ममता बनर्जी बनाम भाजपा – Dainik Bhaskar UP/UK

गारंटी देती है भाजपा : गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे
भाजपा सरकार आएगी तो बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे, माफिया व मौलानाः योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबनी से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

सीएम की एक झलक पाने उमड़ा बंगाल, मतदाताओं से बोले योगी- तृणमूल का सूपड़ा साफ कर देंगे

आसनसोल । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। जनसभा स्थल, वाहनों व घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़े लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे। बंगाल की धरा पर तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा कि टीएमसी के गुंडे, माफिया क्या कह रहे हैं या कोई मौलाना क्या बक रहा है, आप किसी से भयभीत न होइए। डबल इंजन की भाजपा सरकार आने दीजिए, ये सभी आपकी चाटुकारिता करते और बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।

आप लोग अरिजीत को जिताइए, टीएमसी का सूपड़ा साफ करेंगे

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि जब यहां मेरा कार्यक्रम लगा तो तृणमूल के गुंडे लोगों को परेशान करने लग गए। सभा न होने पाए, इसके लिए भाजपा का झंडा उखाड़ने का भी प्रयास किया। अरिजीत का मतलब जो शत्रु को जीत सके, आप लोग उन्हें जिताइए और डबल इंजन सरकार लाइए, टीएमसी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल स्पीड से सारी समस्याओं का समाधान होगा। भाजपा ही सुरक्षा-समृद्धि, उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

टीएमसी के कारण पैदा हुए सैंड-कोल-लैंड माफिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने 15 वर्षों से बंगाल को संकट में ला दिया और इसे टेरर, माफियाराज, कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया, वह टीएमसी अब नहीं चाहिए। इन लोगों ने आमजन, नौजवानों, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है। टीएमसी के कारण सैंड माफिया, कोल माफिया, लैंड माफिया पैदा हुए। केंद्र से जो पैसा आता है, उसे टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं। सीएम ने स्थानीय नागरिकों को विश्वास दिलाया कि बंगाल में दंगों, भय, अराजकता, माफियाराज को भाजपा समाप्त करेगी।

कांग्रेस, सपा व टीएमसी नहीं रोक पाईं, अयोध्या में बन गया राम मंदिर

सीएम ने कहा कि 9 साल पहले इससे भी बुरी स्थिति उत्तर प्रदेश की थी। वहां हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। व्यापारी, बहन-बेटी असुरक्षित थी। गुंडागर्दी-अपराध चरम पर था, माफिया हावी थे। जनता के विकास के लिए आने वाले पैसे में डकैती पड़ती थी, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इसका उपचार कर दिया। यूपी में बहुत परिवर्तन हो गया, वहां कोई सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकता। यूपी में पर्व-त्योहार शांति से मनाए जाते हैं। वहां अराजकता-गुंडागर्दी नहीं है, लेकिन बंगाल में गोतस्करी, गोहत्या, त्योहारों के पहले उपद्रव होते हैं। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर अब माफिया की हड्डी-पसली ठीक करता है। माफिया की संपत्ति लेकर गरीबों के आवास बनते हैं। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है, वहां सब चंगा है। रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन करना पड़ा। टीएमसी की पार्टनर समाजवादी पार्टी की सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलवाईं। जैसे ममता दीदी को राम नाम, दुर्गा पूजा से चिढ़ है, यूपी में भी ऐसे ही चिढ़ होती थी। यूपी में डबल इंजन सरकार आई तो अयोध्या में भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा मंदिर बन गया, इसे कांग्रेस, सपा व टीएमसी रोक नहीं पाईं, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।

गारंटी देती है भाजपा- गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा गारंटी देती है कि बंगाल में दंगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा। गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों और 15 वर्ष से टीएमसी ने यहां पहचान का संकट खड़ा किया है। बंगाल कभी कल्चरल कैपिटल के रूप में देश को दिशा देता था, लेकिन इसे क्राइम कैपिटल बनाकर पहचान का संकट खड़ा किया गया। आजादी के बाद बंगाल विकास के पथ पर आगे चल रहा था। देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था। इकॉनमिक लीडर के रूप में बंगाल की तूती बोलती थी। किसान प्रसन्न, नौजवान को नौकरी-रोजगार, मछली-चावल उत्पादन बढ़ रहा था, लेकिन कांग्रेस, वामपंथियों व टीएमसी ने राज्य को भ्रष्टाचार, भय व अराजकता का केंद्र बना दिया। मछली उत्पादन कम हुआ और चावल उत्पादन घटा। यहां के संसाधनों पर माफिया हावी है, नौजवान के लिए नौकरी-रोजगार गायब है। किसानों को उपज का दाम नहीं मिल पाता। यूपी में आलू का दाम 15-16 रुपये किलो और बंगाल में मात्र एक-डेढ़ रुपये मिल रहा है।

प्रेरणा भूमि रही है बंगाल

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल सदैव प्रेरणा भूमि रही है। इसने भारत को राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत दिया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बंगाल की धरती टीएमसी की अराजकता से मुक्त होने का आह्वान कर रही है। इस धरा ने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी विवेकानंद, खुदीराम बोस, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, अरविंद घोष, जनसंघ के संस्थापक अध्य़क्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राष्ट्रवादी चिंतक दिए। कश्मीर को पृथक मान्यता देने के लिए कांग्रेस की चाल के कारण आतंकी भारत की एकता को चुनौती दे रहे थे, लेकिन डॉ. मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया और धारा 370 समाप्त कर दी। कश्मीर में भी भारत का कानून वैसे ही लागू हुआ, जैसे बंगाल, बिहार और यूपी में है।

बंगाल चुनाव के ऐलान के 24 घंटे बाद चुनाव आयोग का ‘चाबुक’: मुख्य सचिव और DGP समेत 6 बड़े अफसर नपे, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग (EC) पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। रविवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के ठीक दूसरे ही दिन सोमवार को आयोग ने बंगाल के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस कार्रवाई में राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस महानिदेशक (DGP) पीयूष पांडे जैसे रसूखदार अफसरों को पद से हटा दिया गया है। आयोग का यह कड़ा रुख साफ संकेत दे रहा है कि इस बार चुनाव की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नंदिनी चक्रवर्ती की छुट्टी, दुष्मंत नारियाला बने नए मुख्य सचिव

चुनाव आयोग ने प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत सबसे ऊंचे पद से की है। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाकर उनकी जगह 1993 बैच के अनुभवी IAS अधिकारी दुष्मंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस महकमे में भी बड़ी सर्जरी की गई है। पीयूष पांडे की जगह अब सिद्धनाथ गुप्ता बंगाल के नए DGP की कमान संभालेंगे। आयोग के आदेश के मुताबिक, ये सभी निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर और गृह सचिव भी बदले

बदलावों की यह फेहरिस्त यहीं नहीं रुकी। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को हटाकर अजय कुमार नंद को शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की IAS अफसर संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव बनाया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक और अजय मुकुंद रानाडे को ADG एवं IGP (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हटाए गए अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनावी ड्यूटी में तैनात नहीं किया जाएगा।

राजभवन में भी बदलाव: सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर

प्रशासनिक तबादलों से पहले बंगाल के राजभवन में भी बड़ी हलचल देखी गई। राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु के पूर्व गवर्नर आरएन रवि को बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीवी आनंद बोस का कार्यकाल ममता सरकार के साथ टकरावों के लिए चर्चा में रहा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के अचानक इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए इसे केंद्र सरकार का एकतरफा फैसला करार दिया है।

23 और 29 अप्रैल को मतदान, ममता के पास इतिहास रचने का मौका

चुनाव आयोग ने बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराने का फैसला लिया है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी, जबकि नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा। अगर इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत होती है, तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। फिलहाल 14 साल से सत्ता पर काबिज ममता के सामने भाजपा एक कड़ी चुनौती बनकर उभरी है।