पटना न्यूज – Dainik Bhaskar UP/UK

“वारंट कहां है?”…पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी हलचल, 35 साल पुराने केस में चला घंटों का ड्रामा…
Pappu Yadav Arrested: बिहार के पूर्णिया से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार देर रात जो हुआ, उसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। घंटों की जद्दोजहद और हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, पटना पुलिस ने रात करीब 12 बजे पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सांसद के आवास पर उनके समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर बहस हुई।

“वारंट कहां है?”…आधी रात को पुलिस से भिड़े सांसद

देर रात जब पटना सिटी एसपी भानु प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम सांसद के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची, तो माहौल गरमा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे सांसद को गिरफ्तार करने आए हैं। इस पर पप्पू यादव भड़क उठे और उन्होंने सीधे गिरफ्तारी का वारंट मांगा। पुलिस ने जवाब दिया कि वे अदालत द्वारा जारी आदेश का पालन कर रहे हैं, जिसके तहत उनकी बेल 35 साल पुराने एक मामले में रद्द कर दी गई है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें न कोई सूचना दी गई, न कोई समन या वारंट दिखाया गया और अपराधियों की तरह देर रात उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस आ धमकी।

“हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा”

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक दीपक नाम का शख्स सिविल ड्रेस में आया और किसी अपराधी जैसा बर्ताव करने लगा। हमें तो एक पल को लगा कि कहीं ये गोली तो नहीं मार देगा। ये कौन लोग हैं?” उन्होंने कहा कि बार-बार उन्हीं को क्यों निशाना बनाया जा रहा है, क्यों लोग पप्पू यादव को खत्म करना चाहते हैं। कोरोना काल में भी उनके साथ ऐसा ही सलूक किया गया था। 35 साल पुराने मामले पर उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें बताया तो जाता, कोई कागज तो दिखाया जाता।

समर्थकों ने काटा जमकर हंगामा

जैसे ही पुलिस पप्पू यादव को लेकर उनके आवास से बाहर निकली, वहां मौजूद समर्थकों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। एक वीडियो में इंस्पेक्टर दीपक से सांसद के समर्थक उलझते नजर आए, जिस पर पप्पू यादव ने पुलिस अधिकारी को मर्यादा में रहने की नसीहत दी। समर्थकों का कहना था कि एक सांसद के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्यों हुई गिरफ्तारी?

जानकारी के मुताबिक, यह मामला करीब 35 साल पुराना है, जिसमें अदालत ने तीन दिन पहले ही पप्पू यादव की बेल कैंसिल करते हुए कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत पुलिस वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। अब इस गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत गरमाना तय माना जा रहा है।

भाजपा को करारा झटका, अब इस पार्टी के टिकट पर आगामी चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को जेडीयू के बदले आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए.

पटना: बिहार में पाक माह रमजान के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा ‘दावत-ए-इफ्तार’ की परंपरा पुरानी है, लेकिन इस वर्ष राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित दावतों में सियासी चेहरे बदले नजर आए, जो भविष्य की राजनीति की बदलती तस्वीर के संकेत भी दे गए. आरजेडी की दावत से अशोक चौधरी और नीतीश कुमार नदारद रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी की ओर से दी गई दावत की शोभा बढ़ाई. इसी के साथ यह भी लगभग तय हो गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी की ओर से नहीं बल्कि आरजेडी की ओर से लड़ेंगे.

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सांसद मीसा भारती ने अगले लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से आरजेडी का टिकट दिए जाने की घोषणा की. इससे उन्होंने बिहार में सियासी समीकरण बदलने के आसार पर मुहर भी लगा दी. बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने अंदाज में कहा, “सिचुएशन जो भी हो, स्थान यही होगा.”

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “लालू जी, राबड़ी जी, तेजस्वी, तेज, मीसा मेरे पारिवारिक मित्र हैं. मैं यहां उनके आमंत्रण पर आया हूं. बीजेपी मेरी पार्टी है लेकिन ये लोग मेरे परिवार हैं.”

जेडीयू की इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ आरजेडी विधायक

आरजेडी और जेडीयू, दोनों बड़ी पार्टियों ने एक ही दिन यानी बुधवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था. जेडीयू द्वारा बुधवार को दी गई इफ्तार पार्टी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव नदाराद रहे, लेकिन वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित बीजेपी के तमाम नेता और अशोक चौधरी भी नजर आए. खास बात यह कि जेडीयू की दावत में कांग्रेस के विधायक सुदर्शन कुमार और संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और आरजेडी विधायक महेश्वर प्रसाद यादव भी शमिल हुए.

इससे पहले, एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख रामविलास पासवान ने भी इफ्तार की दावत दी थी, जिसमें बीजेपी और जेडीयू के नेता पहुंचे थे, लेकिन एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नहीं पहुंचे. रालोसपा की ओर से भी रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत लोजपा के नेताओं को आमंत्रित किया गया था. उनकी इफ्तार पार्टी में बीजेपी के कुछ नेता तो पहुंचे, लेकिन जेडीयू और लोजपा के नेताओं ने इससे किनारा कर लिया. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था, जिसमें आरजेडी और कांग्रेस के ज्यादातर नेता पहुंचे थे.

जेडीयू के नेता अशोक चौधरी कहते हैं

इस पाक माहे रमजान पर सियासत नहीं, इबादत की बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आमंत्रित तो कई जगहों से किया जाता है, लेकिन समय के अभाव में लोग सभी जगह नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में इसे सियासत के रूप में नहीं देखना चाहिए. बहरहाल, इस पाक रमजान ने बिहार में नई सियासी तस्वीरें दिखाई हैं, अब आने वाला समय ही बताएगा कि इस ‘ट्रेलर’ की फिल्म किसके लिए ‘सुपर हिट’ होती है.

वैसे पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो इस बार राजनीतिक दलों के दोस्त बदले नजर आए. पिछले वर्ष आरजेडी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आयोजित इफ्तार की दावत में महागठबंधन के तमाम नेता पहुंचे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने पर उनका स्वागत खुद लालू प्रसाद ने किया था. नीतीश के पास लालू बैठे थे और उनसे कांग्रेस के अध्यक्ष व तत्कालीन शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी गुफ्तगू करते नजर आए थे.