मध्य प्रजेश विधानसभा चुनाव – Dainik Bhaskar UP/UK

मध्यप्रदेश चुनाव: गुना में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार को बमौरी विधानसभा क्षेत्र के परांठ गांव स्थित मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। अधिकारी का नाम सोहनलाल बाथम बताया गया है।

http://www.dainikbhaskarup.com/2018/11/28/madhya-pradesh-assembly-election-polling-congress-bjp-voting-mizoram-shivraj-news/

। मध्यप्रदेश में 230 सीटों के विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थीं, लेकिन ईवीएम मशीनों में खराबी की वजह से कई मतदान केंद्रों पर देरी से मतदान शुरू हो पाया। इसके चलते कई मतदाता तो बगैर मतदान के ही लौट गए।

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को एक ही चरण में मतदान हो रहा है। बुधवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के दो सैकड़ा से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों में खराबी के चलते समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया। मतदाता घंटों कतारों में खड़े रहे और मतदान शुरू होने में देरी होने से मतदाता परेशान होकर बिना मतदान किए ही वापस लौट गए। भोपाल के मतदान केंद्र 154 पर सवा घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ, तब तक सौ से अधिक लोग बिना मतदान के ही वापस लौट गए।

बुधवार को सुबह छह से सात बजे तक मॉकपोल हुआ। इसके बाद आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं में मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह है और लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइनें लगाकर खड़े गए थे, लेकिन मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ईवीएम में खराबी के चलते कई जगह लोग घंटों लाइनों में खड़े रहे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 02 हजार 899 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 2 हजार 644 पुरुष, 250 महिलायें और 5 अन्य प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सामान्य वर्ग के 01 हजार 794, अनुसूचित जाति वर्ग के 591 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 514 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 में 16 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा 07 महिला प्रत्याशी और मेहगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 में 34 प्रत्याशियों में से 33 पुरुष प्रत्याशी हैं।

भोपाल समेत कई जगहों से ईवीएम ख़राब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान देर से शुरु होने की खबर है।

प्रदेश के सतना जिले से अब तक ईवीएम मशीनों के खराब होने की सर्वाधिक सूचनाएं मिल रही हैं। वहीं भिंड जिले में एक मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन खराब होने से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को बिना मतदान किए लौटना पड़ा।

राजधानी भोपाल के साकेत नगर स्थित सागर पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान करीब 22 मिनट देर से शुरु हुआ। यहां सुबह से ही लोगों की कतारें लगी हुईं थीं। ऐसे में कई बुजुर्ग महिलाओं को परेशान होना पड़ा। राजधानी के ही लालघाटी स्थित भोपाल गर्ल्स स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में भी ईवीएम में खराबी के कारण मतदान करीब एक घंटे बाद तक भी नहीं शुरु हो सका।श्योपुर जिले के सोईंगकला गांव में भी बने मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें हैं।

बैतूल जिले के भैंसदेही विधान सभा क्षेत्र के रातामाटी मतदान केंद्र क्रमांक 118 पर वोटिंग मशीन खराब हो जाने से खबर लिखे जाने तक मतदान शुरू नहीं हो सका। बताया गया है कि वीवीपैट पर्ची पर प्रत्याशी का निशान नहीं दिख रहा था, जिसके चलते मतदान दल नए मशीन के आने का इंतजार कर रहा था। मतदान केंद्र में अंधेरा होने से भी समस्या का सामना करना पड़ा। यहां के मतदान दल ने मशीन खराब होने की पुष्टि की।

सतना जिले के नागौद नगर के शासकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला मतदान क्रमांक 104 की ईवीएम मशीन कई वोट डाले जाने के बाद खराब हो गई। यहां भी लंबी कतार के चलते मतदाता परेशान हुए।

जिले के ही मैहर के दूबेही गांव में ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे बाद तक मतदान शुरु नहीं हो सका। वहीं रामनगर के पिंक बूथ क्रमांक 193 की ईवीएम मशीन भी खराब होेने की सूचना है।

जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में बने मतदान केंद्र में भी मशीन खराब हो गई। यहां भारी भीड़ के चलते मतदाताओं के हल्ला मचाना शुरु करने की भी सूचना है। आईटीआई के एक पोलिंग बूथ की ईवीएम मशीन भी बिगड़ने की जानकारी मिल रही है। नजीराबाद के भी एक मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन में शिकायत होने से मतदाताओं काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भिंड में दो पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होेने से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भी बिना वोट डाले लौटना पड़ा।

शिवराज सिंह ने परिवार सहित किया मतदान, जनता से भी की वोट डालने की अपील

मध्य प्रदेश में मतदान शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में लोग मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सुबह आठ बजे सबसे पहले सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के जैत गांव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय ने भी मतदान किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताया है।

शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना ने भरोसा जताया कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। बुधनी में चौहान का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार अरुण यादव से है।

मतदान करने जाने से पहले मुख्यमंत्री ने नर्मदा मां और मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम ने ट्वीट कर मतदान करने की जानकारी साझा करते हुए लिखा ‘सबसे पहले मतदान, फिर दूसरे काम। हमने अपने पैतृक गांव जैत में सुबह ही मताधिकार का उपयोग कर लिया। आप लोग भी अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ निकलें और मतदान करें। दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें। #MadhyaPradeshElections’। इसके अलावा सीएम ने एक अन्य ट्वीट कर जनता से मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान करने की अपील की है।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा ‘आज मतदान दिवस है। आप सभी सुबह पहले मतदान करें, फिर कोई दूसरा काम। अपने नागरिक अधिकार का उपयोग करने सभी परिजन, मित्र, पड़ोसी एक साथ जाएं। मताधिकार का उपयोग कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है’।

मिजोरम विधानसभा चुनाव: दो घंटे में 15 फीसद मतदान, 83 कंपनी के सुरक्षा बल तैनात
आइजोल। सातवें मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सुबह 07 बजे आरंभ हुआ। चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो घंटों यानि 09 बजे तक लगभग 15 फीसद मतदान होने की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मतदान का यह प्रतिशत बताता है कि राज्य में मतदान का प्रतिशत काफी हाई होगा। पिछले विधानसभा चुनावों में भी 80 फीसद से अधिक रहा था।

83 कंपनी सुरक्षा बल तैनात

शांतिपूर्ण तरीके से मिजोरम में मतदान संपन्न करवाने के लिए राज्य में कुल मिलाकर 83 कंपनी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मिजोरम के पुलिस महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया है कि राज्य के 47 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। जिनमें 36 मतदान केंद्र अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। चुनाव के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां, मिजोरम सशस्त्र बल के 24 कंपनियां तथा बिना शस्त्र सुरक्षा बल की 19 कंपनियां तैनात की गई है।

त्रिपुरा के छह शरणार्थी शिविरों में रह रहे मिजोरम के रियांग (ब्रू) शरणार्थियों के मतदान के लिए त्रिपुरा की सीमा से सटे मिजोरम के कान्हकुम गांव में 15 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल की दो कंपनियां तैनात की गई हैं।

वहीं, मिजोरम के मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष कुंदरा ने संवाददाताओं को बताया कि किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप चुनाव के दौरान उत्पन्न नहीं हो इसलिए अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मिजोरम की 722 किलोमीटर सीमा बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रियांग शरणार्थियों को मतदान करवाने के लिए त्रिपुरा के शिविरों से गाड़ियों में लाने की व्यवस्था की गई है। मतदान के बाद फिर उन्हें वापस शिविरों में पहुंचा दिया जाएगा। इनके मतदान के लिए 15 अस्थाई मतदान केंद्र त्रिपुरा की सीमा से सटे कान्हकुम गांव में बनाया गया है। जहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में सही तरीके से मतदान संपन्न करवाने के लिए कुल 48000 पोलिंग ऑफीसर तैनात किए गए हैं। जो राज्य के 40 विधानसभा सीटों के कुल 1179 मतदान केंद्रों पर तैनात हैं। राज्य में लगभग 3.93 लाख महिलाओं के साथ ही 7.7 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा मतदान के मद्देनजर सरकारी अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 10 वर्षों तक लगातार तथा कुल 4 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता लालथनहावला को चुनाव में विरोधी दल के उम्मीदवारों द्वारा कड़ी टक्कर दी जा रही है। मुख्यमंत्री चंफाई साउथ तथा सेरछिप दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सेरछिप सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री के उम्मीदवार सी लालरामजाउवा मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के मिजोरम प्रदेश अध्यक्ष प्रो जेवी लूना राज्य के पूर्व गृह मंत्री तथा सितम्बर माह में कांग्रेस छोड़कर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) में शामिल हुए नेता आर लाल जिरलियाना के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में पहली बार भाजपा तथा जेडपीएम का मजबूत आधार बना है। राज्य में कांग्रेस, भाजपा, एमएनएफ, जेडपीएम तथा निर्दलीय समेत कुल 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब तक चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

जेडपीएम के सीएम पद के उम्मीदवार लालदुआमा ने किया मतदान

सातवें मिजोरम विधानसभा के गठन के लिए बुधवार की सुबह राज्य के आठ जिलों में सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया। वहीं कई छोटी राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन कर जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार लालदुआमा ने राजधानी आइजोल के चानपुई पोलिंग स्टेशन पर अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

मतदान के बाद लालदुआमा ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी 24 से 25 सीटें जीतेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के साथ काफी संख्या में युवा जुड़ा है जो हमारे जीत का कारण बनेगा।

MP विधानसभा वोटिंग : सभी 230 सीटों पर मतदान शुरू, कई जगहों से EVM खराब होने की शिकायतें
भोपाल.  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज सुबह लगभग 65 हजार मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया।

पांच करोड़ से अधिक मतदाता आठ बजे से पांच बजे के बीच अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। हालाकि बालाघाट जिले के नक्सली प्रभावित तीन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो तीन बजे तक चलेगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार फिलहाल सभी स्थानों से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू होने की खबरें हैं। पांच करोड़, चार लाख 33 हजार 079 मतदाता इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए अपना मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। ये मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद 2899 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में दो करोड़ 63 लाख 01 हजार 300 पुरूष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं शामिल हैं। सर्विस वोटर की संख्या 62 हजार 172 है।

Mizoram: Visuals from a polling station in Zarkawt, Aizawl. Polling for the 40 constituencies in the state will begin at 7 am. #MizoramElections pic.twitter.com/BnKJsWf36E

— ANI (@ANI) November 28, 2018

राज्य के सभी 65 हजार 341 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं। निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील माने जाने वाले 06 हजार 500 मतदान केन्द्रों की बेवकास्टिंग की व्यवस्था की है। इसके अलावा 6700 सीसीटीवी लगाये गये हैं। वहीं, चार हजार 600 केन्द्रों की वीडियोग्राफी करायी जाएगी।

राज्य के 11 हजार 900 मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके अलावा एक लाख 80 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पूरी चुनावी प्रक्रिया में करीब 41 हजार वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें 9500 बस, 8500 मिनी बस, 20000 हजार जीप और तीन हजार अन्य वाहन शामिल हैं।

मतदान के दौरान 78 हजार 870 बैलेट यूनिट, 65 हजार 367 सेन्ट्रल यूनिट और 65 हजार 367 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी मशीनों के दस हजार से अधिक यूनिट्स को रिजर्व रखा गया है। इन मशीनों में तकनीकी खराबी होने पर 30 मिनट में बदल दिया जायेगा।

Voting underway for 230 assembly seats in #MadhyaPradeshElections, visuals from a polling booth in Indore pic.twitter.com/jxvUY9xVCl

— ANI (@ANI) November 28, 2018

इस चुनाव में कुल 2899 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 2644 पुरुष और 250 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर के पांच उम्मीदवार भी है। इसमें 1794 सामान्य, 591 अनुसूचित जाति और 514 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सात महिला प्रत्याशी, जबकि मेहगांव में सर्वाधिक 33 पुरुष प्रत्याशी हैं।

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan prays on the banks of Narmada river, in Budhni. Voting in the state is underway. #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/Hh9hjNds8Y

— ANI (@ANI) November 28, 2018

राज्य की 45 विधानसभा सीटों पर दो बैलेट यूनिट के जरिए मतदान की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा अटेर और मेहगांव में तीन यूनिट लगायी गयी हैं। निर्वाचन आयोग ने बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती और धात्री महिलाओं को विशेष सुविधायें मुहैया करायी हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए क्यू लेस व्यवस्था की गयी है और उन्हें कतार में नहीं लगना होगा।

Congress leader Kamal Nath offers prayers at a Hanuman temple in Chhindwara #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/tjdOwNrwtJ

— ANI (@ANI) November 28, 2018

वहीं नक्सल प्रभावित बालाघाट के तीन इलाकों में मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कई दिग्गजों समेत समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के भी नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सामना इस बार बुधनी सीट पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव से हाे रहा है। इसके अलावा होशंगाबाद सीट पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा के सामने भाजपा से कांग्रेस में गए वरिष्ठ नेता सरताज सिंह मैदान में हैं।

जनसंपर्क मंत्री डॉ नराेत्तम मिश्रा (दतिया), वित्त मंत्री जयंत मलैया (दमोह), पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव (रहली), गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह (खुरई), महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस (बुरहानपुर), पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी (भोजपुर), विधानसभा मेें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (कांग्रेस, चुरहट), पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (भाजपा, भितरवार) और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह (कांग्रेस, लहार) के भी भाग्य का फैसला कल ईवीएम में बंद हो जाएगा।

Madhya Pradesh Minister Yashodhara Raje Scindia casts her vote at a polling station in Shivpuri. She is up against Congress' Siddharth Lada. #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/FrpyOXfZ7m

— ANI (@ANI) November 28, 2018

राज्य सरकार के लगभग एक दर्जन मंत्री और कई पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने जहां राज्य की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं कांग्रेस 229 सीट पर चुनाव लड़ रही है। उसने गठबंधन के तहत एक सीट जतारा, लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी है। भाजपा और कांग्रेस के बाद बसपा ने सर्वाधिक 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने 208, सपाक्स पार्टी ने 110, शिवसेना ने 81, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 73 और समाजवादी पार्टी ने 52 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। एक हजार 94 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में डटे हैं।

शिवराज ने सपरिवार किया मतदान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपरिवार अपने पैतृक गांव सीहोर जिले के बुधनी स्थित जैत गांव में मतदान किया।श्री चौहान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा ”सबसे पहले मतदान, फिर दूसरे काम। हमने अपने पैतृक गांव जैत में सुबह ही मताधिकार का उपयोग कर लिया। आप लोग भी अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ निकलें और मतदान करें। दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें।” इसके पहले उन्होंने नर्मदा पूजन के साथ अपनी कुलदेवी की पूजा की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चाैहान और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2018

PM मोदी ने की अधिक मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश और मिजोरम के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की.

मध्यप्रदेश के मतदाताओं से विनम्र आग्रह।

वोट प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताक़त है।
आज अपना वोट ज़रूर डालें क्योंकि,
‘वक़्त है बदलाव का’।

आइये, सच को स्वीकारें,
नफ़रत को नकारें,
वादा निभाएँ, हाथ बढ़ाएँ,
हर घर ख़ुशहाली लाएँ,
मध्यप्रदेश में, लोगों की सरकार बनाएँ। pic.twitter.com/AdFB3bqh6K

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अधिक मात्रा में वोट डालने की अपील की.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से आज अधिक मात्रा में मतदान करने की अपील की.