“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – Dainik Bhaskar UP/UK

पूर्वांचल में प्रियंका की बोट यात्रा और नरम हिंदुत्व की कड़ी अग्नि परीक्षा…
भदोही. । पूर्वांचल की सियासी जमीन से गायब हो चुकी कांग्रेस क्या फिर लौट पाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली नेहरु गांधी परिवार का करिश्माई चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा क्या अपनी रणनीति में कामयाब होंगी। वाराणसी को पावर पालिटिक्स का सेंटर बनाकर क्या वह प्रधानमंत्री मोदी से दो-दो हाथ कर पाएंगी। पिछले दिनों उनकी बोट यात्रा सियासी गलियारों और मीडिया में सुर्खियां बनी थी लेकिन अब कांग्रेस और प्रियंका के नरम हिंदुत्व और बोट यात्रा की कड़ी अग्नि परीक्षा है।

कांग्रेस प्रियंका वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान देकर नई जमीन तलाशने में लगी है। उन्होंने प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में बोट यात्रा की और मंदिर-मंदिर मत्था टेककर भाजपा के उग्र हिंदुत्व का रणनीतिक जबाब भी दिया था। उन्होंने बोट यात्रा के जरिए गंगा, गांव, किसान, बुनकर, दलित और शोषित समाज के बीच पहुंच कर उनकी जमीनी हकीकत पहचानने की कोशिश की थी। बोट यात्रा के दौरान उन्होंने छात्रों से बात भी की थी। गंगा घाट पर चुनावी सभा के बाद पवित्र धार्मिक स्थल सीमामढ़ी में मां सीता और हमुमान लला के दर्शन-पूजन कर भाजपा को संदेश देने का भी काम किया था। रात्रि में यहां विश्राम भी किया था। बाद में मिर्जापुर की यात्रा के दौरान गोपीगंज में रोड शो भी किया।

अब सवाल उठता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की यह यात्रा पूर्वांचल में खास तौर पर प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी की सियास को साधने में कितनी कामयाब होगी। मिर्जापुर में उन्होंने मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंच माथा भी टेका था। वह हिन्दुओं के साथ मुस्लिम मतों को साधने के लिए मजार और मस्जिद भी गईं थीं। मिर्जापुर मंडल में उनका मुकाबला भाजपा-अपना दल गठबंधन से है।

प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरकर मुस्लिम, दलित और ओबीसी मतों की एक जुटता से मुश्किल पैदा कर सकती हैं। मिर्जापुर की सियासी जमीन से कांग्रेस 1984 से गायब है। यहां से कांग्रेस के अंतिम सांसद पंडित उमाकांत मिश्र हुए लेकिन इसके बाद कांग्रेस फिर यहां वापसी नहीं कर पायी। प्रयागराज में भी कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती है लेकिन उनकी गंगा और बोट यात्रा के साथ नरम हिंदुत्व को भुनाने का यह वक्त है। भदोही में कांग्रेस 37 सालों से वनवास में हैं।

भदोही पहले मिर्जापुर-भदोही संयुक्त संसदीय क्षेत्र था। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस पर चुनावी सभाओं में सीधा वार कर रहे हैं, फिर पूर्वांचल में उसकी जंग कैसे आसान होगी? भदोही में कांग्रेस ने आजमगढ़ के बाहुबली रमाकांत यादव को मैदान में उतारा है। वह आजमगढ़ में चार बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। उनके एक बयान से ब्राह्मण तिलमिलाए हैं। कांग्रेस का कैडर बेस वोट भाजपा और बसपा की झोली में हैं। संगठन की हालत पतली है फिर प्रियंका गांधी की पूर्वांचल साधने की रणनीति कैसे कामयाब होगी।

हालांकि रामाकांत यादव दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को साधने की जमीन तैयार करने में जुटे हैं। यादवों पर उनका खासा असर पड़ रहा है जिसकी वजह से सात मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मायावती एक साथ भदोही में चुनावी सभा करने वाले हैं। कांग्रेस अगर बोट यात्रा से जुड़े संसदीय क्षेत्र में अगर कुछ करिश्मा दिखा पाती है तो इसे प्रियंका की राजनीतिक जीत माना जाएगा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मोदी,केसीआर व रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा…
चित्तूर.  तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर अांध्र काे बर्बाद करना चाहते हैं।

श्री नायडू ने अपने चुनावी अभियान के तहत यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगन और केसीआर का साथ आना राज्य के लिए बहुत चिंता की बात है। उन्होंने लोगों से जगन को वोट नहीं देने की अपील की। श्री नायडु ने कहा कि अगर आप वाईएसआर को वोट देते हैं तो यह श्री मोदी को वोट देने जैसा ही होगा।

चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से तेदेपा को वोट देने की अपील की।  इसके बाद श्री नायडू ने श्रीकालाहस्ती में जनसभा को संबोधित किया जहां से पूर्व मुख्यमंत्री बोज्जाला गोपालकृष्ण रेड्डी के पुत्र बी सुधीर रेड्डी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। समय की कमी के कारण चंद्रागिरी और तिरुपती में रैली और रोड शो को स्थगित कर दिया गया।

पालामानेर और श्रीकालाहस्ती रैली के दौरान श्री नायडू ने कहा कि कृष्णा नदी का पानी जिले के पश्चिमी मंडलों में लाया गया और हांडरी-नीवा, गलेरु-नागरी परियोजनाओं के पूरा होने के साथ ही हर समय खेती और पीने की जरुरत के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि तेदेपा की सरकार नें हमेशा किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी है। अपनी सरकार के विकास कार्यों को बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आज नए उद्योग लग रहे हैं, लोगों को रोजगार मिल रहा है और यह सब तेदेपा की सरकार के कारण संभव हो सका है

लोहिया पर PM मोदी का ब्लॉग, कांग्रेस और समाजवादी दलों पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ब्लॉग में डॉ. राममनोहर लोहिया को उनकी 109वीं जयंती पर याद करते हुए लिखा, डॉ. लोहिया वंशवादी राजनीति को हमेशा लोकतंत्र के लिए घातक मानते थे। आज उसी कांग्रेस के साथ तथाकथित लोहियावादी पार्टियां अवसरवादी महामिलावटी गठबंधन बनाने को बेचैन हैं। यह विडंबना हास्यास्पद भी है और निंदनीय भी है। मोदी ने कहा कि आज डॉ. लोहिया यह देखकर जरूर हैरान-परेशान होते कि उनके ‘अनुयायी’ के लिए अपने परिवारों के हित देशहित से ऊपर हैं।

जो लोग आज डॉ. लोहिया के सिद्धांतों से छल कर रहे हैं, वही कल देशवासियों के साथ भी छल करेंगे।

जो लोग डॉ. लोहिया के दिखाए रास्ते पर चलने का दावा करते हैं, वही क्यों उन्हें अपमानित करने में लगे हैं? पढ़िए मेरे विचार… https://t.co/FVzjkEXXSd

— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2019

सपा और आरजेडी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, वे दल जो डॉ. लोहिया को अपना आदर्श बताते हुए नहीं थकते, उन्होंने पूरी तरह से उनके सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है। यहां तक कि ये दल डॉ. लोहिया को अपमानित करने का कोई भी कोई मौका नहीं छोड़ते। मोदी ने कहा, जो लोग आज डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से छल कर रहे हैं, वही कल देशवासियों के साथ भी छल करेंगे। जो लोग डॉ. लोहिया के दिखाए रास्ते पर चलने का दावा करते हैं, वही क्यों उन्हें अपमानित करने में लगे हैं। मोदी ने कहा कि इन पार्टियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके लिए डॉ. लोहिया के विचार और आदर्श बड़े हैं या फिर वोट बैंक की राजनीति। आज 130 करोड़ भारतीयों के सामने यह सवाल मुंह बाये खड़ा है कि जिन लोगों ने डॉ. लोहिया तक से विश्वासघात किया, उनसे हम देश सेवा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। जाहिर है, जिन लोगों ने डॉ. लोहिया के सिद्धांतों से छल किया है, वे लोग हमेशा की तरह देशवासियों से भी छल करेंगे। उन्होंने लिखा कि कांग्रेसवाद का विरोध डॉ. लोहिया के हृदय में रचा-बसा था।

उनके प्रयासों की वजह से ही 1967 के आम चुनावों में सर्वसाधन संपन्न और ताकतवर कांग्रेस को करारा झटका लगा था। जब कभी भी डॉ. लोहिया संसद के भीतर या बाहर बोलते थे, तो कांग्रेस में उसका भय साफ नजर आता था। मोदी के अनुसार कांग्रेस देश के लिए कितनी घातक हो चुकी है, इसे डॉ. लोहिया भलीभांति समझते थे। इसलिए 1962 में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस शासन में कृषि हो या उद्योग या फिर सेना, किसी भी क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ है। डॉ. लोहिया के विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कृषि को आधुनिक बनाने तथा अन्नदाताओं के सशक्तीकरण को लेकर काफी कुछ लिखा।

उनके इन्हीं विचारों के अनुरूप एनडीए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि सिंचाई योजना, ई-नेम, सॉयल हेल्थ कार्ड और अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में काम कर रही है। डॉ. लोहिया समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था और महिलाओं एवं पुरुषों के बीच की असमानता को देखकर बेहद दुखी होते थे।‘सबका साथ, सबका विकास’ का हमारा मंत्र तथा पिछले पांच सालों का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड यह दिखाता है कि हमने डॉ. लोहिया के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अगर आज वे होते तो एनडीए सरकार के कार्यों को देखकर निश्चित रूप से उन्हें गर्व की अनुभूति होती।

सियासी भूचाल के बीच आंध्र प्रदेश में पोस्टर वार, लिखा-अब मोदी कभी नहीं…
प्रधानमंत्री के दौरे पर तेलुगू देशम पार्टी का विरोध-प्रदर्शन

सुरक्षा बल तैनात, गुंटूर और विजयवाड़ा में तनाव

विजयवाड़ा । सत्तारूढ़ तेलुगू देसम पार्टी के आह्वान पर गुंटुर, विजयवाड़ा शहरों में तेलुगू देसम पार्टी के तेलुगू युवाओं ने प्रधानमंत्री का विरोध किया और प्रदर्शन किया | बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है | गुंटूर और विजयवाड़ा में इसको लेकर तनाव बना हुआ है |

गुंटूर शहर में भारी संख्या में तेलुगू युवक प्रदर्शन के दौरान काले झंडे के साथ सड़क पर आए और शहर में भारतीय जनता पार्टी के बैनर और झंडे को रास्तों पर से निकाल फेंका | तेलुगू देसम के कार्यकर्ता सड़क पर पुराने टायर जलाकर विरोध प्रकट कर रहे थे | कार्यकर्ता ‘मोदी गो बैक’ के नारे गुंटूर शहर में लगा रहे थे | तेलुगू देसम के कार्यकर्ता बाइक रैली केंद्र सरकार के विरोध में सभा स्थल गुंटुर के पास पहुंचे |

बताते चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंध्र प्रदेश के दौरे से एक दिन पहले राज्य में मोदी विरोधी पोस्टर लगाए गए। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन पोस्टर्स को किसने लगाया। कुछ पोस्टरों में लिखा है- #NoMoreModi #ModiIsAMistake, ‘मोदी फिर कभी नहीं’। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की राज्य की यात्रा के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन के लिए कहा है।

टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं से बात करते हुए नायडू ने कहा, ‘कल एक काला दिन है। प्रधानमंत्री मोदी उस अन्याय का गवाह बनने आ रहे हैं जो उनके द्वारा आंध्र प्रदेश में किया गया। मोदी राज्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। राफेल में पीएमओ का हस्तक्षेप राष्ट्र के प्रति अपमानजनक है। हम पीले और काले शर्ट और गुब्बारे के साथ शांतिपूर्ण गांधीवादी विरोध प्रदर्शन करेंगे।’

चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार लंबे समय से राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा लागू करने की मांग कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुंटुर में आज को एक रैली को संबोधित करेंगे। सत्ताधारी टीडीपी द्वारा बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद प्रधानमंत्री की राज्य की यह पहली यात्रा है। भाजपा की एक सभा को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोलियम एवं गैस से जुड़ी 6,825 करोड़ रुपए की दो परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम रिमोट कंट्रोल के जरिए नेल्लोर जिले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक तटीय टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे।