राधिका यादव की मौत कैसे हुई – Dainik Bhaskar UP/UK
गांववालों के तानों ने छीनी होनहार खिलाड़ी की जिंदगी, पिता ने ही कर दी बेटी की हत्या…टेनिस स्टार राधिका मर्डर की Inside Story
गुरुग्राम:  दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली एक घटना में 25 साल की स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उन्हीं के पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में दीपक ने इस घटना की जो वजह बताई, वो हैरान करने वाली है. पुलिस के मुताबिक, दीपक ने बताया है कि हाल ही में राधिका ने टेनिस एकेडमी खोली थी. उसके बाद लोग मुझे ताने मारने लगे कि मैं बेटी की कमाई खा रहा हूं. मेरे बार-बार कहने पर भी राधिका एकेडमी बंद नहीं कर रही थी. इसी से गुस्सा होकर मैंने गोली मार दी.
पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है. राधिका यादव हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस प्लेयर थीं. उन्होंने स्टेट लेवल पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. 23 मार्च 2000 को जन्मी राधिका की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी.
चाचा ने दर्ज कराई हत्या की एफआईआर
गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 स्थित घर में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई इस घटना की एफआईआर राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने सेक्टर 56 थाने में दर्ज कराई है. FIR में कुलदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा और बेटी अनमोल के साथ घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं. भाई दीपक यादव अपनी पत्नी मंजू, बेटे धीरज और बेटी राधिका के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं.
एक ही घर में रहता था पूरा परिवार
कुलदीप ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर वह और उनका बेटा पीयूष पहली मंजिल पर पहुंचे तो राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी. ड्राइंग रूम में दीपक की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी. उन्होंने राधिका को तुरंत सेक्टर 56 के एशिया मरिंगो अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुलदीप ने बताया कि घटना के समय घर में दीपक, उनकी पत्नी मंजू और राधिका ही मौजूद थे. मुझे लगता है कि राधिका की हत्या उनके भाई दीपक ने ही की है.
पुलिस ने जब पिता दीपक यादव से पूछताछ ने उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि मेरी बेटी राधिका टेनिस खिलाड़ी थी. कई ट्रॉफी जीत चुकी थी. कुछ समय पहले कंधे की चोट के कारण उसने खेल छोड़कर अपनी टेनिस एकेडमी खोली थी. इसके बाद मैं जब भी दूध लेने वजीराबाद गांव जाता था तो लोग मुझे ताने मारते थे कि मैं बेटी की कमाई खा रहा हूं. कुछ लोग राधिका के चरित्र पर भी सवाल उठाते थे.
दीपक बोला, पीछे से कमर में मारीं गोलियां
दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि मैंने जब राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा तो उसने मना कर दिया. इस बात से मैं तनाव में था और मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही थी. इसी तनाव में मैंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका की कमर पर पीछे से तीन गोलियां मार दीं. दीपक ने बताया कि घटना के समय घर में वह, पत्नी मंजू और राधिका ही थे. उनका बेटा धीरज प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस गया था.