यूपी महिला सुरक्षा योगी सरकार – Dainik Bhaskar UP/UK

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नारी वंदन सम्मेलन को किया संबोधित, कहा-महिला आरक्षण लागू करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में नारी वंदन सम्मेलन को किया संबोधित-वाराणसी के लिए 6330 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश को विकसित बनाने का क्रम अनवरत चल रहा है। उसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारी है। आज सभी माताओं, बहनों से एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। यह लक्ष्य लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। हमने प्रयास किया लेकिन सपा और कांग्रेस जैसे दलों ने यह नहीं होने दिया। हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। आरक्षण लागू हो, इसमें मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में छह हजार 330 करोड़ की लागत वाली 163 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यह ट्रेनें बनारस से पुणे एवं अयोध्या से मुंबई के लिए चलेंगी। उन्हाेंने बनास डेयरी के तीन लाख 21 हजार 813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का भी उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ग्राउंड पर नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, अन्नपूर्णा, विशालाक्षी, माता संकटा और मां गंगा की दिव्य धरती है। प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी में माताओं, बहनों को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को विकसित बनाने का क्रम अनवरत चल रहा है। उसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारी है। आज सभी माताओं, बहनों से एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। यह लक्ष्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा और टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने का हमने प्रयास किया लेकिन सपा और कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों ने यह नहीं होने दिया। हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। आरक्षण लागू हो, इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि महिला के मजबूत होने से पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। अतीत में महिलाओं को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा है। बेटियों को तमाम सवालों का सामाना करना पड़ा है। देश की ज्यादातर बेटियां इससे गुजरीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 साल पहले जब गुजरात में मुख्यमंत्री बना तो बेटियों के लिए दो योजनाएं शुरू कीं। वर्ष 2014 में केंद्र में हमारी सरकार आई तो बेटियों की समृद्धि और सुविधा से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की गयीं। दो साल पहले काशी से ही सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गयी। यह योजना बेटियों के आगे बढ़ने में बड़ी भूमिका अदा कर रही है। पढ़ाई, कमाई और दवाई के साथ करोड़ों बहनों के नाम पर पहली बार कोई प्रापर्टी रजिस्टर हुई है। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि आज हमार माई बहन अपने घर कर मालकिन बनत है।

उन्होंने कहा कि आपने यहां यूपी में हालात बदलते हुए देखा है। सपा की सरकार में बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था। आज बेटियों की ओर देखने वालों का क्या हश्र होता, यह सब जानते हैं। महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। ऐसे कदम बेटियों को सुरक्षा देते हैं। बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर तीन करोड़ बहने लखपति दीदी बन चुकी हैं। लखपति दीदी बनने में डेयरी की भी बड़ी भूमिका है। आज डेयरी से जुड़ी बहनों को 106 करोड़ रुपये बोनस के रूप में मिले हैं। काशी की बहनों से कहना चाहता हूं कि अभी तो यह शुरुआत है। भाजपा सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बना रही है।

मोदी ने कहा कि बेटियों के लिए सभी तीनों सेनाओं में स्थान मिला है। आज हर क्षेत्र में हर मोर्चे पर बेटियों मजबूत कार्य कर रही है। देश की नई संसद बनाने के पीछे बहनों की भागीदारी बढ़ाना एक महत्वपूर्ण कारण था। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संसद में नया कानून लाया गया लेकिन सपा, कांग्रेस और टीएमसी जैसे दलों ने उसे रोक दिया। 40 साल से ये दल इस पर ब्रेक लगाए हुए हैं। परिवारवादी दल बेटियों से डरे हुए हैं। वे बहनों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं। वे जानते हैं कि अगर मजबूत नेतृत्व प्रदान करने वाले बहनें संसद आ जाएंगी तो इनकी पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां इनकी कुटिल चाल समझ गयी हैं। पश्चिम बंगाल, असम से लेकर केरलम तक बहनों से इनके (विपक्ष) खिलाफ मजबूत वोट किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में हुए विकास कार्यों को भी गिनाते हुए कहा कि इन कार्यों से यहां के लोगों को सबसे अधिक लाभ हो रहा है। हमारी काशी अविनाशी है। यह निरंतर चलने वाला शहर है। इसी तरह विकास का पहिया भी लगातार गतिमान है।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उप्र भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व अन्य नेता मौजूद रहे।