मध्य प्रदेश सरकार – Dainik Bhaskar UP/UK
कमाल नाथ का यू-टर्न, अब बैंड के साथ होगा वंदे मातरम्
भोपाल : MP में वंदे मातरम् गाने को लेकर सियासत में हलचल मची हुई है.  कमलनाथ सरकार ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर अस्थायी रूप से रोक लगाने के बाद अब यू-टर्न ले लिया है। कमलनाथ सरकार ने वंदे मातरम का गायन और आकर्षक बनाने का फैसला किया है, उन्होंने कहा है कि अब पुलिस बैंड के साथ वंदेमातरम् का गायन होगा. बता दें कि अब तक वंदे मातरम् की चली आ रही परंपरा के अनुसार, यह सामूहिक गान मंत्रालय परिसर में मंत्री की मौजूदगी अथवा मुख्य सचिव की उपस्थिति में होता आया है
बता दें कि मध्य प्रदेश के सचिवालय में लंबे समय से चला आ रहा एक रिवाज अचानक से बदल दिया गया। यह परंपरा थी महीने के पहले दिन जमकर निशाना साधा था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ‘अगर कांग्रेस को राष्ट्रगीत के शब्द नहीं आते हैं या राष्ट्रगीत के गायन में शर्म आती है तो मुझे बता दें। हर महीने की पहली तारीख को वल्लभ भवन के प्रांगण में जनता के साथ वंदे मातरम मैं गाऊंगा।’
कमलनाथ सरकार के फैसले के अनुसार, हर महीने के पहले कार्यदिवस पर सुबह पौने ग्यारह बजे पुलिस बैंड भोपाल में शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च करते हुए धुन बजाएगा। भवन पहुंचते ही वंदे मातरम और राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम जनता भी शामिल होगी। बता दें कि पहले सचिवालय में हर महीने के पहले कार्यदिवस पर वंदे मातरम का गान होता था। 2005 से तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने यह परंपरा शुरू की थी।
शिवराज का ऐलान- मैं गाऊंगा, फिर झुके कमलनाथ
साल के पहले दिन वंदे मातरम् का गान नहीं होने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने मामले को हाथों-हाथ लपक लिया और कांग्रेस पर ताबड़-तोड़ हमले शुरू कर दिए. उन्होंने पूछा कि आखिर किसके कहने पर वंदे मातरम् गाने की परंपरा कोतोड़ा गया. शिवराज ने कहा, ‘अगर कांग्रेस को राष्ट्र गीत के शब्द नहीं आते हैं या फिर राष्ट्र गीत के गायन में शर्म आती है, तो मुझे बता दें. हर महीने की पहली तारीख को वल्लभ भवन के प्रांगण में जनता के साथ वंदे मातरम् मैं गाऊंगा.’
2005 से गाया जा रहा था वंदे मातरम्
शिवराज ने सवाल उठाया कि आखिर किसकी सहमति व रजामंदी से 1 जनवरी को वंदे मातरम् का समूह गान नहीं हुआ. उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा के सभी विधायक सात जनवरी को सामूहिक वंदे मातरम गाएंगे. ज्ञात हो कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के कार्यकालमें हर महीने की पहली तारीख को सामूहिक वंदे मातरम् गायन की शुरुआत की गई थी. यह सिलसिला बीते 13 सालों से अनवरत चला आ रहा था, मगर सत्ता बदलने के बाद की पहली तारीख अर्थात 1 जनवरी को ही वल्लभ भवन परिसर में वंदे मातरम् नहीं हुआ. इससे सरकार विवादों में घिर गई.
कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक
सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाता है. वर्तमान में यह विभाग मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास है, लिहाजा भाजपा ने सीधे तौर पर कमलनाथ पर हमले तेज कर दिए. भाजपा ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक जनवरी से वंदे मातरम् गायन बंदकरके प्रदेश के राष्ट्रभक्त नागरिकों को नए साल का तोहफा दिया है. लेकिन ऐसा करके कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ ने आने वाले लोकसभा चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है. कमलनाथ सरकार के इस कदम से साफ हो गया है कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस और कमलनाथ भारत के टुकड़े-टुकड़ेकरने के नारे लगाने वाले गैंग को राजनीतिक संरक्षण प्रदान करेंगे.’
इस मामले के तूल पकड़ने बाद कमलनाथ को सफाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘हमारी भी धर्म, राष्ट्रीयता, देशभक्ति में आस्था है. कांग्रेस पार्टी, जिसने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, उसे देशभक्ति, राष्ट्रीयता के लिए किसी से भी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है. भाजपाइस पर राजनीति न करे, इसे (वंदे मातरम् गायन) नए रूप में लागू करेंगे.’
भाजपा ने गाया सामूहिक वंदे मातरम्
मध्य प्रदेश में मंत्रालय परिसर में सामूहिक तौर पर वंदेमातरम् गाने की 13 साल पुरानी परंपरा पर अघोषित रोक लगाए जाने के विरोध में भाजपा ने बुधवार को मंत्रालय के सामने स्थित उद्यान में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन आयोजित किया. भाजपा ने, हर माह की 1 तारीख कोहोने वाले सामूहिक वंदे मातरम् गायन पर रोक का विरोध करते हुए मंत्रालय के करीब स्थित उद्यान में वंदे मातरम् का समवेत गायन किया.
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने एक ट्वीट में लिखा, ‘मैं और भाजपा के समस्त विधायक विधानसभा सत्र के पहले दिन 7 जनवरी को सुबह 10 बजे वल्लभ भवन के प्रांगण में वंदे मातरम् का गान करेंगे. इस मुहिम से जुड़ने हेतु आप सभी का स्वागत है.’
चौहान ने आगे कहा, ‘कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि सरकारें आती है, जाती है लेकिन देश और देशभक्ति से ऊपर कुछ नहीं है. मैं मांग करता हूं कि वंदे मातरम् का गान हमेशा की तरह हर कैबिनेट मीटिग से पहले और हर महीने की पहली तारीख़ को हमेशा की तरह वल्लभ भवन के प्रांगणमें हो.’
हालांकि, चारों तरफ से खुद को घिरता देख कमलनाथ ने मामले पर यू-टर्न लेते हुए यह ऐलान किया कि अब से पुलिस बैंड के साथ वंदे मातरम् का गान होगा.
कंप्यूटर बाबा में है कितना दम, आखिर क्यों भयभीत हो गए मध्य प्रदेश के सीएम !
भोपाल : राजनीती में हर दिन कुछ न कुछ देखने को मिलता है. कही बहस और कही प्यार मगर इन दिनों राजनीती में हलचल बनी हुई है. बताते चले आपको इस साल ही मध्य प्रदेश सरकार ने पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देकर नई बहस की शुरुआत की थी। तब इसे मध्य प्रदेश बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक महत्वाकांक्षी कदम माना जा रहा था, लेकिन अब इन्हीं में से एक संत की नाराजगी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज कंप्यूटर बाबा ने पिछले दिनों ही राज्यमंत्री के दर्जे से इस्तीफा दिया था और अब वह सीएम को खुली चुनौती दे रहे हैं।
कंप्यूटर बाबा संतों के समागम में मन की बात के जरिए शिवराज सरकार पर निशाना साधेंगे। कंप्यूटर बाबा यह अभियान मंगलवार से इंदौर में शुरू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद कंप्यूटर बाबा ग्वालियर में 30 अक्टूबर, खांडवा में 4 नवंबर, 11 नवंबर को रीवा और 23 नवंबर को जबलपुर में संतों से मुलाकात करेंगे।
कंप्यूटर बाबा को मनाने में जुटी बीजेपी
यहां वह नर्मदा में अवैध खनन और गोरक्षा जैसे मामलों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में वैसे ही विधानसभा चुनाव का माहौल है ऐसे में बीजेपी के माथे पर शिकन होना लाजमी है। ऐसे में बीजेपी भी नाराज कंप्यूटर बाबा को मनाने के प्रयास में जुटी है। खबरों की मानें तो बीजेपी इसके लिए दूसरे राज्यों के बड़े-बड़े संतों को कंप्यूटर बाबा के पास भेजने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी जूनापीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी को कंप्यूटर बाबा के पास भेजने वाली है।
इस महीने के शुरू में कंप्यूटर बाबा ने पद से दिया था इस्तीफा
हेलिकॉप्टर राइड और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लगाव
उनका पूरा नाम अनंत विभूषित 1008 महामंडलेश्वर नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा है। कंप्यूटर बाबा नाम के पीछे वजह उनका इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए प्यार और हमेशा साथ में लैपटॉप होना है। दो साल पहले उन्होंने सिंहस्थ में मध्य प्रदेश सरकार की तैयारियों की पोल खोली थी। बाबा ने उज्जैन से लेकर दिल्ली तक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ में किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया था।
हेलिकॉप्टर राइड और चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा रखने के चलते कंप्यूटर बाबा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। विशेष धार्मिक कार्यक्रमों में वह किराये के हेलिकॉप्टर से ही आते हैं। हाल ही में नर्मदा नदी के किनारे स्नान के लिए हेलिकॉप्टर से उतरने की इच्छा जाहिर करने के चलते वह खबरों में रहे थे।
नर्मदा घोटाला यात्रा निकालने की ऐलान किया था
इसी साल अप्रैल में कंप्यूटर बाबा और एक दूसरे धर्मनेता पंडित योगेंद्र महंत ने अवैध खनन घोटाले और नर्मदा नदी के किनारे 6 करोड़ पौधरोपण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नर्मदा घोटाला यात्रा निकालने की धमकी दी थी। तब बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा देकर सरकारी कमिटी का सदस्य बना दिया था ताकि वह नर्मदा की सुरक्षा के लिए उपाय बता सकें। उन्हें एक सरकारी वाहन और एक छोटा ऑफिस भी दिया गया था।
बीजेपी से चुनाव लड़ने की इच्छा
लेकिन छह महीने बाद राज्य मंत्री के पद से अचानक इस्तीफा देने और शिवराज सरकार को घेरने से कई सवाल उठने लगे। कंप्यूटर बाबा के इस फैसले को उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की महत्वकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। कंप्यूटर बाबा ने हाल ही में बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन पार्टी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
पहले भी जाहिर कर चुके हैं चुनाव लड़ने की इच्छा
इससे पहले 2014 में भी कंप्यूटर बाबा ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उन्हें टिकट नही मिल सका था। हालांकि शायद कंप्यूटर बाबा के धार्मिक रसूख को देखते हुए ही बीजेपी सरकार ने उसी दिन विशेष गो मंत्रालय गठित करने की बात की थी जिस दिन कंप्यूटर बाबा ने इस्तीफा दिया था। दरअसल, बीजेपी यह बखूबी जानती है कि चुनाव से पहले साधु-संतों की नाराजगी उस पर भारी पड़ सकती है फिर कंप्यूटर बाबा के कई समर्थक भी हैं। ऐसे में सरकार उन्हें मनाने में कोई कसर बाकी छोड़ नहीं रही है।