बीएसएफ – Dainik Bhaskar UP/UK

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में जब्त किए गए साढ़े छह करोड़ रुपये के सोना-मादक पदार्थ
कोलकाता। भारत-बांग्लादेश की दक्षिणी सीमा पर बीते एक महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। बीएसएफ ने अलग-अलग आठ से दस अभियानों के दौरान करीब 6.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोना, चांदी और मादक पदार्थ जब्त किए हैं। ये अभियान मुख्य रूप से उत्तर 24 परगना, नदिया और मुर्शिदाबाद के सीमावर्ती इलाकों में चलाए गए। इन कार्रवाइयों में कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकतर मामलों में ये वस्तुएं बांग्लादेश भेजी जा रही थीं, जबकि कुछ में बांग्लादेश से भारत लाने की कोशिश हो रही थी।

बीएसएफ की ओर से सोमवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि बीते कुछ समय से भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और भी सख्त कर दी गई है। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले बीएसएफ ने मुर्शिदाबाद जिले के सीमावर्ती गांव, जो कि समशेरगंज थाना क्षेत्र में आता है, वहां से एक संदिग्ध ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में नीचे उतारा।

बताया गया कि यह ड्रोन भारत की सीमा में दो किलोमीटर के अंदर उड़ रहा था और उसकी रेंज लगभग 400 से 500 मीटर थी। यह ड्रोन करीब 20 मिनट तक आकाश में मंडराता रहा और उसमें 4के कैमरा लगा हुआ था। बीएसएफ अधिकारियों को आशंका है कि इसे वीडियो शूटिंग के उद्देश्य से उड़ाया गया होगा। सुरक्षा कारणों से इसे शमशेरगंज थाने में जमा करवा दिया गया है।बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीन मई को नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित 32वीं बटालियन की बनपुर चौकी के जवानों ने एक किलोग्राम 662 ग्राम वजनी 12 सोने की बिस्कुट जब्त कीं, जिनकी कीमत एक करोड़ 56 लाख छह हजार 180 रुपये आंकी गई। इन बिस्कुटों को तीन भारतीय तस्कर बांग्लादेश से भारत ला रहे थे।

उसी दिन उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में एक भारतीय तस्कर को पकड़ा गया, जिसके पास से आठ लाख 36 हजार रुपये मूल्य के सोना और चांदी के गहने मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक में छिपाकर ले जाए जा रहे थे। अगले दिन यानी चार मई को मुर्शिदाबाद जिले में 71वीं बटालियन के खान्दुआ चौकी के जवानों ने एक किलोग्राम 60 ग्राम मेथाक्वालोन और 100 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत 3.38 करोड़ बताई गई।

सात मई को स्वरूपनगर के बीठारी चेकपोस्ट पर बीएसएफ ने एक तस्कर को पकड़ा, जो 335 ग्राम वजन के तीन सोने के बिस्कुट बांग्लादेश से भारत ला रहा था। जब्त सोने की कीमत 33 लाख 53 हजार 249 रुपये आंकी गई।

15 मई को नदिया की हल्दरपाड़ा बीएसएफ चौकी के जवानों ने 17 किलोग्राम 660 ग्राम चांदी की गेंदें जब्त कीं, जिनकी कीमत 17 लाख 13 हजार रूपए थी। इसी दिन छह किलोग्राम गांजा और 216 बोतल फेंसिडिल भी बरामद की गई। उसी दिन की दूसरी कार्रवाई में बीएसएफ के जवानों ने और छह किलोग्राम गांजा और 216 बोतल फेंसिडिल जब्त की।

16 मई को उत्तर 24 परगना के हकीमपुर इलाके में बीएसएफ को सोने की तस्करी की पुख्ता जानकारी मिली। सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को रोका गया, जिनके पास से 10 सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। इन बिस्कुटों का कुल वजन एक किलोग्राम 167 ग्राम था और अनुमानित बाजार मूल्य 1.11 करोड़ रुपए बताया गया। इसी दिन नदिया जिले की 32वीं बटालियन और उत्तर 24 परगना की 143वीं बटालियन ने अलग-अलग अभियान में 41 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

28 मई को उत्तर 24 परगना के घोजाडांगा चौकी के जवानों ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद किया, जिसमें 5,914 याबा टैबलेट और 110 बोतल विंसरेक्स सिरप पाए गए। इनकी कुल कीमत 59 लाख 14 हजार रुपये बताई गई।

इसी दिन 67वीं और 143वीं बटालियन के जवानों ने 34 किलोग्राम 580 ग्राम गांजा और 308 बोतल फेंसिडिल जब्त की, और एक बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में जब्त मादक पदार्थ, सोना, चांदी और तस्करों को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।

दक्षिण बंगाल सीमा के बीएसएफ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग और सीमा पर हो रही तस्करी को रोकने में यह बीएसएफ की बड़ी सफलता है। जवानों की चौकसी और त्वरित कार्रवाई के कारण तस्कर अब लगातार हतोत्साहित हो रहे हैं। बीएसएफ सीमा पर हर समय सतर्क है और इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Bahraich: झाड़-झंखाड के बीच जरवल के ऐतिहासिक रानीताल व सतीचौरा का ई ओ ने देखा जमीनी सच

सीमा पर गोलीबारी, BSF ने नाकाम किया घुसपैठ का प्रयास
जम्मू। भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मंगलवार को गोलीबारी हुई तथा भारतीय सैनिकों ने जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ काे विफल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने सोमवार रात आर. एस. पुरा और अरनिया सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी और कुछ राउंड गोलियां चलायी।

दूसरी तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गोलीबारी की। दोनों पक्षों की ओर से 15-20 मिनट तक गोलियां चलती रही। बीएसएफ जवानों ने इस बीच घुसपैठ को विफल करते हुए संदिग्धों को वापस लौटने को विवश कर दिया। इससे पहले रविवार को बीएसएफ ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमापार से गाेलीबारी के बीच घुसपैठ को विफल किया था।