प्रशांत चौधरी – Dainik Bhaskar UP/UK

विवेक हत्याकांड में बड़ा खुलासा : दूसरे सिपाही ने खोला गहरा राज़ ..
लखनऊ।   एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर  विवेक तिवारी कांड में एसआईटी की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विवेक की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के एसआईटी के सामने दिए गए बयानों के बाद, अब दूसरे आरोपी संदीप कुमार के बयान से इस केस में नया मोड़ आ गया है। संदीप ने एसआईटी अधिकारियों ने सामने कई गहरे राज खोले ..

संदीप ने एसआईटी अधिकारियों के सामने दिए अपने बयान में कहा

घटना वाली रात उसने प्रशांत को विवेक की गाड़ी के पास जाने से रोका था। इसके अलावा संदीप ने और कई बड़े खुलासे किए हैं। संदीप ने बताया, घटना वाली रात हम दोनों गश्त ड्यूटी पर थे। एसयूवी को देखकर प्रशांत उधर जाने लगा तो मैंने उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना और गाड़ी के पास चला गया। इसी बीच विवेक तिवारी ने गाड़ी बैक की और वो आगे की ओर भागा, जिससे उसकी गाड़ी बाइक से टकरा गई। मैंने प्रशांत को पिस्टल निकालने से भी मना किया, लेकिन उसने पिस्टल निकाल ली। विवेक ने जब दोबारा गाड़ी बैक की तो प्रशांत ने गोली चला दी।

बीते 28 सिंतबर की देर रात एप्पल फोन के लॉन्चिंग इवेंट से घर लौट रहे कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को जिस वक्त गोली मारी गई थी, उस समय मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के साथ सिपाही संदीप कुमार भी था। विवेक को चूंकि प्रशांत ने गोली मारी थी, इसलिए मुख्य आरोपी होने के कारण अभी तक केवल उसी के बयान सामने आए थे। अब संदीप के बयानों से इस केस में नई बातें सामने आई हैं। वहीं, आईजी सुजीत पांडे का कहना है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर और सीओ के बयान भी लिए जाएंगे।

इससे पहले एसआईटी के सामने प्रशांत चौधरी ने अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके हाथ से गलती से गोली चल गई। प्रशांत ने बताया कि उसने केवल चेतावनी देने के लिए पिस्टल निकाली थी, लेकिन गलती से गोली चल गई। हालांकि इससे पहले घटना के अगले दिन प्रशांत ने मीडिया के सामने कहा था कि विवेक ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी, इसलिए उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई। प्रशांत ने उसकी ओर से भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी।

प्रशांत ने एसआईटी के अधिकारियों को बताया कि गाड़ी की टक्कर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी, इसी वजह से वो गाड़ी का पीछा नहीं कर पाया। प्रशांत ने कहा कि घटना के बाद वो मौके से नहीं भागा था, बल्कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उससे थाने जाने के लिए कहा, जिसके बाद वो थाने आ गया। उसने बताया कि घटना के बाद उसने सबसे पहले अपने थाने के प्रभारी निरीक्षक को फोन कर मामले के बारे में बताया। प्रशांत के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ने पूरी बात सुनने के बाद यह कहकर फोन काट दिया कि वो इस वक्त थाने पर नहीं हैं और तुम नाइट अफसर को सूचना दो।

विवेक हत्याकांड : सना ने खोला राज़, कहा-गोली लगने के बाद भी चलाते रहे गाड़ी
लखनऊ

ऐपल एक्जिक्यूटिव विवेक तिवारी के शरीर में गोली लगी हुई थी.. लेकिन तब भी वह अपनी कलीग और उस रात के हादसे की एकमात्र चश्मदीद गवाह सना खान को बचाने की कोशिश करते रहे। सना कहती हैं, ‘जितनी जान बची थी उनमें, उतने में वह आगे गाड़ी बढ़ाते रहे… वह गाड़ी बढ़ाते रहे और कुछ दूरी पर स्थित एक खंभे से कार टकरा गई और वह अपनी सीट पर पीछे की ओर गिर गए और उनका सिर एक ओर झुक गया। वह तब भी सांस ले रहे थे।’

शुक्रवार देर रात लखनऊ के गोमती नगर इलाके में ऐपल एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह सना ने पुलिस की उस थिअरी का भंडाफोड़ कर दिया जिसमें बताया जा रहा था कि कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने डिवाइडर पर खड़े होकर गोली चलाई थी और उस वक्त कार खड़ी हुई थी। सना बताती हैं, ‘कार उस समय नॉर्मल स्पीड में थी और सड़क के बाईं ओर ही चल रही थी और ऐसा कुछ भी नहीं था जो पुलिस को फायरिंग करने पर मजबूर करे।’

इस हादसे को चार दिन बीत गए हैं लेकिन उस अंधेरी रात को यादकर सना आज भी सिहर उठती हैं। न ठीक से सो पाती हैं और न ही कुछ खाती हैं। वह बताती हैं, ‘हम फोन लॉन्च के कार्यक्रम से लौट रहे थे जब दो वर्दीधारी कॉन्स्टेबल एक मोटरबाइक से कार की तरफ आए। कार नॉर्मल स्पीड से चल रही थी और सामने मोटरबाइक आकर खड़ी हो गई। पिछली सीट पर बैठा एक कॉन्स्टेबल बाइक से उतरा।

‘एक कॉन्स्टेबल मुझे लाठी से कोंचने लगा’

उन्होंने आगे बताया, ‘कॉन्स्टेबल के हाथ में लाठी थी। वह हमें रोकना चाहते थे और कार से बाहर आने के लिए बोल रहे थे लेकिन काफी रात हो चुकी थी और हमें पता नहीं था कि क्यों रोका जा रहा है। सर ने एक जिम्मेदार शख्स की तरह कार धीरे-धीरे बढ़ाई क्योंकि बगल में महिला बैठी थी। वह (कॉन्स्टेबल) हमपर चिल्ला रहे थे और किसी पहचान के लिए नहीं पूछा था। हमने उनसे कुछ बोला भी नहीं और न ही कोई कहासुनी हुई। कुछ देर बाद कॉन्स्टेबल मेरी तरफ वाली खिड़की पर आया और अपनी लाठी से मुझे कोंचने लगा। सर ने उसे हटाने की कोशिश की।’

‘गोली लगने के बाद भी गाड़ी चलाते रहे सर’

सना ने बताया, ‘अगले ही पल दूसरा कॉन्स्टेबल जो कार के सामने खड़ा था उसने अपनी पिस्तौल निकाली और सर पर फायर कर दिया। सर के खून निकलने लगा। मैं डर गई थी और चिल्ला रही थी। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैं खून रोकने के लिए चोट की तरफ देखने का प्रयास कर रही थी लेकिन सर ने कार चलानी जारी रखी। कॉन्स्टेबल का मोटरबाइक से उतरना और गोली चलाना अचानक सब एक मिनट में हो गया।’

सना ने आगे बताया, ‘जब सर कार आगे की ओर कार बढ़ाने लगे थे तो उनकी कार का आगे का पहिया मोटरबाइक के आगे के पहिए से टकरा गया था जिससे वह सड़क पर गिर गई थी। लेकिन कोई भी सिपाही इस वजह से घायल नहीं हुआ था।’ विवेक ने कार तकरीबन आधा किमी तक चलाई और कार सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई। सना गाड़ी से बाहर आई और मदद के लिए चिल्लाने लगी।

‘मदद के लिए चिल्लाती रही कोई नहीं आया’

वह कहती हैं, ‘मेरे पास मेरा फोन नहीं था इसलिए मैंने सड़क किनारे खड़े कुछ ट्रक ड्राइवरों से फोन के लिए कहा लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास नहीं है। मैं इधर-उधर मदद के लिए दौड़ती रही। लगभग 10-15 मिनट बाद एक पुलिस पट्रोल गाड़ी वहां आई। उन्होंने ऐंबुलेंस को कॉल करने की कोशिश की लेकिन काफी समय लग रहा था इसलिए तय किया गया कि सर को पुलिस की गाड़ी में ही ले जाया जाएगा।’

यहां से वहां..वहां से यहां सना को घुमाया गया

सना ने बताया सांसें तब तक चल रही थी और उन्हें आरएमएल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखकर पीजीआई रिफर करने के लिए कहा। सना के मुताबिक, ‘मैं पुलिस से कहती रही कि मुझे घर छोड़ दें ताकि मैं खुद के फोन से कलीग को कॉल करके मदद मांग सकूं। अस्पताल से मुझे कैसरबाग पुलिस थाने ले जाया गया जहां 5 मिनट के इंतजार के बाद एक लेडी कॉन्स्टेबल वहां आई और मुझे गोमती नगर थाने ले जाया गया।’

‘पुलिस ने नहीं बताया सर की मौत हो चुकी’

सना ने बताया, ‘वहां मेरी गवाही ले ली गई थी। मैंने पुलिस अधिकारियों को सब कुछ बताया दिया था और एक लेडी कॉन्स्टेबल इसे नोट कर रही थी। मैंने पेपर साइन कर दिए लेकिन मैंने उसे पढ़ा नहीं था और न ही पुलिस से इसे पढ़ने को कहा। मेरा पूरा ध्यान इस पर था कि सर को पीजीआई रिफर किया गया या नहीं। उन्होंने मुझे बताया भी नहीं कि सर की मौत हो चुकी थी। जब मैं घर पहुंची, अपना फोन लेकर वापस अस्पताल गई तब जाकर मुझे मालूम हुआ।’

विवेक तिवारी हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले सारे गहरे राज़, पुलिस प्रशासन में मचा हडकंप
लखनऊ : विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक विवेक पर गोली चलाने वाले आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने हत्या के इरादे से ही उस पर फायर किया था। लेकिन, अफसोस की बात तो ये है कि अफसर उसे बचाने के लिए सेल्फ डिफेंस में गोली चलाने की मनगढ़ंत कहानी गढ़ते रहे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेक की पूर्व सहकर्मी के बयान ने लखनऊ पुलिस के सफेद झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

#VivekTiwari's post mortem report reveals that he died due to a gunshot on the left side of the chin

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 2, 2018

एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी ने साफ कहा है कि जिस सिपाही ने विवेक की कार पर फायर किया था, वह डिवाइडर पर खड़ा था। मालूम हो कि गोमतीनगर विस्तार में जो डिवाइडर बने हैं, उनकी ऊंचाई करीब एक से डेढ़ फीट के आसपास है। डिवाइडर पर खड़े होने से सिपाही कार की ऊंचाई से अधिक ऊंचाई पर था। उसने सामने से आती हुई कार पर गोली चलाई जबकि उसकी जान को कोई खतरा नहीं था। इससे साफ है कि सिपाही ने विवेक की हत्या के इरादे से ही फायर किया था।

विवेक की सहकर्मी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सिपाही को कुचलने के प्रयास और सेल्फ डिफेंस में गोली चलाने की थ्योरी की धज्जियां उड़ा दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को लगी गोली ऊपर से नीचे की तरफ चलाई गई थी। पूर्व सहकर्मी का कहना है कि आरोपी सिपाही ने एक से डेढ़ फुट ऊंचे डिवाइडर पर खड़े होकर गोली मारी थी।

वहीं, पुलिस अफसर लगातार सिपाही के बचाव में लगे थे। पूर्व सहकर्मी के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों का सफेद झूठ सामने आ गया है। अब तक सिपाही को बचाने में जुटे लखनऊ और प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी कह रहे थे कि विवेक ने कार से सिपाही को कुचलने का प्रयास किया जिस पर उसने आत्मरक्षा में फायर कर दिया और गोली विवेक के चेहरे पर लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पूर्व सहकर्मी के बयान को पुष्ट कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवेक पर चली गोली ऊपर से नीचे की दिशा में है। यानी फायर करने वाला व्यक्ति ऊंचाई पर खड़ा था। उसने सीधे निशाना नहीं साधा बल्कि फायर करते वक्त उसका हाथ नीचे की ओर झुका हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली विवेक की ठोड़ी पर लगी और नीचे की तरफ जाकर गर्दन में फंस गई।