ममता – Dainik Bhaskar UP/UK
कितना सच-कितना झूट ! गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गई ममता की शादी, ट्विटर पर मिली ये जानकारी
कोलकाता । अरबों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में साक्ष्यों को मिटाने के आरोपित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद गत रविवार से मंगलवार रात तक धरने पर बैठी रहीं ममता बनर्जी इन तीन दिनों के दौरान गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गई हैं। गूगल के साथ-साथ ममता इन तीन दिनों तक ट्विटर पर सबसे ज्यादा छाई रहीं। ट्विटर पर सबसे अधिक ममता को ट्रेंड किया गया| कोई पक्ष में तो कोई विपक्ष में, लेकिन रविवार रात से लेकर मंगलवार रात तक टि्वटर पर एक नंबर पर ममता ही रही हैं। बुधवार सुबह पता चला है कि न केवल देश बल्कि विदेशों में भी लोगों ने ममता के बारे में सर्च किया है| ऐसा उनकी नेतृत्व क्षमता अथवा राजनीति के बारे में नहीं, बल्कि सबसे अधिक लोगों ने यह जानना चाहा है कि ममता बनर्जी की शादी हुई है या नहीं। ममता बनर्जी के बारे में यह सवाल बार-बार उठता है कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की? कुंवारी क्यों रहीं? दरअसल स्वभाव से बागी ममता सामाजिक परंपराओं की विरोधी भी हैं।
उनके पिता का नाम प्रोमिलेश्वर बनर्जी और उनकी मां का नाम गायत्री देवी था। पांचवें नंबर पर ममता बनर्जी के बारे में खोजने वाले वे लोग थे जो यह जानना चाहते थे कि क्या ममता बांग्लादेश की रहने वाली हैं? हालांकि ममता बनर्जी का बांग्लादेश से कोई लेना-देना नहीं है। उनका घर कोलकाता की हरीश चटर्जी स्ट्रीट में शक्तिपीठ कालीघाट के पास है जबकि उनका पैतृक आवास वीरभूम जिले में स्थित है। इन सवालों के अलावा ऐसे भी कम लोग नहीं थे जिन्होंने ममता की राजनीति के बारे में भी सर्च किया। अधिकतर लोगों ने यह जानना चाहा कि सबसे पहले ममता ने कब जीत दर्ज की थी। वह 1984 का दौर था। ममता बनर्जी 1984 के चुनावों में जादवपुर सीट से एमपी चुनी गई थीं, लेकिन उनकी जीत में बड़ी बात यह थी कि उन्होंने माकपा के कद्दावर नेता सोमनाथ चटर्जी को मात दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी तुलना करते हुए सर्च करने वाले लोग भी कम न थे।
लोग यह जानना चाहते थे कि ममता- मोदी में किस बात का टशन है। अटल बिहारी वाजपेयी के पूरे शासन के दौरान एनडीए का हिस्सा रहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस रही है। साल 2001 की शुरुआत में भाजपा के खिलाफ हुए एक स्टिंग के खुलासों के बाद ममता नाराज हो गई थीं और उन्होंने अपनी पार्टी को एनडीए से अलग कर लिया था। अब तो मोदी विरोध ही उनकी पहचान बन चुकी है। इन सवालों के अलावा ममता बनर्जी के घर और उम्र के बारे में भी लोगों ने बड़े पैमाने पर सर्च किया है। इन सवालों का जवाब ढूंढने वाले लोगों को गूगल ने बताया है कि ममता का घर कोलकाता के 30 बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट में स्थित है। ममता बनर्जी की उम्र 64 साल साल है। उनका जन्म 1955 में हुआ था।
उन्होंने पूरे पुलिस बल को केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था और चेतावनी दी थी कि अगर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के बारे में सोचा गया तो वह धारा 144 लगाकर किसी को भी नहीं घुसने देंगी। इसके बाद पूरे देश की निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिक गई थीं और मंगलवार रात तक ममता बनर्जी का धरना जब तक खत्म नहीं हुआ तब तक वह पूरे देश में सबसे अधिक चर्चित नेता बनी रहीं। मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दे दिया कि कोलकाता पुलिस आयुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा| हालांकि पूछताछ के लिए उन्हें सीबीआई दफ्तर में हाजिर होना ही होगा| उसके बाद मौके की नजाकत को समझते हुए ममता ने अपना धरना खत्म कर दिया था।
https://twitter.com/spn9news/status/1092413569310838785
https://twitter.com/KiranKS/status/461751736059691009
ममता के बयान पर योगी का पलटवार, ममता और उनकी सरकार गुंडागर्दी से पीड़ित
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल आने की जरूरत नहीं है और न ही पश्चिम बंगाल के बारे में चिंता करने की जरूरत है। उन्हें अपने उत्तर प्रदेश के बारे में सोचना चाहिए, जहां चारों ओर कानून-व्यवस्था बदतर हालत में है। इस पर पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जीजी आपको उत्तर प्रदेश के बारे में बात करने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश और मेरे शासन में मेरा राज्य विकास पथ पर अग्रसर है, जबकि आप के शासन में पश्चिम बंगाल में चारों तरफ अराजकता और गुंडाराज है।
योगी ने कहा है कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंदजी के पावन चरण जहां पड़े, जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी की जन्मभूमि जो रही, उस पवित्र भूमि को मेरा कोटि-कोटि नमन। गौरवशाली अतीत और अपार संभावनाओं से भरे बंगाल को मेरा हार्दिक अभिनंदन।
योगी ने कहा
मुझे अत्यंत दुःख है कि हमारा बंगाल, आज ममता बनर्जी और उनकी सरकार के अधीन अराजकता और गुंडागर्दी से पीड़ित है। अब समय है कि बंगाल को एक सशक्त लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से संविधान की रक्षा हेतु इस सरकार से मुक्त किया जाय। मैं आज पुरुलिया में आप सबके बीच इस आंदोलन की ध्वजा लेकर भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के लिए चुनौती बनकर खड़ा हूं। राजनीतिक हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाने वाली, गरीबों को लूटने वाले भ्रष्टाचारी लोगों के साथ खड़े होने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी बौखला गई है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान भारी हिंसा हुई थी। सैकड़ों लोग मारे गए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में कोई हिंसा नहीं हुई।
योगी ने कहा है कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तब से कोई दंगा नहीं हुआ। कोई मॉब लिंचिंग नहीं हुई। कोई राजनीतिक हिंसा में हत्या नहीं हो रही है। मोदीजी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई यात्रा पर निकल चुका है। इसलिए आप उत्तर प्रदेश की चिंता छोड़िए और बंगाल पर ध्यान दीजिए।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। लोग एक दूसरे की हत्या कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की हत्या की जा रही है। कई किसानों ने आत्महत्या की है। योगी आदित्यनाथ को बंगाल के बजाय उत्तर प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए।
योगी यूपी संभालें, उन्हें बंगाल में आने की जरूरत नहीं : ममता
। लोकसभा चुनाव से पहले राज्यभर में जनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा की ओर से किए जा रहे लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की अनुमति नहीं देने और बार-बार रोकने के प्रयासों पर ममता बनर्जी ने मंगलवार को सफाई दी है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग करने से रोका गया है। हालांकि उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी को पश्चिम बंगाल में आने की जरूरत नहीं है| उन्हें अपने राज्य उत्तर प्रदेश की चिंता करनी चाहिए। ममता ने कहा कि उनके राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी जाती है। कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है। इस बार उनके राज्य में उनकी भी जीत नहीं होगी।
गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की हार का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अब योगी आदित्यनाथ के पास तो खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं है। ऐसे में बंगाल में आकर घूमने की बजाय उन्हें उत्तर प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा के शीर्ष नेताओं की जनसभाएं रोकने संबंधी सवाल के जवाब में ममता ने कहा कि ‘मैंने किसी की जनसभा नहीं रोकी है।
प्रधानमंत्री आकर जनसभा करके गए, कैसी-कैसी बातें कहीं, अमित शाह जनसभा कर कर गए, राजनाथ पांच जनसभा करके गए हैं। योगी आदित्यनाथ भी जनसभा कर चुके हैं। मैं किसी को भी नहीं रोक रही हूं।’
उल्लेखनीय है कि गत रविवार को बालूरघाट में योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी जिसकी वजह से आदित्यनाथ जनसभा के लिए नहीं आ सके थे लेकिन आज यानी मंगलवार को पुरुलिया में उनकी जनसभा है और वह सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करेंगे। आज भी उनके हेलीकॉप्टर को बंगाल में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली जिसकी वजह से उन्होंने झारखंड के बोकारो में अपने हेलीकॉप्टर को लैंड करने की योजना बनाई है और वहां से सड़क मार्ग से जनसभा में आएंगे।\