प्रदूषण – Dainik Bhaskar UP/UK

Car vs Bike : कौन फैला रहा ज़्यादा प्रदूषण? इन आसान तरीकों से करें कम
देश के कई राज्यों में वायु की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों का खुली हवा में दम घुटने लगा है। कई शहरों में तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंचा हुआ है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसे बढ़ाने में वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण भी जिम्मेदार है। आइये जानते हैं आप किस तरह से अपनी कार या मोटरसाइकिल से निकलने वाले प्रदूषण को कम कर सकते हैं।

इन तरीकों से कम होगा प्रदूषण

नियमित सर्विस कराकर गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण को कम कर सकते हैं। इससे कम मात्रा में धुआं निकलता है। वाहन के एयर फिल्टर को साफ रखें, क्योंकि इसमें गंदगी जमा होने से हवा का प्रवाह रुकता है और प्रदूषण बढ़ता है। इंजन को सही से ट्यून करवाने से फ्यूल सही से जलता है और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) का उत्सर्जन कम होता है। गुणवत्ता के फ्यूल का इस्तेमाल करने से इंजन को नुकसान नहीं होता और धुआं कम निकलता है।

ड्राइविंग आदतों में भी करें बदलाव

इसके अलावा स्पार्क प्लग को नियमित चेक करने और टायर में सही एयर प्रेशर रखने से ईंधन की खपत रोकी जा सकती है, जो प्रदूषण काे कम कर सकते हैं। ड्राइविंग आदतों को बदलकर भी इसमें कमी लाई जा सकती है। इसके लिए जितनी जरूरत हो, उतनी गाड़ी चालिएं। छोटी दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें। गाड़ी को तेज एक्सीलरेट और ब्रेक लगाने से बचें और मध्यम गति में ड्राइव करें।

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की BJP सरकार ने तैयार किया मेगा एक्शन प्लान, इतने वर्ष पुराने…
दिल्ली में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदूषण भी एक बड़ा मुद्दा रहा था और नवगठित बीजेपी सरकार के सामने वायु प्रदूषण से निपटने की बड़ी चुनौती है। अब बीजेपी सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार (1 मार्च) को दिल्ली के प्रदूषण को लेकर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और इसके बाद कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं।

15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के मेगा एक्शन प्लान को लेकर सिरसा ने ऐलान किया है कि 31 मार्च के बाद से पेट्रोल पंप पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन देना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, 10 वर्ष से अधिक पुराने डीज़ल वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर ऐसे गैजेट लगाए जा रहे हैं जो यह पहचान करेंगे कि वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराना है या नहीं। सिरसा ने बताया कि करीब 80% पेट्रोल पंपों पर ये गैजेट लगाए जा चुके हैं और 31 मार्च तक सभी पेट्रोल पंपों पर गैजेट लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक टीम का गठन किया जा रहा है जो 15 वर्ष से पुराने वाहनों की पहचान करेगी और ऐसे वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद किया जाएगा।

बड़ी संस्थाएं लगाएंगी प्रदूषण रोकने के गैजेट

सिरसा ने बताया है कि दिल्ली में बड़े होटल, बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली एयरपोर्ट और बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स के अलावा जो अन्य बड़ी संस्थाएं हैं जिनके कारण प्रदूषण हो रहा है उन्हें भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इन संस्थाओं को खुद के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी स्मोग गन जैसे गैजेट्स लगाने को कहा जा रहा है। साथ ही, इन संस्थाओं को आस-पास के कुछ क्षेत्र के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी कहा जा रहा है। सिरसा ने बताया कि दिल्ली की सभी हाई राइज़ बिल्डिंग्स, होटल्स और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एंटी स्मोग गन लगाना अनिवार्य किया जाएगा।

एयरपोर्ट का प्रदूषण रोकने का प्लान

दिल्ली के एयरपोर्ट से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी सरकार ने प्लान तैयार किया है। सिरसा ने बताया कि दिल्ली के एयरपोर्ट से कितना प्रदूषण हो रहा है उसका एक डेटा तैयार किया जा रहा है। सिरसा ने बताया कि जो प्रदूषण एयरपोर्ट से हो रहा है उसे कम करने के लिए कार्बन क्रेडिट के तौर पर एयरपोर्ट को योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अंदर जो वाहन चलते हैं उन्हें पूरी तरह ग्रीन एनर्जी पर संचालित किया जाएगा।

नए जंगल और क्लाउड सीडिंग से बारिश

सिरसा ने बताया है कि दिल्ली में जो खाली जगह पड़ी है वहां नए जंगल लगाने का काम शुरू किया जाएगा जिससे प्रदूषण में निजात पाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने दिल्ली के लिए प्रदूषण के लिहाज से अहम होने जा रहे हैं तो हम क्लाउड सीडिंग से बारिश कराने के लिए अभी से ज़रूरी अनुमति लेना शुरू कर देंगे। सिरसा ने कहा, “जब प्रदूषण का स्तर गंभीर होगा तो हम सुनिश्चित करेंगे कि क्लाउड सीडिंग से बारिश कराई जा सके और प्रदूषण पर रोक लगाई जाए।”

दिल्ली में चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

सार्वजनिक परिवहन से होने वाले प्रदूषण से निजात पाने के लिए सीएनजी बसों को हटाने का फैसला भी किया गया है। सिरसा ने बताया है कि दिल्ली में लगभग 90 प्रतिशत सार्वजनिक सीएनजी बसों को दिसंबर 2025 तक चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा और उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया था कि अगले डेढ़ साल में शहर के सार्वजनिक परिवहन बस बेड़े में 11,000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा।

प्रदूषण से बचाने में मददगार है गुड़, जानें इसके फायदे
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। अब बदलते मौसम में हमारी जीवनशैली भी तेजी से बदलने लगी है। इस मौसम में अक्सर खानपान और पहनावे ऐसे बदलाव करते हैं, जो उनके शरीर में ठंडक बनाए रखे। सर्दियों में लोग अपनी डाइट मे कई ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें सर्दियों में ठंड से बचाकर रखे। गुड़ इन्हीं में से एक है, जो अपने कई सारे गुणों की वजह से सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है।

गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर है, जो गन्ने के रस या खजूर के रस से बनाया जाता है। यह आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो प्रदूषण से होने वाले नुकसान को रोकने में बहुत मदद करते हैं। ऐसे में दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़े प्रदूषण से बचने का यह एक बढ़िया उपाय है। आइए जानते हैं इसके कुछ एंटी-पॉल्युशन गुण के बारे में-

रेस्पिरेटरी समस्याओं का खतरा कम करे

गुड़ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और प्रदूषकों को हटाने में सहायता करता है। साथ ही यह लंबे समय तक दूषित हवा के संपर्क में रहने से होने वाली रेस्पिरेटरी समस्याओं की संभावना को कम करता है।

रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को साफ करे

गुड़ में मौजूद प्राकृतिक गुण नेचुरली रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को साफ करने में मदद करता है। यह प्रदूषित वातावरण में फायदेमंद है और साथ ही वायु के कण से फेफड़ों को होने गंभीर नुकसान से भी बचा सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाए

सर्दियों में अक्सर लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से लोग आसानी से संक्रमणों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में गुड़ इस मौसम में आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

बीमारियों से करे बचाव

अपने विभिन्न गुणों की वजह से गुड़ प्रदूषण में भी आपकी सेहत का ख्याल रखता है। नियमित रूप से इसे खाने से यह प्रदूषण के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

दिल्ली के ITO इलाके में लगाए गए भाजपा सांसद गौतम गंभीर के लापता होने का पोस्टर
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर प्रदूषण के मुद्दे पर आहूत बैठक में शामिल न होने के बाद से आलोचकों के निशाने पर हैं। दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार को सांसद गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर लगाए गए।

इन पोस्टरों पर लिखा है क्या आपने इन्हें कहीं देखा है?

Delhi: Missing posters of BJP MP and former cricketer Gautam Gambhir seen in ITO area. He had missed the Parliamentary Standing Committee of Urban Development meeting, over air pollution in Delhi, on 15th November. pic.twitter.com/cIWBtszMYZ

— ANI (@ANI) November 17, 2019

आखिरी बार इंदौर में जलेबी खाते ही देखा गया था। पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है। गंभीर इंदौर में चल रहे टेस्ट मैच की कमेंट्री के लिए शुक्रवार को इंदौर में थे। वीवीएस लक्ष्मण ने जतिन सप्रू और गंभीर के साथ इंदौरी पोहे और जलेबी का नाश्ता करते हुए तस्वीर ट्वीट की थी। इसके बाद गंभीर को ट्विटर यूजर्स ने ट्रोल किया।

Agenda for today's meeting of Parliamentary Standing Committee was circulated a week back & clearly stated air pollution in NCR-Delhi.

* MP from East Delhi @GautamGambhir was Missing *

क्या Commentary Box तक ही सीमित है प्रदूषण को लेकर गंभीरता ?#ShameOnGautamGambhir pic.twitter.com/BAwShC8ES5

— AAP (@AamAadmiParty) November 15, 2019

आम आदमी पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टियों ने उनकी आलोचना की थी।  इस पर गंभीर ने ट्वीट किया कि अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होगा तो आप मुझे जीभर कर गाली दिजिए। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र और शहर के प्रति प्रतिबद्धताओं को वहां हो रहे काम से आंका जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार, विभिन्न अथॉरिटी और जनप्रतिनिधियों की बैठक 15 नवम्बर को थी। बैठक के पैनल में गंभीर सहित 29 सदस्यों को नामित किया गया था। बैठक में केवल चार सदस्य ही पहुंचे थे। दिल्ली के तीन नगर निगमों के आयुक्त भी नहीं पहुंचे थे। इस वजह से बैठक नहीं हो सकी। आम आदमी पार्टी ने इस अनुपस्थिति को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला बताया था।