मुजफ्फरपुर शेल्टर होम स्कैंडल – Dainik Bhaskar UP/UK

मुजफ्फरपुर कांड : 11 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, CBI के शिकंजे में फँसा ब्रजेश ठाकुर का बेटा
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर बालिका गृह सेक्स कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर जांच एजेंसी  का शिकंजा कसता ही जा रहा है. रविवार को CBI  ने आश्रय गृह यौन उत्पीड़न कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बेटे को शिंकजा कसा और उसे हिरासत में लिया।

टीम ने 11 घंटे तक  घर में सर्च ऑपरेशन  और पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया. सीबीआई की टीम ठाकुर के साहू रोड स्थित आवास पर सुबह करीब नौ बजे पहुंची और रात आठ बजे के करीब उसके बेटे राहुल आनंद के साथ वहां से रवाना हुई. आनंद, हिंदी दैनिक ‘प्रात: कमल’ का प्रकाशक और संपादक है जो उसके आवासीय परिसर और आश्रय गृह के अंदर ही स्थित है.

हथियारों से लैस कमांडो के साथ पहुंची सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो के डीआईजी अभय कुमार के नेतृत्व में टीम सशस्त्र कमांडो के साथ मुजफ्फरपुर के साहू रोड स्थित ठाकुर के आवास पर पहुंची. परिसर में घुसने के बाद कमांडो ने अंदर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जिससे मीडिया और आसपास मौजूद लोग अंदर नहीं घुस पाए. समझा जाता है कि सीबीआई की टीम ने सील खोलकर आश्रय गृह की जांच की और दस्तावेजों एवं अन्य सामग्री को इकट्ठा किया. फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सीबीआई की टीम ने घर के पीछे की जगह की भी जांच की जिसकी पिछले महीने पुलिस ने खुदाई की थी. आश्रय गृह में रहने वाली लड़कियों ने आरोप लगाए थे कि कुछ वर्ष पहले कर्मचारियों ने एक लड़की को पीट-पीट कर मार डाला था और उसके शव को घर के पिछले हिस्से में दफना दिया था जिसके बाद पुलिस ने वहां खुदाई की थी.

बालिका गृह की खुदाई को फिर मंगाई जेसीबी

दिन भर चली खुदाई में कुछ भी असंगत नहीं पाया गया और आठ फुट गहरे गड्ढे को फिर से भर दिया गया. इस बीच, सीबीआई ने भारी अर्थ मूवर मशीनों को वहां तैनात किया, लेकिन दिन में कोई खुदाई नहीं की गई. बिहार सरकार ने गैर सरकारी संगठन सेवा संकल्प एवं विकास समिति के पंजीकरण को रद्द कर दिया है जो निराश्रित लड़कियों के लिए आश्रय गृह चलाता था. बता दें कि 34 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ बिहार के समाज कल्याण विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद से आरोपी ब्रजेश जेल में है. बिहार में अपनी तरह के अनोखे सनसनीखेज मामले पर देशभर में हुई तीखी प्रतिक्रिया के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

शेल्टर होम स्कैंडलः ‘घिनौना काम’ से बचने के लिए हाथ-पैर काट लेती थीं लड़कियां
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित शेल्टर होम स्कैंडल मामले में जैसे-जैसे पीड़ित लड़कियों के बयान आ रहे हैं, इस मामले की संवेदनशीलता बढ़ती ही जा रही है. शेल्टर होम में रहने वाली 7 से 18 साल की पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को जो आपबीती बताई है, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि शेल्टर होम में ‘गंदा काम’ कराने के लिए उन्हें खाने में मिलाकर नशीली दवाएं दी जाती थीं. मारा-पीटा जाता था. शेल्टर होम के संचालकों की वहशियाना करतूतों की कहानी यहीं नहीं थमती है. पीड़ितों ने बताया कि शेल्टर होम की ‘आंटी’ के कहने पर उन्हें ब्रजेश ठाकुर के कमरे में जबर्दस्ती भेजा जाता था.

लड़कियां कांच के टूटे टुकड़ों से काट लेती थीं. अपने हाथ-पैर

न जाने पर मार-पीट की जाती थी. लड़कियों ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि ‘गंदा काम’ न करना पड़े, इसके लिए कई लड़कियां कांच के टूटे टुकड़ों से अपने हाथ-पैर काट लेती थीं. बता दें कि मुजफ्फरपुर के सरकारी बालिका गृह में बच्चियों से उत्पीड़न मामले की जांच का जिम्मा रविवार को सीबीआई को सौंप दिया गया. जांच एजेंसी ने शेल्टर होम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, आरोपी ब्रजेश ठाकुर को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है.

कीड़े की दवाई कहकर खिलाते थे नशीला पदार्थ

मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) द्वारा इसी साल अप्रैल में कराए गए सोशल ऑडिट के बाद मुजफ्फरपुर में सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा संचालित बालिका गृह के इस मामले का खुलासा हुआ था. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार,

शेल्टर होम में रहने वाली ज्यादातर लड़कियां अनाथ हैं. इन्हें कीड़े की दवा के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर इनके साथ दुष्कर्म किया जाता था. पीड़ित लड़कियों में से एक 10 वर्षीय बच्ची ने पुलिस को बताया, ‘आंटी अक्सर रात में सोने से पहले कीड़े की दवाई खिलाती थी. दवा खाने के बाद मुझे नींद आने लगती थी. सुबह जब मैं सोकर उठती थी तो मेरे बदन में दर्द रहता था. पेट पर लात मारकर हम लोगों को जगाया जाता था.’

दवा न खाने पर यौन हिंसा की शिकार होती थीं लड़कियां

शेल्टर होम की पीड़ित लड़कियों के किस्से, सभ्य समाज के नाम पर धब्बा हैं. मुजफ्फपुर की एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि अब तक 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है. एक अख़बार में छपी खबर के अनुसार, घरेलू काम-काज करने वाली पीड़ित लड़की ने कोर्ट में दिए गए अपने बयान में कहा कि आरोपी ब्रजेश ठाकुर के ऑफिस में एक बड़े पेट वाला आदमी उसे नशीली दवा खिलाता था.

दवा खाने से इनकार करने पर पीड़िता के साथ मार-पीट की जाती थी. पीड़ित लड़की ने बताया, ‘वह बहुत बुरे तरीके से नोचता-खसोटता था. उसके नोचने से मेरे शरीर पर निशान पड़ जाते थे.’ पीड़ित लड़कियों ने ‘गंदा काम’ करने से इनकार की बात पर उन पर गर्म पानी फेंकने या गर्म तेल से जलाने जैसी घटनाओं के बारे में भी बताया. पीड़िताओं ने कहा कि ‘गंदा काम’ से बचने के लिए कई लड़कियां अपने शरीर को कांच के टुकड़ों से काट लेती थीं.

ब्रजेश के डर से पड़ोसियों ने भी नहीं उठाई आवाज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों के साथ मार-पीट खुलेआम की जाती थी. इन लड़कियों को किसी भी समय मारा-पीटा जाता था. दर्द से चीखती-कराहती लड़कियों की आवाज बगल के पड़ोसियों को भी सुनाई देती थी, लेकिन किसी ने भी इस अत्याचार के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठाई. शेल्टर होम के पास रहने वाली एक महिला ने एक अख़बार को बताया, ‘

शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियां कभी भी छत पर या इसके आसपास नहीं दिखती थीं. ये लड़कियां जिन कमरों में रहती थीं, उनमें खिड़कियां नहीं हैं. हम लोग अक्सर उनके रोने, चिल्लाने और कराहने की आवाज सुनते थे, लेकिन ब्रजेश ठाकुर जैसे दबंग को देखते हुए कभी उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर सके.’ एक अन्य स्थानीय महिला ने कहा कि लड़कियों के रोने या कराहने की आवाज काफी भयानक होती थी.

शेल्टर होम स्कैंडल से गरमाई बिहार की राजनीति

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में बालिका गृह चलाने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सेवा संकल्प एवं विकास समिति को कालीसूची में डाल दिया गया है. वहीं, यहां रहने वाली लड़कियों को पटना एवं मधुबनी के बालिका गृहों में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले में बालिका गृह की महिला कर्मचारियों और एनजीओ चलाने वाले ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमाई हुई है.

सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी दल राजद के नेता तेजस्वी यादव लगातार इस मामले को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर हमले कर रहे हैं. कल यानी रविवार को भी तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट के जरिए शेल्टर होम मामले के आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ को मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत एक और अल्पावास का टेंडर देने पर सवाल उठाया. वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने राजद समर्थकों से दिल्ली स्थित बिहार भवन में मामले को लेकर प्रदर्शन करने की अपील की.