मिल्कीपुर उपचुनाव – Dainik Bhaskar UP/UK

Milkipur By Election Results 2025 : अयोध्या की हार क्यों BJP के लिए बन गई थी सिरदर्द…
मिल्कीपुर का उपचुनाव BJP जीत गई है। भाजपा ने दलित पासी समाज से आने वाले चन्द्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया था, वहीं समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को हार का मुँह देखना पड़ा है। 30 राउंड की वोटिंग के बाद जहाँ चन्द्रभानु पासवान को 1,46,397 वोट पड़े, वहीं सपा के अजीत को 84,687/ वोटों से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही ‘अयोध्या के राजा’ वाला नैरेटिव भी बुरी तरह ध्वस्त हो गया है।

अवधेश प्रसाद 9 बार के विधायक रहे हैं – 7 बार सोहावल से और 2 बार इसी मिल्कीपुर से। BJP के लिए मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव की जीत दिल्ली विधानसभा में 27 साल बाद सत्ता प्राप्ति से कम ख़ुशी देने वाली नहीं है। मिल्कीपुर ने, अयोध्या ने – एक नैरेटिव को ध्वस्त किया, एक नैरेटिव को पुनर्जीवित किया है। मिल्कीपुर ने BJP को संजीवनी दी है।

अपने देखी होगी ‘यूपी में का बा’ गाकर उत्तर प्रदेश को बदनाम करने वाली नेहा सिंह राठौड़ की वो तस्वीर, जिसमें वो खिलखिला कर हँसती हुई नज़र आ रही थीं। दिक्कत उनके हँसने से नहीं थी। समस्या थी उस कैप्शन में जो उन्होंने उस तस्वीर के साथ पोस्ट किया था – “अचानक से याद आया कि वो अयोध्या हार गए।” यहाँ ‘वो’ का आशय भाजपा से था। अयोध्या का आशय फैज़ाबाद लोकसभा सीट से था। 54,567 वोटों से भाजपा के 2 बार के सांसद लल्लू सिंह हार क्या गए, इसे भाजपा के खिलाफ प्रपंच फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।

अचानक याद आया कि वो अयोध्या हार गए..! pic.twitter.com/F3c7YGyQGz
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) July 22, 2024

अयोध्या की हार क्यों BJP के लिए बन गई थी सिरदर्द

कारण – भाजपा अस्सी के दशक से ही राम मंदिर को लेकर मुखर रही है। भाजपा नेताओं ने इसके लिए गिरफ्तारियाँ दी, हिन्दुओं ने गोलियाँ खाईं। वो भाजपा ही है जिसके शासनकाल में राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित हुआ। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बने, ऐसे में फैज़ाबाद की हार को भाजपा के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने तो अवधेश प्रसाद को ‘अयोध्या का राजा’ कह कर भी संबोधित किया। भगवान श्रीराम को अपमानित करने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिन्हें अयोध्या नरेश के रूप में जाना जाता है।

जैसे काशी के राजा भगवान विश्वनाथ हैं, मेवाड़ के राजा भगवान एकलिंग हैं, मुंबई के राजा गणपति हैं, और उज्जयिनी के राजा महाकाल हैं – वैसे ही अयोध्या के राजा केवल श्रीराम ही हैं। अयोध्या में किसी और को राजा बताना, ख़ासकर श्रीराम को अपमानित करने की मंशा से – शायद इस कलंक का प्रायश्चित वहाँ की जनता भी बार-बार करना चाहेगी। हमने देखा कि कैसे संसद में अवधेश प्रसाद को अखिलेश यादव अपनी बगल में बिठाते थे, तो कभी वो राहुल गाँधी के बगल में बैठे हुए दिखते थे। उन्हें एक ट्रॉफी की तरह लहराया जाने लगा था।

इससे भी बड़ी बात है कि मिल्कीपुर से भाजपा के जो चन्द्रभानु पासवान जीते हैं, वो भी अवधेश प्रसाद की तरह ही दलित पासी समाज से ही आते हैं। ये बताता है कि दलितों ने भी परिवारवाद को नकार दिया है। चन्द्रभानु पासवान आस्थावान हिन्दू हैं, मतगणना वाले दिन भी वो अपनी पत्नी सहित मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मिल्कीपुर का परिणाम ये भी बताता है कि यादव, जिन्हें सपा का परंपरागत वोटर बेस माना जाता है – वो भी भाजपा को वोट दे रहे हैं। BJP ओबीसी-दलित वर्ग में मजबूत ही हो रही है।

अर्थात, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जिस तरह आरक्षण और संविधान खत्म करने का जो झूठ फैलाया गया था उसका पटाक्षेप हो चुका है। भाजपा उससे आगे निकल चुकी है, काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती। जन-कल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दलितों, ख़ासकर दलित महिलाओं के मन में जो स्नेह है वो वापस पटरी पर आ गया है। यहाँ रामचंद्र यादव का जिक्र करना ज़रूरी है, जो मिल्कीपुर के ही हैं और पड़ोस के रुदौली से विधायक हैं। उनके नेटवर्क का BJP को फ़ायदा मिला। पंचायत चुनावों में उनकी धाक रही है, यादव नेताओं ने भाजपा का साथ दिया।

अयोध्या फिर से फतह करेगी BJP

2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास फैज़ाबाद लोकसभा सीट फिर से जीतने का मौका रहेगा। अवधेश प्रसाद 84 वर्ष के हो चुके होंगे तब तक, इतने सक्रिय भी नहीं रहेंगे। पिछली बार भाजपा की हार के कारण लल्लू सिंह का अति-आत्मविश्वास और उनके खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी को बताया गया था। इस बार भाजपा सभी खामियों पर काम करेगी। जहाँ तक अयोध्या की बात है, राम मंदिर में रोज लाखों लोग उमड़ रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सारे करू लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहाँ आते-जाते रहते हैं, वो मिल्कीपुर में रैली करने भी आए थे। यहाँ भाजपा ने गाँव-गाँव जनसंपर्क चलाया।

जिस तरह से महाकुंभ का आयोजन देश-दुनिया में यूपी के लिए गर्व का विषय बना है, वो भी दुनिया देख रही है। एक दुःखद घटना ज़रूर हुई, लेकिन 40 करोड़ लोगों को सँभालने और प्रयागराज में जिस तरह की साफ़-सफाई की व्यवस्था है वो अपने-आप में अध्ययन का विषय है। सीएम योगी की लगातार लोकप्रिय होती जा रही छवि का भी भाजपा को फ़ायदा मिला। खैर, मिल्कीपुर की जीत ने अयोध्या की हार वाले नैरेटिव को बदल दिया है, अवधेश प्रसाद शायद ही बेटे के हार के गम और इस फजीहत से उबर पाएँ।

मिल्कीपुर का वो रेपकांड, जिसने सपा को पहुँचाया नुकसान

ये भी याद कीजिए कि कैसे निषाद समाज की एक बच्ची के साथ बलात्कार के मामले को भाजपा ने उठाया था। अगस्त 2024 में हुई इस घटना में सपा नेता मोईद खान और उसके सहयोगी राजू खान का नाम सामने आया था। मुस्लिम आरोपितों को बचाने के लिए अखिलेश यादव ने पीड़िता के DNA टेस्ट की जाँच की माँग भी कर दी थी। मंत्री संजय निषाद परिजनों से मिलने के दौरान रो पड़े थे। इस घटना से भी समाजवादी पार्टी का नुकसान हुआ। अवधेश प्रसाद का ‘ड्रामा’ भी इसे ढँक न सका। कभी वो रोते नज़र आए तो कभी पूजा-पाठ करते हुए। राम विरोधियों का अंत में राम की शरण में जाने का दिखावा जनता को पसंद नहीं आया।

चन्द्रभानु पासवान की जीत ने भाजपा को राज्य में एक पासी चेहरा भी दे दिया है, जो जाटवों के बाद दूसरी सबसे बड़ी दलित आबादी है। जाटवों को मुख्यतः बसपा का वोटर माना जाता है। अवधेश प्रसाद की जीत के बाद भाजपा में भी पासी चेहरों को आगे बढ़ाने पर मंथन हुआ था, क्योंकि ये समाज अगर भाजपा के साथ जुड़ता है तो 2027 में पार्टी को इसका फ़ायदा मिलेगा।

Milkipur Exit Poll 2025: मिल्कीपुर सीट पर खिलेगा कम या फिर दौड़ेगी सपा की साइकल, एग्जिट पोल के आंकड़े इस पार्टी की बता रहे जीत
अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए आज यानी बुधवार को वोटिंग हुई। इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ो के अनुसार शाम 5 बजे तक मिल्कीपुर में 65 फीसदी मतदान हुआ है। इस सीट पर सपा ने फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा है। इसके अलावा चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी ने संतोष कुमार चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

एग्जिट पोल आया सामने

वोटिंग के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट का एग्जिट पोल सामने आया है। स्थानीय पत्रकारों के इस एग्जिट पोल में मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत का दावा किया गया है। पत्रकारों के मुताबिक यह ब्राम्हण बहुल इलाका है और इस बार यहां ब्राम्हणों में एकजुटता नजर आई है। इस वर्ग ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को सपोर्ट किया था, लेकिन इस बार वह बीजेपी की तरफ शिफ्ट हुए हैं। केवल ब्राम्हण ही नहीं इस बार मिल्कीपुर में सभी जातियों का झुकाव बीजेपी की ओर देखा गया है। इसलिए ये कहा जा रहा है कि बीजेपी इस सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

उधर, मतदान समाप्त हो जाने के बाद सपा ने अपने कार्यकर्ताओं से खास अपील की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान खत्म होने बाद ईवीएम सील होने तक और उसके बाद जबतक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाता है, तब तक आप उसकी निगरानी करें। मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम जाता है, आपलोग उस गाड़ी के पीछे पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़ कर आए। साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करे और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराएं।

मिल्कीपुर उप चुनाव : 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता आज चुनेंगे अपना विधायक…इन 414 मतदेय स्थलों पर पड़ेंगे वोट
—414 मतदेय स्थल पहुंची पोलिंग पार्टियां

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से 414 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम चन्द्र विजय सिंह ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया ।

प्रमुख रूप से भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए 210 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग के साथ कई स्थानों पर वीडियोग्राफी भी होगी। माइक्रो ऑब्जर्वर भी चुनाव पर निगाह रखेंगे। नौ टीम उड़न दस्ता, नौ स्टेटिक निगरानी टीम, छह टीम वीडियो निगरानी, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। सिविल पुलिस पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मतदान संपन्न कराए जाएंगे।

414 मतदेय स्थलों पर पड़ेंगे वोट

3 लाख 70 हजार 829 मतदाता आज 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमे एक लाख 92 हजार 984 पुरुष मतदाता,एक लाख 77 हजार 838 महिला मतदाता, सात थर्ड जेंडर भी अपना विधायक चुनेंगे। विधानसभा क्षेत्र में 4811 नए युवा मतदाता, विधानसभा में 255 मतदान केंद्र, 414 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।

10 उम्मीदवार मैदान में, जाने चुनाव चिन्ह

273-मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 के 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं जिसमें अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी) साइकिल, चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी) कमल, राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी) आटो रिक्शा, सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिष्ट) आरी, संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) केतली व निर्दलीय अरविन्द कुमार हाथ गाड़ी, कंचनलता द्वार घंटी, भोलानाथ अंगूठी, वेद प्रकाश फुटबाल खिलाड़ी, संजय पासी कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

मिल्कीपुर उप चुनाव : सात थर्ड जेंडर भी डालेंगे वोट, जानिए कितनी है वोटर्स की संख्या?
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में बुधवार को 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमे एक लाख 92 हजार 984 पुरुष मतदाता, एक लाख 77 हजार 838 महिला मतदाता व सात थर्ड जेंडर भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में 4811 नए युवा मतदाता भी पहली बार मतदान करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से 255 मतदान केंद्र जबकि 414 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

सत्तासीन भाजपा के लोकसभा चुनाव हारने के बाद जहाँ यह सीट अति महत्वपूर्ण हो गई है वहीं लोकसभा सीट जीतने के बाद उत्साह से लवरेज समाजवादी पार्टी को अपना दमखम दिखाने का यह एक और मौका है।

प्रमुख रूप से भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए 210 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग की जाएगी जबकि 25 मतदेय स्थल की वीडियोग्राफी होगी। इसके अलावा 71 मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए है। नौ टीम उड़नदस्ता, नौ टीम स्टेटिक निगरानी टीम, छह टीम वीडियो निगरानी, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। सिविल पुलिस पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मतदान संपन्न कराए जाएंगे।

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा-सपा की लड़ाई में क्या कांग्रेस कर रही भितरघात
लखनऊ : मिल्कीपुर उपचुनाव अब भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई बन गई है। इस उपचुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है। बसपा ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस कारण यह सीधा भाजपा और सपा के बीच लड़ाई हो गई है। इन दोनों पार्टियों ने एक ही जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उधर सपा द्वारा दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के बाद कांग्रेस से भितरघात का भी खतरा मंडरा रहा है।

कांग्रेस ने इससे पूर्व हुए नौ सीटों के उपचुनाव में भी सपा का समर्थन करने के बावजूद अपनी सक्रियता नहीं दिखायी थी। उनके स्थानीय नेताओं ने भी प्रचार में अपनी ताकत नहीं झोंकी थी। उसके बाद सपा ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। इससे कांग्रेस नेताओं में भी नाराजगी है। हालांकि उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद अजय राय पत्रकार वार्ता कर मिल्कीपुर विधानसभा में सपा के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं लेकिन सक्रियता को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

मिल्कीपुर में उम्मीदवारों और चुनाव निशान आवंटन को देखें तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को पार्टी का सिंबल साइकिल व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को कमल चुनाव निशान आवंटित हुआ है। मौलिक अधिकार पार्टी के रामनरेश चौधरी को आटो रिक्शा, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी की सुनीता को आरी, आजाद समाज पार्टी के संतोष कुमार को केतली, अरविंद कुमार को हाथ गाड़ी, कंचनलता को द्वार घंटी, भोलानाथ को अंगूठी, वेदप्रकाश को फुटबाल खिलाड़ी व संजय पासी को कैमरा चुनाव निशान आवंटित हुआ है। चुनाव निशान आवंटन के साथ नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीसरी बार उपचुनाव होने जा रहा है। इस उपचुनाव में 26 वर्ष बाद दूसरी बार सपा-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई होने वाली है। मिल्कीपुर में पहला उपचुनाव 1998 में और दूसरा छह वर्ष बाद 2004 में हुआ था। तीसरा उपचुनाव अब 20 वर्ष बाद पांच फरवरी को होने जा रहा है। 1996 में समाजवादी पार्टी से मित्रसेन यादव मिल्कीपुर से विधायक चुने गए थे। 1998 में वह सपा से ही सांसद चुन लिए गए। उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई तो 1998 में पहला उपचुनाव हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी से रामचंद्र यादव और भाजपा से पूर्व विधायक बृजभूषण त्रिपाठी प्रत्याशी थे।

मिल्कीपुर उपचुनाव में सियासी संग्राम : एक दूसरे से हार का बदला लेने को तैयार सपा-भाजपा
एक दूसरे से हार का बदला लेने को तैयार सपा-भाजपा

लोकसभा की हार का हिसाब बराबर करेगी बीजेपी

सपा कुंदरकी की शिकस्त का बदला लेने को आतुर

इस उपचुनाव में दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

सीएम समेत आधा दर्जन मंत्रियों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी

योगेश श्रीवास्तव

मिल्कीपुर उपचुनाव : दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ यूपी की अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यहां होने वाले उपचुनाव में सपा और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी हार का बदला लेने की ताक में है। भाजपा जहां लोकसभा चुनाव में यहां मिली हार का बदला लेना चाहती है तो समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव खासकर कुंदरकी की हार का बदला लेने की फिराक में है। कुंदरकी में पैंसठ फीसदी मुस्लिम मतदाता होने के बाद वहां सपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाने के नतीजे ने जहां सपा नेतृत्व की नींद उड़ाई वहीं भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक जीत थी।

मिल्कीपुर में २०२२ में सपा से अवधेश प्रसाद जीते थे पिछले लोकसभा चुनाव में उनके सांसद बनने के बाद रिक्त हुई इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। नवंबर में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में सात सीटे जीतने के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आत्मविश्वास से लबरेज है। वह मिल्कीपुर में कुंदरकी जैसी जीत दुहराने की तैयारी में है। लोकसभा में यह सीट सपा के खाते  में जाने के बाद से तिलमलाई भारतीय जनता पार्टी मिल्कीपुर सीट जीतकर अपनी खीझ मिटाना चाहती है। नौ सीटों में सात सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव इस बार सपा के लिए भी खासी महत्वूपर्ण है।

भारतीय जनता पार्टी ने यहां २०१७ और १९९१ में अपनी जीत दर्ज कराई थी। इस बार यदि यहां पर कमल खिलता है तो यह भाजपा की बड़ी उपलब्धि होगी। यहां पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके आधा दर्जन मंत्रियों ने ली है। जबकि सपा कुंदरकी में मिली हार का बदला मिल्कीपुर में लेकर एक बार फिर भाजपा को देश के राजनीतिक क्षितिज पर भाजपा को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। राममंदिर निर्माण के बाद हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट हारने के बाद भाजपा की स्थिति काफी असहज हुई। इस हार की भरपाई उसने विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव में कर ली। लेकिन अब अयोध्या की ही मिल्कीपुर सीट पर जीत दर्ज कराकर भाजपा सपा से लोकसभा चुनाव में मिली हार का हिसाब बराबर कर लेना चाहती है। यहां होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पहले से ही कमर कसे हुए है।

हालांकि सपा ने भी इस उपचुनाव के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा भले यहां अपना उम्मीदवार न तय कर पाई हो लेकिन सपा ने बहुत पहले ही सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। मिल्कीपुर में साढ़े तीन लाख मतदाताओं में से 1.2 लाख दलित, करीब 55,000 यादव ओबीसी और 30,000 मुस्लिम हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो दलितों के साथ ही 60,000 ब्राह्मणों, 25,000 क्षत्रियों और अन्य पिछड़े वर्गों का वोट पाने वाले के सिर जीत का सेहरा बंधेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस उपचुनाव में यह देखना होगा कि सपा का पीडीए फॉर्मूला इस सीट पर उसी तरह काम करेगा जैसा  लोकसभा चुनाव में  था या फि र भाजपा जातिगत विभाजन को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो पाती है। नवंबर में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। नवंबर में जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें मुजफ्फ रनगर की सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, करहल, खैर, फू लपुर, गाजियाबाद, मंझवा और मीरापुर शामिल थे। फि लहार मिल्कीपुर उपचुनाव को भाजपा के प्रतिष्ठा से जोडक़र देखाा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके सहयोगी मंत्री और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से यहां जीत के लिए कोई कसर नहीं  छोड़ रहे है।

इनपर कमल खिलाने का दारोमदार

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जहां स्वयं मुख्यमंत्री कमर कसे हुए है तो उनके साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का नाम शामिल है। मिल्कीपुर सीट पर ज्यादातर सपा का ही कब्जा रहा है। एक समय तक यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। भाजपा ने यहां १९९१ और २००२ और २०१७ में अपनी जीत दर्ज कराई थी।