मुलायम – Dainik Bhaskar UP/UK

सपा के गढ़ में दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज होगा लूट का मुकदमा
इटावा .  उत्तर प्रदेश के इटावा मे राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियो के खिलाफ एक वकील और उसके परिजनो के साथ चैकिंग करने के नाम पर लूट करने का मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित) हुसैन अहमद अंसारी ने राजकीय रेलवे पुलिस को दरोगा और सिपाहियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। रेलवे पुलिस को दो दिन के अंदर प्राथमिकी की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करनी होगी ।

पीडित अधिवक्ता गजेंद्र सिंह वर्मा ने रविवार को बताया कि बीते पांच नवंबर को चाचा का निधन होने के बाद वह उनकी अस्थियां संगम तट पर विसर्जित कर लौट रहे थे । चचेरा भाई सौरभ और चाचा वीरेंद्र सिंह भी साथ थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे संगम एक्सप्रेस से इटावा जंक्शन पर उतरने के बाद तीनों प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकल रहे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हे टोका मगर बदमाश होने की आशंका पर वे लोग रुके नहीं ।

इसी बीच जीआरपी दारोगा रामचंद्र यादव, सिपाही विनोद और नीरज आ गए और तीनों को बलपूर्वक थाने ले गए । वहां उनके एवं परिजनों के साथ तीन अज्ञात सिपाहियों ने मारपीट की और अधिवक्ता की जेब से 32 सौ, सोने की अंगूठी, चाचा की जेब से 53 सौ रुपये और चेन अंगूठी लूट ली ।

इसके बाद जबरन गलती स्वीकारने की बात लिखित में लेकर छोड़ दिया । पीड़ितों ने उसी समय सरकारी अस्पताल मे चिकित्सीय परीक्षण कराया।

अधिवक्ता ने बताया कि एसपी रेलवे आगरा व एसएसपी इटावा से दारोगा-सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी । इस पर उन्होने अदालत की शरण ली ।

गौरतलब है कि वर्तमान में आरोपित दारोगा के पास जीआरपी थाने का प्रभार है । इस संबंध में उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है । मामला सिपाहियों से नोकझोंक का है । अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र पर सीओ रेलवे जांच करने आए थे लेकिन वह उनके समक्ष उपस्थित नहीं हुए । मारपीट और लूटपाट का आरोप निराधार है।

मुलायम के इस नए पैतरे ने शिवपाल के दावों की निकाली हवा
योगेश श्रीवास्तव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बीते रविवार को अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करके एक बार फिर शिवपाल सिंह यादव के उन दावों की हवा निकाल दी है, जिसमें चे नेता जी आर्शीवाद साथ होने की बात कर रहे थे। सेक्युलर मोर्चे के गठन के साथ ही शिवपाल यादव ने मोर्चे के झंडे बैनर और होर्डिग्स पर मुलायम की तस्वीरे लगाते हुए उनसे मोर्चे का संरक्षक बनने का अनुरोध किया था और यह भी कहा था कि नेता जी उन्हीं के मोर्चे से लोकसभा चुनाव लड़ेगे।

सपा से नाराज होकर शिवपाल ने कुछ दिन पहले ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था। इसके बाद से वह लगातार दावा कर रहे थे कि उन्हें नेताजी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा की साइकिल रैली के समापन के कार्यक्रम में जब मुलायम पहुंच गये और वहां से अपना संबोधन भी दिया। इससे अब यह स्पष्ट हो गया कि मुलायम का आशीर्वाद अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ है। न कि भाई शिवपाल के साथ। मुलायम का अखिलेश के साथ मंच साझा करने के बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

राजनीतिक समीक्षक दिन भर इसके अलग-अलग मायने निकालते रहे। राजधानी में यह चर्चा आम रही कि मुलायम ने अपने बेटे का साथ देने का फैसला कर लिया है और उन्होंने अब शिवपाल से दूरियां बना ली हैं। हालांकि शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा को अभी भी विश्वास है कि उन्हें मुलायम का आशीर्वाद मिलेगा। मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक सिंह का कहना है कि नेताजी समाजवाद के चलते फि रते विश्वविद्यालय हैं। वह कहीं भी आएं-जाएं लेकिन उनका आशीर्वाद सदा मोर्चा के साथ है।

राजनीतिक समीक्षक मुलायम के रुख का असर सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रस्तावित महागठबंधन पर भी देख रहे हैं। वैसे गठबंधन का सारा दारोमदार बसपा सुप्रीमो मायावती के रुख पर निर्भर है। हाल ही में मायावती ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस को किनारे किया है और उसके पहले लखनऊ में पत्रकार वार्ता आयोजित कर गठबंधन को लेकर उन्होंने जो बयान दिया था उससे सियासी हल्के में यही संदेश गया कि मायावती गठबंधन अपनी शर्तों पर चाहती हैं।

अब सपा में दो फ ाड़ हो जाने से मायावती इस बात को लेकर और सचेत होंगी कि शिवपाल द्वारा अलग मोर्चा बना लेने और खुलकर सपा के खिलाफ  आने से सपा के सियासी समीकरणों पर कुछ न कुछ असर अवश्य पड़ेगा। ऐसे में गठबंधन को लेकर बसपा सुप्रीमो एक बार फि र समीक्षा कर सकती हैं।

सियासी समीक्षक यह भी मान कर चलते हैं कि सपा और बसपा दोनों उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल हैं और दोनों दलों के मुखिया महात्वाकांक्षी भी हैं। ऐसे में मायावती और अखिलेश 2019 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतित बताये जा रहे हैं क्योंकि उस समय दोनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे।

लोकतंत्र का अपहरण करने वाली भाजपा को जनता देगी जवाब : अखिलेश
लखनऊ। केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लोकतंत्र का अपहरण करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिये कमर कस चुकी है।

यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में साइकिल यात्रा में शामिल नौजवानों को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा लोकतंत्र का अपहरण करने की साजिश में जुटी है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने की बजाय वह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में पहुंचा रही है। श्रमिकों को बेरोजगार बना रही है। 2019 में भाजपा से आक्रोशित जनता की लड़ाई बूथ पर होगी।

उन्होने ‘आयुष्मान भारत‘ योजना को भाजपा का धोखा बताते हुए कहा कि इस योजना से सरकारी अस्पताल कमजोर होंगे जबकि प्राइवेट संस्थाएं मजबूत होगी। समाजवादी सरकार के समय सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा थी। गंभीर बीमारियों हार्ट, किडनी, लीवर, कैंसर तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी।

यादव ने कहा कि बेहतर इलाज की सरकारी सुविधा के लिए केवल मेडिकल कालेज का भवन ही नहीं, नर्स, डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की भी जरूरत होती है। इनके अभाव में चिकित्सा संस्थान को मान्यता नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में लोहिया अस्पताल के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, बदायूं, में भी अच्छे अस्पताल बनाए गए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में गाजीपुर बलिया, को छोड़ दिया है जबकि उनकी सरकार उन्हें जोड़कर बनाना चाहती थी। हम मण्डियां और सड़क बना रहे थे। उन्होंने कहा कि रफ्तार से अर्थव्यवस्था तिगुनी बढ़ती है।

यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में लखनऊ में उच्च न्यायालय का भवन, विधानसभा के सामने हूबहू लोकभवन, के अतिरिक्त जेपी इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया गया। यह दिल्ली के हैवीटेट सेंटर से बेहतर बना है। इसमें स्विमिंगपूल, हेलीकाप्टर उतरने का स्थान, स्पोर्ट्स सेंटर, संग्रहालय भी बना है। जेपी सेंटर में जय प्रकाश जी के जीवन संघर्ष की गाथा के साथ ‘थाली आंदोलन‘ को भी दर्शाया गया है। राजधानी में लोहिया पार्क के बाद एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क भी बनाया है।

शिवपाल हुए नेताजी पर मेहरबान, भतीजे-बहू पर किया चुनावी जंग का ऐलान
लखनऊ ।  समाजवादी पार्टी (सपा) के लिये मुश्किलें खड़ी करने वाले ‘यादव परिवार’ के अहम सदस्य शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा मुलायम सिंह यादव को छोड़ कर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के अन्य अन्य सदस्यों से चुनावी रणक्षेत्र में दो दो हाथ करने से गुरेज नहीं करेगा।

सैफई के मेजर ध्यान चंद्र र्स्पोटस स्टेडियम मे आयोजित स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारो से बातचीत में मोर्चा के संयोजक शिवपाल ने कहा कि मोर्चे के उम्मीदवार कन्नौज, बदायूं सहित प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लडेंगे लेकिन बडे भाई मुलायम सिंह यादव का उनका मोर्चा समर्थन करेगा। मुलायम को मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव मैदान मे उतारने की पेशकश की जायेगी।

यादव ने समाजवादी पार्टी अथवा परिवार से सुलह समझौते की गुंजाइश को दरकिनार करते हुये कहा कि अब पीछे हटने का कोई सवाल नही है। इस बारे में अगर को कोई प्रस्ताव आता भी है तो भी उस पर भी कोई विचार नही किया जायेगा।

उन्होने कहा कि मोर्चा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन को तवज्जो देगा। अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश, डिम्पल, धर्मेंद्र के खिलाफ सेकुलर मोर्चा के प्रत्याशी उतारने पर के सवाल पर कहा कि मोर्चा राज्य की 80 सीटों पर लड़ेगा ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिलीभगत के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि समाजवादी विचारधारा वाले लोग भाजपा के साथ के बारे में सोच भी नही सकते। समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किए जाने के बाद शिवपाल पहली दफा अपने पैतृक गांव सैफई में एक स्कूली समारोह में हिस्सेदारी करने के लिए पहुंचे थे। शिवपाल के वाहन में सपा के झंडे के स्थान पर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का झंडा लगा था जिसके एक तरफ शिवपाल और दूसरी तरफ मुलायम की तस्वीर है ।

शिवपाल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने से पहले उनके बड़े भाई और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव वहां पहुंच गए । सैफई, जसवंतनगर, ताखा, चकरनगर, जसवंतनगर,करहल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे थे। इस मौके पर सैफई गांव के प्रधान दर्शन सिंह यादव, रघुराज शाक्य पूर्व विधायक, सुखदेवी वर्मा पूर्व विधायक, पूर्व राज्य मंत्री राम सेवक गंगापुरा, आनंद उर्फ बबलू प्रधान झिंगुपूर महावीर सिंह यादव प्रधान कथुआ, डा. ब्रजेश यादव, रिशब यादव जसवंतनगर, कृष्णमुरारी गुप्ता, इसरार सिद्दीकी, अजेंद्र सिंह गौर, अनुज मोंटी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थी।

सपा-बसपा का गठबंधन नहीं हुआ तो दोनों के वोट काटेंगे शिवपाल
लखनऊ :  सैफई के मुलायम का यादवी कुनबा चाचा-भतीजा के सत्ता जंग में बुरी तरह जख्मी होकर जन मन से साफ हो जाएगा या बचेगा, यह आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव बाद स्पष्ट होगा। लेकिन इसके लिए संकल्प करके उ.प्र. की सड़कों पर सर्वसुविधा सम्पन्न अति महंगी गाड़ी पर निकल चुके शिवपाल यादव कोशिश पूरी कर रहे हैं।

जोश इसलिए भी है कि इसके लिए पर्दे की आड़ से सत्ता का शह मिल रहा है। यही वजह है कि शिवपाल यादव राज्य की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का हुंकार भरने के बाद अब अपने बड़े भाई मुलायम यादव के पुत्र अखिलेश यादव को इशारों-इशारों में कंस कहने लगे हैं। यह कहके वह उनकी राजनीति को नेस्तनाबूद करने की प्रतिबद्धता का संकेत करने लगे हैं। लेकिन समाजवाद के नाम पर जातिवाद और लूटवाद का वीभत्स दर्शन कराने वाला यह कुनबा आपस में जितना लड़ेगा उतना राज्य का भला होगा, यह कहना है पूर्व मंत्री सुरेन्द्र का।

सुरेन्द्र कहते हैं कि समय ने मुलायम सिंह यादव को बहुत मौका दिया था। कई बार मौका दिया था। लेकिन उन्होंने उसका उपयोग किस तरह से किया, यह सबके सामने है। राज्य को कुनबाई राजनीति की धुरी बना दिया। घोटाले इतने की उसकी जांच के तंत्र की कठपुतली बन गये। सीबीआई व ईडी के डर से केन्द्र में जिसकी सत्ता होती है उसके इशारे पर सब कुछ करने को मजबूर रहते हैं।

राम मनोहर लोहिया के सच्चे वारिस होने का दावा करने वाले मुलायम व उनके कुनबे का यह जातिवादी, सुविधावादी, अवसरवादी, धनवादी रूप देखकर बचे-खुचे लोहियावादी कलपते हैं। ऐसे लोग अब कहने लगे हैं कि यदुवंशी अपने में लड़कर ही खत्म होते हैं। मुलायम कुनबा की राजनीति का अंत भी अब आपस में लड़कर ही होगा।

इस बारे में एआईसीसी सदस्य अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि यदि बसपा, सपा, कांग्रेस, रालोद का गठबंधन हो गया तब तो उ.प्र. में भाजपा बनाम इस गठबंधन की लड़ाई ही होगी। तब शिवपाल वोट कटवा करार दिये जाएंगे। यदि बसपा, सपा, कांग्रेस, रालोद का गठबंधन नहीं हुआ, जिसके लिए केन्द्र व राज्य का सत्ता तंत्र पूरी तरह से लगा हुआ है, तो शिवपाल बसपा व सपा दोनों के ही वोट काटेंगे। इसका भरपूर लाभ भाजपा को मिलेगा।

देखना यह है कि सपा व बसपा के प्रमुख लोग सीबीआई व ईडी से डर रहे हैं या अपनी राजनीति खत्म होने की संभावना से। वैसे भी भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा ही है कि भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 50 वर्ष तक राज करेगी।

दरकने लगी समाजवादी दीवार, सेक्युलर मोर्चा का शुरू हुआ असर…
योगेश श्रीवास्तव

लखनऊ : सेक्युलर मोर्चा गठित करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की दीवार में दरार आनी शुरू हो गई। इस राजनीतिक भूकंप से सपा में आईं दरारें अब जिले स्तर पर भी स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व ही समाजवादी पार्टी में नेता जी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह को उनके ही अपने बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से उतार फेंका था।

साथ ही नेता जी के भाई और पूर्व मुख्यमंत्री के चर्चित चाचा शिवपाल सिंह यादव को भी मंत्री पद से हाथ धोने पड़े थे। इसके बाद से ही पार्टी में उपेक्षित चल रहे शिवपाल सिंह यादव द्वारा अलग पार्टी गठन करने की चर्चाएं जोरों पर रहीं। शिवपाल पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की आस में अपना धैर्य बांधे रहे।

प्रदेश के तमाम जनपदों में बैठे उनके शुभचिंतक भी यही सोचकर चुप्पी साधे थे कि अब शायद सत्ता जाने के बाद उनके चहेते नेता शिवपाल सिंह को सम्मान वापस दिया जाएगा। हालांकि जब इसके विपरीत उन्हें और उनके नेता को ऐसा कुछ भी होते हुए नजर नहीं आया तो चंद रोज पूर्व ही अपने बड़े भाई और समाजवादी कुनबे के भीष्म पितामह कहे जाने वाले मुलायम सिंह का आशीर्वाद लेकर शिवपाल सिंह ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पार्टी का गठन करने की घोषणा कर दी।

यह घोषणा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मोर्चा की घोषणा के बाद से ही विभिन्न जनपदों में मायूस बैठे उनके चहेतों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके बाद से उनके लिए समर्पित लोग अब समाजवादी पार्टी से किनारा कर सेक्युलर मोर्चा का दामन थामने को तैयार खड़े हैं। जनपद में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। सपा में बाहुबली पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के रिश्तेदार कहे जाने वाले जिला पंचायत सदस्य दीपेन्द्र यादव ने अपने तमाम सहयोगियों समेत सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम लिया है।

और भी चहेते हैं लाइन में  जिले में पूर्व मुख्यमंत्री के चाचा के चहेतों की कमी नहीं है।

चाहे बात करें पूर्व एमएलसी की या फिर सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष की अथवा विधायक का रातो-रात टिकट पाने वाली नेत्री की। इसके अलावा भी कुछ चर्चित नाम हैं जिन्होंने सपा शासन में शिवपाल सिंह के सहयोग में काफी तरक्की की है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि उनके पक्ष में सब कुछ ठीक न रहा तो जल्द ही वे सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी को जनपद में खासा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।