पंडित दीनदयाल उपाध्याय – Dainik Bhaskar UP/UK

इलाज के कारण अब नहीं बिगड़ेगा गरीब का बजट: राजनाथ
लखनऊ,. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना आयुष्मान भारत का यहां शुभारंभ करते हुये केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश की अब तक की सबसे बेहतरीन योजना लोगों को ना सिर्फ बीमारियों से मुक्ति दिलायेगी बल्कि उनका बजट बिगडऩे से भी रोकेगी।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंह ने राज्यपाल रामनाईक के साथ लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप हेल्थ कार्ड देकर योजना की विधिवत शुरुआत की। योजना के तहत प्रदेश के लगभग एक करोड 18 लाख परिवारों को मुफ्त में इलाज का लाभ मिलेगा।

उन्होने कहा कि योजना के प्रारंभिक चरण में देश भर में ऐसे पांच करोड़ लाभार्थी शामिल किए गए हैं जिनका परिवार किसी सदस्य की बीमारी के कारण गरीबी रेखा से नीचे चला गया था। संकट मोचन की भूमिका वाली इस योजना के क्रियान्वयन से अब किसी भी गरीब परिवार को बीमारी के कारण साहूकार के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योजना में हेल्थ केयर के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन कवर भी दिया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि यह अब तक की सबसे बेहतरीन योजना है। इससे नागरिकों को शतायु होने का अवसर मिलेगा। बीमार होने पर गरीब परिवार का पूरा बजट ही बिगड़ जाता था लेकिन अब आयुष्मान भारत ना सिर्फ बीमारियों से मुक्ति दिलाएगा बल्कि लोगों का बजट बिगडऩे से भी रोकेगा।

लखनऊ के सांसद ने कहा कि मीडिया ने इस योजना को मोदी कवर का नाम दिया है लेकिन वह इसे मोदी कवच के रूप में देखते है। योजना से जुड़े तीन लाख सर्विस सेंटर पूरे देश में खुलेंगे जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सरकार जल्द ही नेशनल हेल्थ डिजिटल अथॉरिटी की स्थापना करेगी। इससे हेल्थ क्षेत्र का विस्तार होने के साथ चिकित्सा पर होने वाला खर्च काफी कम होगा। इस योजना के तहत फ्री इमरजेंसी की सुविधा रहेगी।

इस माैके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि योजना की नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर आधारित है। उन्होंने ही अंत्योदय का विचार हमारे सामने रखा और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे लागू कर गरीबों को वरदान दिया है। यह बड़ी सोच वाली स्वास्थ्य योजना है जो लोगों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होगी।