पहलगाम – Dainik Bhaskar UP/UK

पहलगाम हमले ने हमे अंदर से खोखला कर दिया…भावुक हुए CM उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने न सिर्फ कश्मीर, बल्कि पूरे देश को बुरी तरह हिला दिया। इस हमले ने कश्मीर के लोगों और देशभर के नागरिकों के दिलों में गहरी आक्रोश और डर पैदा कर दिया।

कश्मीर विधानसभा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी बात रखी। वह भावुक हो गए और कहा कि यह हमला केवल कश्मीर ही नहीं, बल्कि पूरे मुल्क को प्रभावित कर गया है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा – “यह हमला हमें अंदर से खोखला कर गया है। लेकिन, हमें इस मुश्किल समय में रौशनी की किरण ढूंढनी होगी। कश्मीर में 26 साल में पहली बार, मैंने किसी हमले के बाद लोगों को अपने घरों से बाहर निकलते देखा है।”

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कश्मीर के हर कोने से, कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक, लोगों ने इस हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा, “कश्मीरियों ने कहा कि यह हमला हमारे नाम पर नहीं हुआ, यह किसी और के लिए था, हमारे लिए नहीं।”

मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले दो मिनट की खामोशी रखी गई। यह कश्मीरियों का शांतिपूर्ण विरोध था, जो इस हमले के खिलाफ अपनी नफरत और शांति की कामना कर रहे थे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा – “यह खामोशी बहुत महत्वपूर्ण थी। कश्मीर में इस तरह की खामोशी को देखना किसी हमले के बाद बहुत बड़ी बात है।”

उमर अब्दुल्ला ने 2001 के श्रीनगर असेंबली हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस हमले ने भी कश्मीरियों को गहरे दुख में डुबो दिया था। लेकिन 21 साल बाद पहलगाम में इस तरह के हमले ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

उमर अब्दुल्ला ने कहा – “हमने सोचा था कि ये हमले हमारे अतीत का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, एक बार फिर हमें वही हालात देखने को मिले।”

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब उन्होंने उन 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, तो उनके पास शब्दों की कमी थी। वह खुद को मेज़बान के रूप में दोषी महसूस कर रहे थे, क्योंकि वह उन पर्यटकों को सही सलामत वापस नहीं भेज पाए थे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा – “मेरे पास शब्द नहीं थे, मैं क्या कहता। मुझे माफी मांगने के लिए कोई शब्द नहीं थे।”

कुछ पर्यटकों ने उनसे सवाल किया, “हमारा क्या दोष था? हम तो पहली बार कश्मीर घूमने आए थे, और अब हमें जीवन भर इसके खामियाजे का सामना करना होगा।”

उमर अब्दुल्ला ने कहा –“हमने कभी नहीं चाहा कि इस तरह का हमला हमारे साथ हो। हम इस हमले के साथ नहीं हैं।”

कठुआ से कुपवाड़ा तक, कश्मीर के हर कोने में लोग इस हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जलूस निकालकर, नारे लगाकर, बैनर बनाकर, और मोमबत्तियाँ जलाकर उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नफरत और शांति की कामना की।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवाद का सफाया तभी होगा जब कश्मीर के लोग इसके खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जो जनता को और दूर करे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा – “यह आतंकवाद तभी खत्म होगा, जब लोग हमारे साथ होंगे। और अब ऐसा लगता है कि लोग हमारे साथ हैं।”

उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि जुमा नमाज से पहले दो मिनट का मौन रखना, कश्मीरियों के लिए इस हमले के खिलाफ गहरी संवेदना और शांति का प्रतीक था।

उमर अब्दुल्ला ने कहा – “हमारी कोशिश यह होगी कि इस एकजुटता को बढ़ाया जाए और इसे कभी कम नहीं होने दिया जाए।”

कश्मीर में आज एक नई उम्मीद की किरण दिख रही है। उमर अब्दुल्ला की यह कोशिश है कि कश्मीर के लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराएं और एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

‘जेहादी पंक्चर पुत्र’ पहलगाम हमले पर गुस्साए बाबा धीरेंद्र शास्त्री, कहा- पदयात्रा निकालकर हिंदुओं को करेंगे एकजुट
गुरुग्राम। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों को पंक्चर पुत्र कहते हुए हिन्दुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है हमें क्षेत्र और भाषा के हिसाब से बंटना नहीं बल्कि एकजुट होना है।मैंने प्रण लिया है कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए देश के कोने कोने में पदयात्रा निकालूंगा। उन्हाेंने कहा कि हिन्दुओं मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा।

बाबा धीरेन्द्र शास्त्री शनिवार को यहां सेक्टर-43 के एक ग्रुप के निमंत्रण पर गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया। धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। शास्त्री जेहादियों पर जमकर गरजे। धीरेंद्र शास्त्री ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि वहां आतंकियों ने जाति या राज्यों के नाम पूछकर नहीं, बल्कि धर्म पूछकर गोली मारी है। शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है, हमें क्षेत्र और भाषा के हिसाब से बंटना नहीं बल्कि एकजुट होना है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहलगाम की घटना से कुछ लोगों को मजा आ रहा है। अंदर ही अंदर खुश है। उन्होंने कहा, मैंने प्रण ले लिया है कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए देश के कोने-कोने में पदयात्रा निकालूंगा।

उन्होंने हिंदू युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शास्त्रों के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्रों का भी ट्रेनिंग लें। शास्त्री ने कहा कि जब वे 12 बच्चे पैदा कर सकते हैं तो हिंदू भी चार बच्चे पैदा करें, दो बच्चे परिवार और व्यापार लिए तथा दो बच्चे हिंदू राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए। धीरेन्द्र शास्त्री ने मौजूद लोगों से वादा मांगते हुए कहा कि तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी लोगों से एकजुट होने का वादा भी मांगा।

बंटे रहोगे तो दिल्ली में भी मारा जाएगा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरे हिन्दुओं, तुम लोगों ने पहलगाम में तो देख ही लिया है। उन्होंने तुम्हारी जाति नहीं पूछी, सिर्फ यह पूछा मुसलमान हो तो कलमा पढ़ो। ना कहने पर गोली मार दी। शास्त्री ने कहा कि हम बस यही कहेंगे, हिंदू एक रहेगा तो कोई भी उसका बाल बांका नहीं कर सकेगा। शास्त्री ने आगे कहा कि हम पदयात्रा में चिल्लाते रहे, लोग मजाक उड़ाते रहे। वे भेदभाव मिटाने और जात-पात मिटाने निकले हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं अभी भी तुम क्षेत्रवाद और जातिवाद में बंटे रहोगे तो एक दिन ऐसा आएगा कि तुम्हारी दिल्ली में तुम लोगों को मारा जाएगा।

दुर्भाग्य है कि हिंदू होना गुनाह हो गया

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि भारत एक हिंदू राष्ट्र बने। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो गैर भी आने से पहले विचार करेगा। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत आबादी हिंदू है और हिंदू होना गुनाह है। यह कैसा दुर्भाग्य है। शास्त्री ने ललकारते हुए कहा कि हिंदुओं तुम एकजुट नहीं हो, तुम बंटे हुए हो और डरपोक हो। क्योंकि तुमने शास्त्र और शस्त्र दोनों ही छोड़ दिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं जिस दिन तुम शास्त्र और शस्त्र लेकर चलोगे, उस दिन तुम्हारा कोई बाल बांका नहीं कर सकेगा। बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदूओं से चार बच्चे पैदा करने का आह्वान किया।

भारत हिंदू राष्ट्र बनने पर दी जाएगी शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल और मुर्शिदाबाद में देख लो, हिंदू पलायन कर रहा है और देश का एक भी मुसलमान नहीं बोल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें भय को त्यागना होगा। तभी हम सुरक्षित रह सकेंगे। एकजुटता के फायदे गिनाते हुए शास्त्री ने कहा कि आप लोग पूछेंगे एक होकर क्या करेंगे? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे और गाय को राष्ट्र माता बनाएंगे। जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा दी जाएगी। रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा दिया जाएगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर होगा क्या? राम के होने का सबूत नहीं मांगा जाएगा और जो मांगेगा, वो भारत में होने का अधिकारी नहीं होगा। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो कृष्ण जन्म भूमि के लिए कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

देवर बोला- ‘भाभी बांग्लादेशी है’, पहलगाम आतंकी हमले में पति को खोने वाली पत्नी पर उठे सवाल
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में पति को खोने वाली सोहिनी पर उठा नागरिकता का सवाल

देवर ने बताया ‘बांग्लादेशी’, भाई ने कहा – ‘सब झूठ’

कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोलीबारी में मारे गए बितन अधिकारी की पत्नी सोहिनी अधिकारी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। घटना के कुछ ही दिन बाद उनके देवर विभु अधिकारी ने सोहिनी पर ‘बांग्लादेशी नागरिक’ होने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, सोहिनी के भाई ने इन सभी आरोपों को ‘पूर्णतः झूठा और बेबुनियाद’ बताया है।

तीन दिन पहले ही तीन साल के बेटे हृदान के साथ सोहिनी, प्रशासन की मदद से कोलकाता लौटी थीं। राज्य सरकार के मंत्री और विधायक जहां उनके स्वागत को पहुंचे, वहीं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने दावा किया कि सोहिनी ने उनसे कहा कि ‘हिंदू होने की वजह से उनके पति को मारा गया’ और उन्होंने ‘शुभेंदु के भरोसे ही वापसी की है।’

अगले दिन शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने पाटुली स्थित सोहिनी के घर जाकर उनसे लगभग आधे घंटे बात की। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि बातचीत की बातें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी, लेकिन वे सोहिनी के साथ खड़े हैं।

इसी बीच इंटरनेट पर मृतक बिधान के नाम से चल रही ‘क्राउड फंडिंग’ मुहिम को लेकर भी विवाद शुरू हो गया, जिसमें लाभार्थी के रूप में सोहिनी का नाम जुड़ने पर परिवार में असंतोष पनप गया। बितन के बड़े भाई और पेशे से वकील विभु अधिकारी ने दावा किया कि सोहिनी ‘इस देश की नागरिक ही नहीं हैं’, बल्कि उन्होंने दो जन्म प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर ‘फर्जी तरीके से’ दस्तावेज बनाए हैं। उन्होंने सोहिनी को ‘अंतरराष्ट्रीय जालसाज’ तक कह डाला।

विभु के अनुसार, दो वर्ष पहले सोहिनी और उनकी मां भारती राय के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था, जो अब भी अदालत में लंबित है। उनका दावा है कि सोहिनी की मां अब बांग्लादेश लौट चुकी हैं, जबकि सोहिनी अवैध रूप से भारत में रह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोहिनी का पासपोर्ट जनवरी 2023 में ही समाप्त हो चुका है और वह अब तक भारत में रह रही हैं।

विभु का यह भी कहना है कि पाटुली में जहां सोहिनी और उनका बेटा रहते हैं, वह घर भी ‘फर्जी दस्तावेजों’ के आधार पर खरीदा गया था, जो बाद में सोहिनी की मां ने उन्हें उपहार में दे दिया।

जब सोहिनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो फोन पर एक पुरुष ने खुद को उनका भाई बताते हुए कहा कि सोहिनी इस समय मानसिक और शारीरिक रूप से इतनी कमजोर हैं कि बात करने की स्थिति में नहीं हैं। घर जाकर संवाददाता को भी दरवाजे के पीछे से हाथ जोड़कर यही कहा गया कि ‘अब कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।’

बितन के परिवार का यह भी कहना है कि यदि सरकार की ओर से कोई मुआवजा दिया जाता है, तो वह सोहिनी को नहीं, बल्कि मृतक के माता-पिता को मिलना चाहिए, क्योंकि ‘सोहिनी भारत में रहने की हकदार ही नहीं हैं।’

30 अप्रैल तक नहीं देना होगा श्रीनगर की फ्लाइट्स का कैंसिलेशन चार्ज, बदलवा सकेंगे तारीख
दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन कंपनियों के साथ एक आपात बैठक की, जिसमें उन्होंने श्रीनगर रूट पर अचानक किराया बढ़ाने के खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में मंत्री ने सभी एयरलाइंस को सुनिश्चित किया कि वे आम किराया स्तर बनाए रखें और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखें।

मंत्री ने कहा, “श्रीनगर रूट पर विमानों के किराए में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं होनी चाहिए। यह न केवल यात्रियों के हित में है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण से भी आवश्यक है।”

उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से दी गई सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक सभी यात्रियों को मुफ्त रद्दीकरण और तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी। यह कदम उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा की योजना बना रहे हैं।

इसी बीच, एयर इंडिया और इंडिगो ने घोषणा की है कि बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। इन एयरलाइनों ने यह भी पुष्टि की है कि टिकट रद्द करने और यात्रा की तारीख बदलने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आतंक का भी है धर्म! मजहब पूछकर चली गोलियां, रावलपिंडी में रची गई पहलगाम में हुए हमले की साजिश
जम्मू-कश्मीर : बाबा बर्फानी की श्री अमरनाथ यात्रा से पहले ही पहलगाम में आतंकी हमले ने सभी को डरा दिया है। हमले के बाद पीड़ितों की चीख-पुकार की गूंज देश के हर कोने में सुनाई दे रही है। आतंकवादियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों से पहले उनका नाम पूछा और धर्म की पहचान होने के बाद उनपर गोलियां बरसा दी। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि आतंकवाद का भी मजहब होता है। पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले की साजिश रावलपिंडी में रची गई थी। इस हमले में 28 लोगों की जान गई है। हमले के चश्मदीद अभी भी सदमे में हैं।

आतंकियों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी : चश्मदीद

पहलगाम हमले की साजिश दो महीने बाद होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर रची गई थी। यह हमला यात्रा को बाधित करने की मंशा से किया गया। आतंकवादियों ने पहले पर्यटकों कोबैसरन वन क्षेत्र के एक स्थान पर इकट्ठा किया और फिर बातचीत के बहाने नाम पूछा। हमले के एक चश्मदीद ने बताया कि उसके पति से आतंकियों ने नाम पूछा था, जैसे ही नाम सुना पर्टकों के समूह पर तुरंत गोलियां चला दी। आतंकियों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी।

इस हमले के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के पीछे एक सुसंगठित साजिश का हाथ है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी उर्फ खालिद का नाम लिया जा रहा है। जानकारी में बताया गया कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर ने खुद ही हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले की साजिश पाकिस्तान के रावलपिंडी में बैठकर रची गई थी। इस हमले में 6-8 आतंकी शामिल थे, जिन्होेंने पहले तो पहलगाम के इलाके में रेकी की थी। इसके बाद हमले को अंजाम दिया गया।

घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि आतंकियों ने पर्यटकों के समूह पर काफी पास से गोलियां चलाईं। कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाने का प्रयास किया। हमले में 28 लोगों की मौत की पुष्टि के साथ पहलगाम अस्पताल में 12 घायल अन्य पर्यटक भी भर्ती हैं। पर्यटकों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। नागपुर से पहलगाम आए एक पर्यटक के परिवार ने कहा, “हमें टेलीविजन से इस घटना की जानकारी मिली और उसके बाद हम चिंतित हो गए, हम लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।”

फिलहाल, 5 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अब सतर्क हो गया। बालटाल और चंदनवाड़ी दोनों ही मार्गों से की जाने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम मुख्य व पहला पड़ाव है। ऐसे में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ा संकेत है। श्री श्राइन बोर्ड अभी से ही सतर्कता बरत रहा है।