मार्ग – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर 18 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगा आवागमन
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर द्वितीय चरण में रखे गए 7 गर्डर

हरगांव-सीतापुर। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर पिपरा के निकट रेलवे समपार संख्या 99 ए पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर द्वितीय चरण में तय समय में बुधवार की रात्रि में ही सातों गर्डर रख दिए गए हैं। सबसे पहले 500 टन व 350 टन क्षमता की रोड क्रेन में सभी काउंटर वेट लगाकर खड़ा किया गया दोनों रोड क्रेन के सहयोग से पाँच गर्डर को क्रेन के रेडियस में लाने हेतु गर्डर को शिफ्ट किया गया। इस दौरान तीसरा 250 टन का रोड क्रेन दूसरी तरफ सपोर्ट के लिए खड़ा किया गया।

14 अप्रैल को रात्रि 22.55 से 3.55 तक 5 घंटे रेलवे ट्रैफिक व ओएचई (पावर) का ब्लाक लेकर 3 स्टील गर्डर का लांचिंग का कार्य किया गया। 15 अप्रैल को रात्रि 22.25 से 2.25 तक चार घंटे का ब्लाक लिया गया जिसमें दो गर्डर रखे गए। 16 अप्रैल को रात्रि 23.20 से 3.20 तक 4 घंटे में बचे हुए दो गर्डर की लांचिंग का कार्य किया गया। इस दौरान रेलवे ट्रैफिक एवं ओएचई (पावर) का ब्लाक लिया गया।

सीनियर सेक्शन इन्जीनियर निर्माण/पुल गोरखपुर मंडल कपिलदेव प्रसाद ने बताया प्रथम चरण में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक 7 स्टील गर्डर रखे गए थे तथा द्वितीय चरण में पूर्व दिशा की ओर 49.180 मीटर के लांचिंग का कार्य तय समय में संरक्षा एवं सुरक्षा के साथ कर लिया गया है। इस दौरान 500 एम टी, 350 एमटी, 250 एमटी क्षमता की 3 रोड क्रेन सहित अन्य 3 हाइड्रा भी लगाई गई लाइट की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाए गए तथा इंजीनियरों, सुपरवाइजर सहित 34 कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से इस मार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। एलायमेंट आदि कार्य आगामी कुछ दिन में कर लिए जाएंगे उसके बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम कार्य करेगा। उक्त कार्य होने से जून माह तक इस ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होने की प्रबल संभावना बन गई है। ज्ञात हो उक्त ओवरब्रिज 2017 से बन रहा है अधूरे ओवरब्रिज की वजह से कई दर्दनाक हादसे भी हो चुके हैं इस ओवरब्रिज के बन जाने से यातायात सुगम हो जायेगा।

स्टील गर्डर रखने के लिए द्वितीय चरण में 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रेलवे फाटक पर आवागमन बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था इन दिनों ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी जूझना पड़ा है।

शाहजहांपुर जेल में सत्संग का आयोजन : बंदियों को जीवन में सच्चे मार्ग पर चलने का सत्संगियों ने दिया गुरु मंत्र
शाहजहांपुर । जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए आध्यात्मिक आंतरिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। यह आध्यात्मिक आंतरिक सत्संग समारोह रामाश्रय आश्रम मथुरा शाखा शाहजहांपुर के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा गुरु जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में शाहजहांपुर एवं बाहर से आए हुए सत्संगियों के द्वारा बंदियों को जीवन में सच्चे मार्ग पर चलने का गुरु मंत्र दिया और अपना ध्यान ईश्वर एवं गुरु में लगाने तथा जीवन में कोई भी बड़ा काम न करने का संदेश दिया। सभी बंधिया के द्वारा मंत्र मुक्त होकर सद्विचारों को सुना एवं जीवन में उन्हें कोई बुरा ना काम करने की शपथ ली।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों में भाव एवं विचार का सुधार कर उनको पुनः अपराध न करने की सीख देना था। रामाश्रय आश्रम मथुरा शाखा शाहजहांपुर के द्वारा वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आए हुए सभी सत्संगियों के द्वारा सत्संग के लिए की गई भव्य व्यवस्था की सराहना की और वरिष्ठ जेल अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल के द्वारा रामाश्रय आश्रम मथुरा शाखा शाहजहांपुर का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर बंधिया के सुधार के लिए यह आध्यात्मिक आंतरिक सत्संग समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सौजन्य से सभी बंदियों एवं स्टाफ को प्रसाद भी भेंट किया गया।

पीलीभीत: कच्चे रास्ते और खस्ताहाल मार्ग से परेशान श्रद्धालु, इक्कोत्तरनाथ मंदिर का दुर्गम मार्ग, लोगों ने सांसद को भेजा पत्र
बाबा इक्कोत्तरनाथ के मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पड़े संकट के बादल

श्रद्धालुओं का दर्द: इक्कोत्तरनाथ मंदिर तक पहुंचने में हो रही परेशानी, प्रशासन का ध्यान कब ?

पूरनपुर,पीलीभीत। पीलीभीत जिले के बलरामपुर चौकी क्षेत्र में स्थित बाबा इक्कोत्तरनाथ का मंदिर, जो देवताओं के राजा इंद्र द्वारा स्थापित और आस्था का प्रमुख केंद्र है, आज भी श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूत बनाए हुए है। यहां स्थापित चमत्कारी शिवलिंग, जो दिन में तीन बार रंग बदलती है, श्रद्धालुओं के बीच अटूट विश्वास का प्रतीक है। इसके अलावा, यहां की एक पुरानी परंपरा है, जहां मनोकामनाएं पूरी होने पर श्रद्धालु नल लगवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आस्था के केंद्र तक पहुंचने का रास्ता कितना खस्ताहाल है?

चमत्कारी शिवलिंग:

बाबा इक्कोत्तरनाथ के मंदिर का शिवलिंग, जो दिन में तीन बार रंग बदलता है, यह सिर्फ आस्था का ही नहीं, बल्कि एक चमत्कारी घटना का भी प्रतीक है।

मनोकामना पूरी होने पर “नल” लगवाना:

श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के बाद इस मंदिर में नल लगवाने की परंपरा निभाते हैं, जो मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महिमा को दर्शाता है।

महाशिवरात्रि और मेला:

हर साल महाशिवरात्रि, अमावस्या और पूर्णमासी पर यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

खस्ताहाल सड़क:

मंदिर तक पहुंचने का रास्ता इतना खराब है कि बरसात के दिनों में श्रद्धालु कीचड़ में फंसकर मंदिर तक पहुंचने की जद्दोजहद करते हैं। यह रास्ता कच्चा होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नेताओं की चुप्पी:

स्थानीय नेताओं और प्रशासन की चुप्पी इस बात का संकेत है कि इस पवित्र स्थल के महत्व को लेकर कोई गंभीर पहल नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोग क्यों नाराज हैं?

मंदिर तक पहुंचने का रास्ता इतनी खराब हालत में है कि स्थानीय लोग अब खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आशीष कुमार दीक्षित और रविंद्र दीक्षित जैसे स्थानीय लोग कहते हैं, “यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। लेकिन मंदिर तक पहुंचने का रास्ता इतना दुर्गम हो चुका है कि श्रद्धालु पूजा करने तक नहीं पहुंच पा रहे। यहां लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के बाद नल लगवाते हैं, लेकिन क्या इस धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए हमें इतनी मुश्किलें सहनी चाहिए?”

इतिहास और महिमा:

यह मंदिर केवल श्रद्धा का ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा इंद्र ने गौतम ऋषि के श्राप से मुक्ति पाने के लिए इस स्थान पर शिवलिंग की स्थापना की थी। यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है, लेकिन इसके रास्ते की हालत देख कर लगता है कि प्रशासन ने इसे एक लावारिस स्थल बना दिया है।

अब प्रशासन से क्या उम्मीदें हैं?

यह सवाल अब हर श्रद्धालु के मन में उठता है कि क्या प्रशासन इस पवित्र स्थल तक पहुंचने का रास्ता पक्का करने के लिए कोई कदम उठाएगा या फिर श्रद्धालुओं को इसी खस्ता हाल में छोड़ दिया जाएगा? क्या स्थानीय नेताओं के लिए इस ऐतिहासिक स्थल की हालत पर विचार करने का समय आ चुका है?

पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद को भेजा पत्र:

बाबा इक्कोत्तरनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते की स्थिति बहुत खराब है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंदिर तक पहुंचने का मार्ग कच्चा और खस्ताहाल होने के कारण विशेष रूप से बरसात के मौसम में श्रद्धालुओं को कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार की भी आवश्यकता है, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल का महत्व और बढ़े।

स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने अब इस मुद्दे को लेकर जितिन प्रसाद, जो कि पीलीभीत के सांसद और भारत सरकार में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं, को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने मंदिर तक पक्की सड़क बनाने और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी आस्था की अभिव्यक्ति कर सकें और इस धार्मिक स्थल का सही तरीके से संरक्षण हो सके।

केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है, ताकि बाबा इक्कोत्तरनाथ मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और इस ऐतिहासिक स्थल की महिमा को नया जीवन मिल सके।

सावधान: छह दिनों के लिए बंद होगा सीतापुर-लखीमपुर मार्ग, यातायात का हुआ डायवर्जन
बदल दिए गए मार्ग के रूट, यातायात का हुआ डायवर्जन

गुरूवार से सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगाँव रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

सीतापुर। अगर आप सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर आना-जाना चाहते हैं तो कृपया सावधान हो जाए। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगाँव रेलवे क्रासिंग सम्पार सं0-99 पर स्टील कम्पोजिट गर्डर के इरेक्शन एवं लॉचिंग कार्य के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन किया गया है।

कार्य गुरूवार से शुरू हो जाएगा जो छह दिनों तक चलेगा। 20 मार्च से लेकर 25 मार्च तक छह दिनों के लिए इस रूट पर कतई ना निकले। अगर आपको निकलना ही है और अर्जेंट काम है तो जो प्रशासन द्वारा रूट तय किया गया है उस रूट पर जाए। जिससे आपको परेशानी भी नहीं होगी और अपने गतंव्य पर पहुंच भी जाएंगे।

आपको बताते चलें कि सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर पड़ने वाले कस्बा हरगांव के निकट रेलवे लाइन पर बीते नौ वर्षो से बना ओवरब्रिज अधूरा पड़ा था। जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लोगों को तथा वाहनों के आवागमन में भारी समस्याएं आ रही थी जिसको संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने वहां पर कार्य शुरू करने के आदेश पारित किए।

इसी परिपेक्ष्य में वहां पर 20 मार्च से 25 मार्च तक तथा 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक यातायात प्रभावित रहेगा। लेकिन प्रशासन ने यातायात प्रभावित ना हो इसको लेकर रणनीति बनाई और यातायात का रूट डायवर्जन कर दिया।

ध्यान रखिए-इस तरह से होगा डायवर्जन –

डायवर्जन प्लान 20-03-2025 को 12.00 बजे दिन से 25-03-2025 तक एवं 08-04-2025 को 12.00 बजे दिन से 12-04-2025 तक पूर्णतया आवागमन बन्द होने के कारण लगातार प्रभावी रहेगा।

-सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाने वाले समस्त मालवाहक/भारी वाहन बिजवार पुल से न जाकर सीधे महोली होते हुए मैगलगंज, मितौली, कस्ता, बेहजम से छाऊ चौराहा होकर लखीमपुर खीरी जा सकेंगे।

-सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाने वाली बस व छोटे वाहन बिजवार पुल से होकर हरगांव तक जा सकेंगे हरगाँव में स्थित महोली तिराहा से बाएं मुड़कर काजी कमालपुर चौराहा से होते हुए लखीमपुर खीरी जा सकेंगे या हरगाँव चौराहे से होते हुए लहपुर होकर लखीमपुर खीरी जा सकेंगे। सीतापुर से हरगाँव चीनी मिल जाने वाले गन्ने के ट्रक बिजवार पुलिस से होकर हरगाँव जा सकेंगे।

लखीमपुर खीरी से आने वाले वाहनों का डायवर्जन –

-लखीमपुर खीरी से सीतापुर आने वाले बस/गन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन काजी कमालपुर चौराहे से होकर हरगांव में महोली तिराहे से होते हुए सीतापुर अथवा अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-लखीमपुर खीरी से स्त्च् चौकी होकर सीतापुर आने वाले बसरुगन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन लहरपुर होते हुए वाया हरगाँव या बिसवां होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-जनता से अपील है कि उक्त कार्य के दृष्टिगत सीतापुर-लखीमपुर खीरी मार्ग पर ना जाकर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

बहराइच: दो नाबालिग चचेरे भाई लापता, नाराज परिजनों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
बहराइच l यूपी के बहराइच जिले के मटेरा बाजार निवासी नाबालिक चचेरे भाई शनिवार शाम को पांच बजे लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी चचेरे भाइयों का पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। वहीं रविवार सुबह परिवार के लोगों ने नानपारा बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया।

मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा बाजार निवासी सूर्यांश शर्मा पुत्र अनिल शर्मा और दिव्यांश शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा चचेरे भाई हैं। शनिवार शाम को दोनों मटेरा थाने के निकट घर के पास ही खेल रहे थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन चचेरे भाइयों का कुछ पता नहीं चला। इस पर सभी ने मटेरा थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी केस दर्ज किया।

16 घंटे बाद भी चचेरे भाइयों का कुछ पता नहीं चला। जिस पर परिवार के लोगों ने रविवार सुबह नौ बजे नानपारा बहराइच मार्ग जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह और थानाध्यक्ष मदन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने सभी को समझाया बुझाया।

जिस पर लोगों ने जाम हटाया। इस मामले में थानाध्यक्ष मदन लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों बच्चे खेलते हुए गायब हुए हैं। जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

सीतापुर: अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल
देहात कोतवाली तथा महोली कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाएं

सीतापुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सीतापुर गोला मार्ग पर हादसा हुआ जिसमें एक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के लोनियनपुर निवासी शोभित उम्र 21 वर्ष पुत्र रामनाथ राठौर अपने दोस्त सचिन कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र विजय निवासी लोनियनपुर के साथ इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरिनारायनपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर दोनो दोस्त वापस अपने घर जा रहे थे।

तभी कस्बा कचनार के आगे पानी टंकी के करीब ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाते हैं और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो जाता है। जिससे ट्राली सड़क पर ही कुछ दूरी पर पलट जाती है। सूचना पाकर कचनार चौकी पुलिस मौके पर पहुंचती है। दोनो को घायल अवस्था मे एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल सीतापुर भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। कचनार चौकी प्रभारी अतुल शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया है ड्राइवर की तलाश जारी है विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

वहीं महोली संवाददाता के अनुसार महोली कोतवाली क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी के साथ खेतो के लिए खाद और दवाई लेने के लिए मृतक आया था। ग्राम चंद्रा निवासी 35 वर्षीय अरविंद शुक्ला पुत्र सन्त कुमार शुक्ला अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर महोली की बाजार में खेतो के लिए खाद और पत्नी को दवाई दिलाने आ रहे थे।

तभी कस्बे के भीतर घुसते ही डॉ प्रेमशंकर अस्पताल के पास गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे पति तथा पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे बेटी निहारिका और बेटा प्रिंस है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सीतापुर: जिलाधिकारी ने किया चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के मडरूवा पड़ाव का निरीक्षण
प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य तैयारियों का जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने लिया जायजा

सीतापुर। जनपद में होली चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मडरूवा पड़ाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए परिक्रमा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बताते चले कि होली परिक्रमा मेला का सप्तम पड़ाव मडरूवा में ठहरता है, जहां अनगिनत संख्या में देश विदेश से परिक्रमार्थी मांडव ऋषि के आश्रम पर रुकते है और अग्रिम अष्टम पड़ाव जरिगंवा को प्रस्थान करता है जिस विषय जिलाधिकारी सीतापुर ने पड़ावों का निरीक्षण किया वही मिश्रिख की पंच कोसीय परिक्रमा पथ का भी निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं की गहन जांच एवं निर्देश –

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने पंचायती राज विभाग को परिक्रमा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत विभाग को श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु टेंट, पंडाल एवं प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिक्रमा मार्ग के विभिन्न पड़ावों की स्थिति की जानकारी ली और तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

परिक्रमा मार्ग की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जहां-जहां सड़कें गड्ढायुक्त हैं, वहां तत्काल पैचिंग और मरम्मत का कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मार्ग को समतल एवं सुगम बनाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि परिक्रमा मार्ग में स्थित जीर्ण-शीर्ण पुलियों की मरम्मत शीघ्र की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जो भी पुलिया क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं, उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो।

जल जीवन मिशन के तहत मरम्मत कार्यों का निर्देश –

निरीक्षण के दौरान जल निगम को यह निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत जिन मार्गों को खोदा गया था और वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से यात्रा करने की सुविधा मिले, इसके लिए जल निगम को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य पूरे करने होंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि –

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हुए योजनाओं को साकार करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं, प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका समाधान तत्काल किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कार्यों को तय समय-सीमा के अन्दर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य प्रणाली अपनाकर श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग के आसपास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़ेदान और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, सड़क सुधार, पुलियों की मरम्मत, पेयजल सुविधा और स्वच्छता संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। इस निरीक्षण अभियान से स्पष्ट है कि सीतापुर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और समय से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रयागराज: यमुनानगर में सड़क बनाने के बाद भूल गए ठेकेदार, मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसे को दावत
औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीलकंठ द्वार के पास सड़क पर बना गड्ढा

सड़क पर गड्ढा बनने के कारण छोटे बड़े वाहन के आवाजाही में हो रही परेशानी

सड़क पर गड्ढा होने के कारण आयेदिन होती है दुर्घटनाएं

प्रयागराज। प्रयागराज जमुनापार क्षेत्र औद्योगिक थाना के सामने प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे मार्ग देखा जाये तो महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज में सड़क बनाने को लेकर करोड़ों रुपये खर्च की है।

वहीं ठेकेदार द्वारा सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग करके  सड़क का निर्माण करवा दिया गया जिससे सड़क कुछ दिन में टूट गई। स्थानीय लोगो का कहना है की सड़क पर बने गड्ढे को पुनः बनाया जाये साथ ही कुछ दूरी तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा रह गया है जबकि पैसा निर्गत किया जा चुका है।