बलहा विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने लहराया जीत का परचम – Dainik Bhaskar UP/UK

बलहा विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने लहराया जीत का परचम
बलहा विधानसभा उपचुनाव में भी गुरुवार को भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा की सरोज सोनकर ने सपा प्रत्याशी किरन भारती को 46481 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी सोनकर को 89627 व सपा को 43146 मत मिले। बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम 31633 मत पाकर तीसरे स्थान व कांग्रेस प्रत्याशी मन्नो देवी को महज 1350 मतों से संतोष करना पड़ा। उनकी जमानत तक जब्त भी हो गई।

शहर के गल्ला मंडी में आधे घंटे देरी से साढ़े आठ बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई। भाजपा ने बढ़त बना ली। जैसे-जैसे राउंड पूरे होते गए भाजपा की बढ़त भी बढ़ती गई। सपा के वोट का फासला कम होता गया। हालाकि बसपा ने भी तीसरे स्थान के लिए जद्दोजहद किया। पहला रुझान नौ बजे घोषित किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 4176, सपा की किरन भारती को 1369, बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 706 व कांग्रेस प्रत्याशी मन्नो देवी को सिर्फ 82 मत मिले। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 2816 मतों से बढ़त बनाई,जो अंत तक कायम रही। राउंडवार बढ़त के साथ ही भगवा खेमें में चेहरे खेलते रहे तो सपा के कार्यकर्ता बढ़ती बढ़त को देखते हुए एक-एक कर मतगणना स्थल से खिसकते गए। दोपहर एक बजे तक बसपा समेत अन्य दलों के एजेंट व प्रत्याशी मतगणना स्थल को छोड़कर जा चुके थे। डेढ़ बजे 30 वें राउंड की मतगणना पूरी होते ही भाजपा में जश्न का दौर शुरू हो गया। भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 46481 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी सपा की किरन भारती को हराकर एक बार फिर बलहा में कमल खिलाया है। कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशियों के बराबर भी मत नहीं मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। रिटर्निंग ऑफीसर कीर्ति प्रकाश भारती ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र दिया। उपचुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपाइयों ने गोले दागकर जश्न मनाया। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, हरिश्चंद गुप्ता ,आलोक जिदल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव,श्रवण शुक्ला, निशंक त्रिपाठी, राम किशोर गुप्ता आदि जुलूस में शामिल होकर खुशियां मनाई। मंडलायुक्त महेंद्र कुमार, डीआईजी डॉ. राकेश कुमार, डीएम शंभु कुमार, एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मतगणना का जायजा लेते रहे।