परिवार की मौत – Dainik Bhaskar UP/UK

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बड़ी खबर आ रही है जहा एसयूवी ट्रक से टकरा गई. इस हादसे से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया, बताते चले  डोंगरगढ़ से देवी दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन की खबर है. बताया जा रहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. दूसरी तरफ, शनिवार को गुरुग्राम के आर्केडिया मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड की गोली से घायल हुईं सेशन जज की पत्नी की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई. उनके बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जब स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के चालक ने एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की तो इसी दौरान यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर सोमनी गांव के पास उसकी सीधी टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई। अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया।

#Chhattisgarh: 9 members of a family who were returning to Bhilai from Dongargarh, killed in a road accident in Rajnandgaon, 3 people injured. pic.twitter.com/1OMx2Yb7zv

— ANI (@ANI) October 14, 2018

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने एक घायल बच्चे को राजनांदगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया जबकि तीन अन्य घायलों को भिलाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दुर्ग जिले के भिलाई के रहने वाले थे। अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो दुर्घटना के बाद अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

राजनांदगांव-दुर्ग चार लेन रोड मुंबई- कोलकाता को वाया रायपुर और नागपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है। दुर्ग में अंजोरा गांव बाईपास और राजनांदगांव शहर के बीच सड़क एक तरफ से नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान बंद कर दी जाती है ताकि मां बमलेश्वरी मंदिर के लिये पैदल जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में ही भीषण हादसा हुआ। दुर्ग जिले में सरकारी कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के भिलाई प्लांट में मंगलवार को ब्लास्ट हुआ था जिसमें 9 लोगों की जान चली गई थी और 14 अन्य घायल हुए थे। बाद में अस्पताल में दो और ने दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने प्लांट के सीईओ एम. रवि को हटा दिया तथा दो अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

बुराड़ी कांड: घर से मिली इन पर्चियों ने खोला गहरा राज़, पढ़ते ही उड़े पुलिस के होश..
रविवार को राजधानी दिल्ली एक खबर से सन्न रह गई. एक घर में 11 शव मिलने की खबर ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. हर कोई बस यही सोचता रह गया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. कोई एक ही परिवार के सभी लोगों की जान कैसे ले सकता है. इन सवालों के बीच पुलिस की शुरुआती तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एक साथ पूरे परिवार की मौत पर उठ रहे सवालों के जवाब भी मिलने लगे. इस बात के संकेत मिले कि तंत्र-मंत्र का फेर इस बड़े परिवार की मौत की वजह बन गया. हालांकि, यह खुदकुशी है या शातिर रणनीति के तहत की गई हत्या, इसका खुलासा होना अभी बाकी है. लेकिन उस घर से जो दस्तावेज मिले हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं.

दिल्ली पुलिस को बुराड़ी इलाके के जिस घर में 11 शव मिले, वहां से कुछ लिखित दस्तावेज मिले हैं. इन दस्तावेजों से इस केस में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. दस्तावेजों में बाकायदा पूरे परिवार की मौत की पटकथा लिखी हुई है. घर की छानबीन में पुलिस को ऐसे दो रजिस्टर बरामद हुए हैं, जिनमें ये हैरान करने वाली जानकारी लिखी हुई है. रजिस्टर में जैसे-जैसे लिखा हुआ है, ठीक उसी हालत में 10 शव घर के अंदर लटके मिले हैं, जबकि ग्यारहवां शव दूसरे कमरे में पड़ा मिला है.

पुलिस भी इस जानकारी से स्तब्ध हो गई है. जिसके बाद रजिस्टर में लिखी धार्मिक बातों और तांत्रिक क्रियाओं के आधार के एंगल से भी जांच की जा रही है. बता दें कि मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि ये दस्तावेज निश्चित तौर पर रहस्यमय प्रथाओं के पालन की ओर इशारा कर रहे हैं.

रजिस्टर में क्या लिखा है

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक घर से मिले रजिस्टर में हाथ से लिखा गया है. इनमें लिखा है, ‘अगर आप स्टूल का इस्तेमाल करेंगे, आंखें बंद करेंगे और हाथ बांध लेंगे तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी.’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक

दोनों रजिस्टर के करीब 35 पन्नों में शुरुआत के कुछ पन्नों में इस बात का जिक्र है कि किस शख्स को कहां-कहा खड़ा होकर लटकना है. यानी बाकायदा ये लिखा हुआ है कि परिवार के कौन से सदस्य को किस जगह लटककर जान देनी है. खासकर ये भी लिखा गया है कि दरवाजे से किस शख्स को लटकना है.’

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि घर से बरामद कागजों पर मौत की जो इबारत लिखी हुई है, बिल्कुल वैसे ही अंदाज में ये पूरा परिवार काल के गाल में समा गया. पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो रजिस्टर में लिखित निर्देशों के अनुसार ही शव लटके पाए गए हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 75 साल की नारायणी देवी का शव अलग कमरे में पड़ा हुआ मिला. जबकि बेटे भवनेस और ललित के अलावा दोनों की पत्नी सविता और टीना और इनके बच्चे निधी, शिवम, मेनका व ध्रुव लोहे की जाली से लटके मिले. इनके अलावा 57 साल की प्रतिभा और उनकी बेटी प्रियंका जिसकी 17 जून को सगाई हुई थी, उनके शव खिड़की से लटके मिले. सूत्रों के मुताबिक भवनेश और ललित के अलावा सभी के हाथ टाइट बंधे थे.

मंदिर के बगल से मिले रजिस्टर

बुराड़ी के संत नगर इलाके में जिस घर में ये परिवार रहता था, उसी के अंदर एक छोटा मंदिर बना हुआ है. पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान इस मंदिर के बगल से ही ये दोनों रजिस्टर बरामद हुए हैं. इनमें नवंबर 2017 से एंट्री करना शुरू की गई थीं, जबकि आखिरी बार इसी साल 25 जून को रजिस्टर में लिखा गया था.

रजिस्टर में ऐसी छोटी-छोटी बातों का भी जिक्र है, जो अक्सर देखने-सुनने को नहीं मिलती हैं. मसलन, रजिस्टर में ये भी लिखा पाया गया है कि कान में कॉटन डालना है और मोबाइल फोन अलग रखना है. पुलिस को जांच में भी यही तस्वीर देखने को मिली है. पुलिस जांच के दौरान शवों के कान में कॉटन मिले हैं, जबकि मोबाइल फोन भी अलग पड़े पाए गए हैं.

इन जानकारियों के आधार पर ऐसी आशंका जताई जा रही हैं कि पूरा परिवार किसी तरह के धार्मिक-आध्यात्मिक चक्कर में फंसा लग रहा है. आशंका ये भी है कि पूरे परिवार ने मोक्ष हासिल करने की कामना से कुछ खास धार्मिक रीतियों के चलते खुदकुशी की है. हालांकि, फोरेंसिक टीम को मिले सुराग से ये जानकारी भी सामने आ रही है कि परिवार के ही किसी सदस्य ने शेष सदस्यों की हत्या की और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.

6 शवों के पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने सभी 11 शवों को बरामद कर लिया है, जिनमें से 6 का पोस्टमॉर्टम हो गया है. जबकि बाकी 5 शवों का पोस्टमॉर्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोसमॉर्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लटकने की वजह से मौत की बात सामने आ रही है. हालांकि, शवों पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. वहीं, दूसरी तरफ ये जानकारी भी मिली है कि पूरे परिवार ने अपनी आंखें दान की हुई हैं.

फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है. लेकिन 11 मौत की मिस्ट्री कब तक सुलझ पाती है, ये वक्त बताएगा.