, कल तक जवाब देने को कहा
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना में ज़हर का पानी मिलाए जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले पर केजरीवाल से 5 ‘सीधे सवाल’ पूछे हैं और कल (31 जनवरी) 11 बजे तक जवाब देने को कहा है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और इसी चुनाव अभियान के दौरान केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना को ज़हरीली बनाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी और कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया था और चुनाव आयोग के पास इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

केजरीवाल ने क्या कहा था?

अरविंद केजरीवाल ने 27 फरवरी को हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना का पानी ज़हरीला करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा था, “हरियाणा में पानी यमुना नदी के ज़रिए आता है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली में आने वाले पानी में ज़हर मिला दिया है।” उन्होंने कहा था, “हम दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने इसे पकड़ लिया था। उन्होंने इस पानी को बॉर्डर पर ही रोक दिया और यह पानी दिल्ली में नहीं आया। अगर यह पानी दिल्ली में घुस जाता और पीने के पानी में मिल जाता तो इससे कई लोगों की मौत हो सकती थी और नरसंहार हो सकता था। अगर यह पानी जो हरियाणा की भाजपा सरकार ने भेजा है, उन्होंने उसमें ऐसा ज़हर मिला दिया है जिसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी ट्रीट नहीं किया जा सकता है।”

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

इस मामले में चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद केजरीवाल को पहले 28 जनवरी को एक पत्र लिखा था और 29 जनवरी की रात 8 बजे तक उनसे जवाब देने को कहा था। चुनाव आयोग ने कहा था कि ये आरोप बहुत गंभीर हैं जिनसे राज्यों के बीच नफरत पनप सकती है। इसके बाद केजरीवाल ने चुनाव आयोग का 14 पेज का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने वह बयान दिल्ली में पानी की गुणवत्ता के कारण लोगों को हो रहे नुकसान को लेकर दिया था। केजरीवाल ने दावा किया कि उनका बयान राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा नहीं था।

केजरीवाल के इस जवाब के बाद चुनाव आयोग ने 30 जनवरी को एक और पत्र लिखकर केजरीवाल से 5 सीधे सवाल पूछे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि आपके उत्तर में ज़हर वाले बयान को लेकर पूरी तरह से चुप्पी है और इस बयान का समर्थन करने के लिए साक्ष्य के साथ कोई तथ्यात्मक और कानूनी मैट्रिक्स नहीं दिया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि केजरीवाल ने बयान को लेकर तथ्य देने के बजाय इसे उचित ठहराने के लिए उच्च अमोनिया के विकल्प का सहारा लिया है।

चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के बीच इस बयान को राज्यों और लोगों के बीच शांति और सद्भाव को खतरे में डालने का गंभीर जोखिम पैदा करने वाला माना है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से एक बार फिर उनके बयान को लेकर 5 सवाल पूछते हुए 31 जनवरी 2025 को 11:00 बजे तक ‘सटीक जवाब’ दाखिल करने को कहा है। आयोग ने इन जवाबों को अमोनिया के बढ़ते स्तर से ना मिलाने को कहा है।

चुनाव आयोग ने पूछे ये 5 सवाल

हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस तरह का ज़हर मिलाया था?

जो ज़हर नरसंहार का कारण बन सकता था उसकी मात्रा, प्रकृति और पता लगाने के तरीके के बारे में सबूत?

किस जगह पर ज़हर पाया गया था?

दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने ज़हर का पता लगाया और कैसे व कहां इसका पता चला?

उन इंजीनियरों ने दिल्ली में जहरीले पानी को प्रवेश करने से रोकने के लिए क्या कार्यप्रणाली अपनाई?

चुनाव आयोग ने यहां तक कहा है कि अगर केजरीवाल को शुक्रवार तक अपने बयान पर सफाई नहीं दी तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी तक केजरीवाल पर हमलावर हैं और दिल्ली चुनाव पर इसका बड़ा असर हो सकता है।

‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी से AAP के पर्चे-बैनर के साथ कैश और शराब बरामद, बोली BJP- दिल्ली चुनाव के लिए तस्करी कर रहे. …
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) पर पैसे बांटने का आरोप लगाती रही है। इस बीच अब दिल्ली पुलिस ने एक गाड़ी से AAP के पर्चे, भारी मात्रा में कैश और शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। बड़ी बात यह है कि यह गाड़ी दिल्ली स्थित ‘पंजाब भवन’ के सामने खड़ी थी और इसमें ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ है। इस गाड़ी के पकड़े जाने के बाद से बीजेपी AAP पर हमलावर है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि कॉपरनिकस मार्ग पर ‘पंजाब भवन’ के पास पंजाब नंबर प्लेट और ‘पंजाब सरकार’ लिखी एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए। नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक बड़े न्यूज़ चैनल ने रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गाड़ी से जो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, उन पर पंजाब के स्टीकर लगे हुए हैं। यानी ये शराब पंजाब से लाई गई है। रिपोर्ट में गाड़ी से ₹8 लाख कैश बरामद होने की बात भी कही है।

ज्ञात हो कि आचार संहिता लागू होने के बाद ₹50 हजार से अधिक कैश लेकर चलने की मनाही होती है। इसके अलावा यदि कोई वाहन चुनाव प्रचार में होता है तो उसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होती है। साथ ही अनुमति पत्र वाहन पर चस्पा करना अनिवार्य होता है।

कल बरामद 2069 बोतले या आज पटेल नगर से पकड़ी गई पंजाब में ही निर्मित शराब की 40 पेटी शराब बोतले हों एक ही इशारा करती हैं कि पंजाब एवं दिल्ली सरकार की मिलीभगत से चुनाव के लिए "आप" का बंदोबस्त हो रहा है।

मुख्य चुनाव अधिकारी दिल्ली की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ायें और दिल्ली पुलिस एवं…
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 29, 2025

भाजपा ने बोला हमला:

इस गाड़ी के पकड़े जाने के बाद भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। BJP ने केजरीवाल पर तस्करी करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है, “कल बरामद 2069 बोतलें या आज पटेल नगर से पकड़ी गई पंजाब में ही निर्मित शराब की 40 पेटी शराब बोतले हों एक ही इशारा करती हैं कि पंजाब एवं दिल्ली सरकार की मिलीभगत से चुनाव के लिए ‘AAP’ का बंदोबस्त हो रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी दिल्ली की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाएं और दिल्ली पुलिस एवं आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई का निर्देश दें।”

घर में ही घिरे केजरीवाल:

वहीं, आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने भी केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। स्वाती मलीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पंजाब सरकार की गाड़ी नई दिल्ली इलाके में इतनी शराब और इतना कैश लेकर कहां घूम रही है? ये गाड़ी जहां पकड़ी गई है, वो तो अरविंद केजरीवाल का चुनाव क्षेत्र है।”

पंजाब सरकार की गाड़ी नई दिल्ली इलाक़े में इतनी शराब और इतना कैश लेकर कहाँ घूम रही है?

ये गाड़ी जहां पकड़ी गई है, वो तो अरविंद केजरीवाल जी का चुनाव क्षेत्र है। https://t.co/PyLw5NK8EU
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 29, 2025

बता दें कि इससे पहले 27 जनवरी को भी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में AAP कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था क AAP से जुड़े लोग झुग्गियों में कैलेंडर के साथ 500-500 रुपए बांट रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उनके क्षेत्र से ही नोट बांटने का वीडियो सामने आया था। ऐसे में दिल्ली चुनाव जीतने का दावा कर रही AAP और अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठना लाजिमी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यदि केजरीवाल चुनाव जीत रहे हैं तो फिर नोट और शराब बांटने की जरूरत क्यों पड़ रही है? वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शराब घोटाले की तिजोरियां खुल चुकी हैं और अब उसका पैसा ही बांटा जा रहा है।

बाबा बंता सिंह का दावा ‘भगवान और उनके अवतार दोनों अलग हैं’
अंतरराष्ट्रीय धर्म प्रचारक व कथा वाचक बाबा बंता सिंह मुंडा पिंड वाले ने कहा है कि अकाल पुरख यानि भगवान और भगवान का अवतार दोनों अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि भगवान एक है और भगवान के अवतार अनेक हुए हैं।

गुरुद्वारा सिंह सभा, नागोरी गेट में शुक्रवार को संगतों को संबोधित करते हुए बाबा बंता सिंह ने कहा कि भगवान यानि अकाल पुरख पूरी दुनिया सारे ब्रह्मांड में एक ही है लेकिन भगवान के अवतार एक से ज्यादा है। भगवान के अवतार दुनिया में पहले भी आते रहे हैं और आगे भी आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान के अवतारों का काम सिर्फ धर्म की स्थापना करना है।

इस काम के लिए भगवान इन्हें बहुत सारी जरूरी शक्तियां भी देकर भेजते हैं लेकिन यह अवतार यदि धर्म की स्थापना के शुभ कार्य से भटक जाते हैं तो इन अवतारों की शक्तियां खत्म हो जाती हैं और यह साधारण मनुष्य बनकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम, श्रीकृष्ण, यीशु मसीह, गुरु नानक देव से गुरु गोबिंद सिंह आदि कई अवतार इस दुनिया में आए और धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि धर्म प्रेम, प्यार, दया, मानवता और भाईचारे का सुमेल है। उन्होंने कहा कि लालच देकर या तलवार के जोर पर धर्म परिवर्तित करना कोई धर्म नहीं है। इससे एक विशेष व्यक्ति या किसी राजा के राज्य की सीमाएं फैल सकती हैं, धर्म की दृष्टि से ऐसा करना सिर्फ एक पाप है और धर्म सिर्फ प्यार से ही फैलाया जा सकता है।

बाबा बंता सिंह ने गुरु गोविंद सिंह द्वारा सजाई खालसा पंथ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औरंगज़ेब जैसे निर्दयी राजाओं की हजारों खूनी तलवारें खालसा पंथ को खत्म ना कर सकी और ना भविष्य में कभी कर सकेंगी। सिख इतिहास के पन्ने पलटते हुए उन्होंने बताया कि जब गुरुजी के चारों साहिबजदों को शहीद कर दिया गया था। उसके बाद गुरु गोविंद सिंह ने हिंदुस्तान के बादशाह औरंगजेब को हुकमनामा लिखकर भेजा था कि तुमने सिर्फ मासूम बच्चों का क़त्ल किया है पर बच्चों का बाप तेरा असली दुश्मन खालसा पंथ अभी जिंदा है। तू उसके फल और कोप से बच नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में दर्ज है कि बाद में ऐसा ही हुआ भी।

बता दें कि बाबा बंता सिंह को सिंह सभा नागोरी गेट के प्रधान कर्मजीत सिंह, जसविंदर सिंह, कार्यक्रम के संयोजक बक्शीश सिंह और अन्य सदस्यों ने सरोपा देकर सम्मानित किया।