बम – Dainik Bhaskar UP/UK

नई दिल्ली से चेन्नई जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में बम की अफवाह, मची अफरा तफरी
मथुरा। नई दिल्ली से चेन्नई जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना पर ट्रेन को उत्तर प्रदेश के कोसी कला स्टेशन पर रोककर चेकिंग कराई गई ,लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला और ट्रेन को करीब दो घंटे बाद रवाना किया गया । राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे दिल्ली से तमिलनाडु एक्सप्रेस के रवाना होने के कुछ देर बाद अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस को फोन करके सूचना दी कि ट्रेन संख्या 12622 के बी-4 कोच में बम रखा है और किसी भी समय फट सकता है।

उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी गई लेकिन जब तक ट्रेन दिल्ली से काफी दूर निकल चुकी थी। उन्होंने बताया कि ट्रेन को मथुरा स्टेशन से भी निकल चुकी थी और रात करीब 12 बजे ट्रेन को कोसी कला स्टेशन पर रोका गया और बम निरोधक दस्ते के अलावा खोजी कुत्तों की मदद से सुरक्षा बलों ने डिब्बों की चेकिंग की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। बम रखे होने की सूचना अफवाह साबित हुई । रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन में बी-4 कोच होता ही नहीं है। इस ट्रेन में सिर्फ बी-1 और बी-2 कोच ही होते है। तलाशी के बाद ट्रेन को रात दो बजकर दस मिनट पर चेन्नई के लिए रवाना किया गया। ट्रेन रवाना होने पर अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

हैदराबाद डबल ब्लास्ट केस मामला, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला, 42 लोगों की हुई थी मौत
हैदराबाद : 11 साल पहले हैदराबाद में गोकुल चाट भंडार और लुंबिनी पार्क में हुए दो बम विस्फोट हुए थे। इन बम धमाकों में करीब 42 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब 11 साल बाद इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी।

हांलाकि  इस साल जून में नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय कारागार परिसर में स्थित एक अदालत हॉल में इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को  स्थानांतरित कर दिया था। सत्र न्यायाधीश श्रीनिवास राव ने सात अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 27 अगस्त का दिन मुकर्रर किया था।

इन धमाकों के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों और परिजन ने कल इसकी 11वीं बरसी मनाई। यह विस्फोट 25 अगस्त, 2007 को हुआ था। तेलंगाना पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने इस मामले की जांच की थी और आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए थे। आरोपियों में से कुछ अब भी फरार हैं।

कब हुए थे धमाके

25 अगस्त 2007 में तेलंगाना के हैदराबाद में दो सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। लुंबिनी मनोरंजन पार्क के पास पहला धमाका हुआ था, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। जबकि इसके ठीक 5 मिनट बाद दूसरा धमाका रेस्टोरेंट गोकुल चाट भंडार में हुआ जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी। इतना गही नहीं दो और धमाके इसी दिन शहर के दूसरे भागों में निष्क्रिय भी किए गए थे।

इसके बाद इस घटना की जांच की गई थी। जिसमें हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी आतंकवादी संगठन पर ये दो बम धमाके कराए जाने की आशंका सामने आई थी। वहीं, अक्टूबर 2008 में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बाद में गुजरात पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया। फिलहाल चार कैद जेल में बंद हैं। अब तक ट्रायल सुनवाई के दौरान करीब 170 लोगों के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं।