ब्रेकिंग न्यूज़ – Dainik Bhaskar UP/UK

MP जहरीला कफ सीरप कांड: 4 महीने कोमा में रहने के बाद एक और बच्चे की मौत, आंकड़ा पहुंचा 25
नागपुर एम्स में चार महीने से चल रहा था इलाज

बैतूल/भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में हुए जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड के शिकार एक और बच्चे की मौत हो गई। बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की रविवार रात करीब नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले चार महीने से आईसीयू में भर्ती था और एम्स नागपुर में कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। इस मौत के बाद प्रदेश में जहरीले कफ सीरप के सेवन से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र हर्ष को सर्दी खांसी की शिकायत पर एक अक्टूबर 2025 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एसएस ठाकुर को दिखाया था। ठाकुर की क्लीनिक पर हर्ष को कोल्ड्रिफ सीरप दिया गया था। उसको पीने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिजन ने नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में जब छिंदवाड़ा और बैतूल में कई बच्चों की मौत हो गई तो प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हर्ष को भी निजी अस्पताल से निकालकर नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया। तबसे वह एम्स में ही भर्ती था।

डॉक्टरों ने हर्ष की स्थिति शुरुआत से ही नाजुक बताई थी, लेकिन वे धीरे-धीरे रिकवरी होने की बात कह रहे थे। बच्चे के दादा देवा यदुवंशी ने बताया कि उसे भर्ती कराने के बाद से होश नहीं आया। डॉक्टर रोज कहते थे कि अब थोड़ा बेहतर है, लेकिन कल रात वह हमें छोड़ गया।

हर्ष के पिता गोकुल पेशे से किसान हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें हर्ष बड़ा था। बच्चे के इलाज के लिए परिवार के सदस्य पिछले चार महीनों से नागपुर में ही डेरा जमाए हुए थे। एम्स में हर्ष का इलाज तो मुफ्त हुआ, लेकिन परिजनों के नागपुर में रहने और खाने-पीने पर इन चार महीनों में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने बच्चे की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बीमार हुए बच्चों में बैतूल जिले का हर्ष भी शामिल था, जिसे गंभीर हालत में नागपुर एम्स रेफर किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर महीने में जहरीले कफ सीरप कोल्ड्रिफ का सेवन करने वाले बच्चों की किडनी खराब होने की जानकारी सामने आई थी। लगातार मौतों के बाद कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी और कफ सीरप लिखने वाले चिकित्सकों और दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अब हर्ष की मौत के साथ ही यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे और देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ा हादसा टला : संकट के बीच इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में गड़बड़ी, यात्रियों में दहशत
रांची । अब विमानों से सफर करना भी जोखिम भरा हो गया है। वजह ये है कि आए दिन कहीं न कहीं से विमानों की गड़बड़ी वाली खबरें डराने लगी हैं। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां 75 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान लैंड कर रहा था तभी कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई और उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि कुछ यात्रियों के घायल होने की खबरें आ रहीं हैं।
इंडिगो की भुवनेश्वर–रांची फ्लाइट 6ई7361 की लैंडिंग के दौरान हार्ड लैंडिंग हुई, जिससे विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इस विमान में सवार 75 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट निर्धारित समय शाम 7:55 बजे की जगह करीब रात 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरी। लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके कारण विमान संतुलन ठीक से नहीं बना पाया और रनवे पर जोरदार टचडाउन हुआ। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ और इंडिगो की टीम ने स्थिति को संभाल लिया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात करीब 9:40 बजे विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। यह विमान रांची से वापस भुवनेश्वर जाने वाला था, लेकिन तकनीकी जांच के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। दूसरी फ्लाइट तत्काल उपलब्ध नहीं होने के कारण 35 यात्रियों को कार के जरिए भुवनेश्वर भेजा गया। वहीं, शेष यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में कराई गई है। एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में लैंडिंग के वक्त तकनीकी समस्या की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद रांची एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई थी और रनवे की भी जांच की गई। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Mahakumbh 2025: कब है प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी स्नान? जानिए इसका महत्व
महाकुम्भ नगर । प्रयागराज महाकुम्भ अब समापन की ओर बढ़ रहा है। तीन अमृत और दो विशेष पर्व स्नान हो चुके हैं। सभी अखाड़े लौट चुके हैं। महाकुम्भ 26 फरवरी महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न हो जाएगा। महाकुम्भ के अंतिम स्नान से पूर्व प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। लेकिन अब साधु-संतों के साथ ही ​श्रद्धालुओं को अगले कुम्भ की प्रतीक्षा है। आम श्रद्धालु यह जानना चाहते हैं कि अगला कुम्भ कहां होगा?

2027 में लगेगा अर्ध कुम्भ : अगला कुम्भ धर्मनगरी हरिद्वार में लगने वाला है। हालांकि ये कुम्भ अर्द्धकुम्भ होगा। जो 2027 में आयोजित होगा। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की चर्चा देश-दुनिया में चारों तरफ है। पहली बार 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम नगर प्रयागराज पहुंचकर महाकुम्भ का पुण्य लाभ लिया है। प्रयागराज महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं को देखकर उत्तराखंड सरकार ने भी हरिद्वार में होने वाले 2027 के अर्द्धकुम्भ को लेकर कमर कस ली है। 6 साल बाद लगने वाले इस अर्ध कुम्भ में भी करोड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। बता दें, वर्ष 2021 में कोरोना महामारी की वजह से हरिद्धार कुम्भ का आयोजन केवल पंरपराओं तक सीमित रहा।

क्या होता है कुम्भ और अर्धकुम्भ में अंतर : धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले कुम्भ मेले का आयोजन 12 साल में हर 3 साल के अंतराल पर प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में क्रमश: होता है। हरिद्वार में गंगा के तट पर, उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर, नासिक में गोदावरी नदी के तट पर और प्रयागरात में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर कुंभ मेले का अयोजन होता है। जब सूर्य मेष राशि में और बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तब हरिद्वार में कुम्भ का आयोजन होता है। । हालांकि कुम्भ मेला और अर्ध कुम्भ मेला दोनों ही का स्वरूप बेहद अलग होता है। साधु संतों की पेशवाई, श्रद्धालुओं की भीड़, कुंभ में सबसे अधिक होती है। जबकि 6 साल में लगने वाले अर्ध कुम्भ मेले में वह भव्यता भले ही ना हो। लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अर्ध कुम्भ मेले में भी अत्यधिक पहुंचती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार या उत्तराखंड सरकार इस अर्धकुम्भ मेले को करवाने के लिए सालों पहले तैयारी शुरू कर देती है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने भी अर्धकुम्भ मिले पर अपना फोकस करना शुरू कर दिया है।

हरिद्धार कुम्भ प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक होगा : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती 10 फरवरी को परिवार संग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुम्भ की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है, जिससे हरिद्वार कुम्भ भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी। साथ ही आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा।

…तो अलौकिक होगा अर्धकुम्भ : 2027 में अर्धकुम्भ को लेकर श्री गंगा सभा हरिद्वार ने राज्य सरकार और सभी अखाड़ों से वार्ता करने की योजना बनायी है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि, यह वार्ता इसलिए होगी ताकि साल 2021 के हरिद्वार में आयोजित हुए कुम्भ के दौरान कोरोना महामारी ने मेले की भव्यता को फीका किया था। उस दौरान साधु संत, कुंभ के दौरान होने वाली पेशवाई का आयोजन नहीं कर पाए थे। वशिष्ठ ने आगे बताया कि, दूसरी बात यह है कि हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुम्भ मेले के दौरान ही उज्जैन में कुम्भ का आयोजन होता है। लेकिन इस 2027 के हरिद्वार अर्धकुम्भ और 2028 के उज्जैन कुम्भ के बीच 1 साल का अंतर होगा। लिहाजा श्री गंगा सभा को उम्मीद है कि अगर राज्य सरकार और संतों से बातचीत की जाएगी तो इस बार का अर्धकुम्भ मेला हरिद्वार में बेहद भव्य और दिव्य होगा।

महाकुम्भ में 54 करोड़ ने स्नान किया : प्रयागराज महाकुमभ में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। 37 दिनों में 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। मंगलवार सुबह भी जबरदस्त भीड़ है। संगम आने वाले रास्तों पर लंबा जाम लगा है। पुलिस डायवर्जन के लिए टीन शेड लगा रही है।