रामविलास पासवान – Dainik Bhaskar UP/UK

अमित शाह के शाही भोज में NDA के 36 दल, PM बोले, जनता ने देश के पुनर्जागरण, पुनरोत्थान के लिए वोट दिया
नयी दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को एक ‘आर्गेनिक एन्टिटी’ बताते हुए क्षेत्रीय आकांक्षाअों को पूरा करने में उसकी भूमिका की आज सराहना की तथा इस गठजोड़ को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जबकि राजग में शामिल 36 क्षेत्रीय पार्टियों ने  मोदी के नेतृत्व की एक सुर से प्रशंसा करते हुए उनमें एक बार फिर विश्वास व्यक्त किया और दावा किया कि 23 मई को राजग एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक बहुमत से जीत कर सत्ता में आ रहा है।

Delhi: Visuals from Ashoka Hotel where NDA leaders dinner is underway. PM Narendra Modi felicitated by alliance leaders pic.twitter.com/63apZhSGNG

— ANI (@ANI) May 21, 2019

मंगलवार रात को यहां होटल अशोका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राजग के नेताओं के लिए आयोजित एक रात्रिभोज के पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में राजग के नेताओं ने श्री मोदी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करने वाला एक प्रस्ताव रखा और उसे सर्वसम्मति से पारित किया। श्री मोदी ने सबके साथ लजीज भोजन का आनंद भी लिया।

बैठक में राजग के 36 में से 33 पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की जबकि बाकी तीन दलों के नेताओं ने अपने समर्थन के पत्र भेजे। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और रामविलास पासवान ने रात में संवाददाताओं से कहा कि राजग के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जबकि भाजपा की ओर से सभी राजग नेताओं का स्वागत किया गया।

मोदी ने राजग नेताओं को अपने संबोधन में कहा कि राजग एक ‘आर्गेनिक एन्टिटी’ बन चुका है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने में उसकी भूमिका अहम है।

राजग को पहले से अधिक मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जात-पात और ऊंच-नीच की धारणा से बाहर आने की जरुरत है तथा केवल गरीबी को जाति मानकर उसे दूर करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री का कहना था कि उन्होंने कोई काम वोट को लक्ष्य मान कर नहीं किया बल्कि नये भारत के निर्माण को लक्ष्य माना।

पासवान ने कहा कि सभी सहयोगी दलों ने मोदी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की और कहा कि चुनाव के परिणाम श्री मोदी के विज़न एवं परिश्रम का नतीजा होंगे। चुनाव में कोई लहर नहीं बल्कि सुनामी थी। जबकि प्रधानमंत्री ने भाजपा के अलावा राजग के अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि  मोदी ने पांच साल ऐसे सरकार चलायी कि छोटे से छोटे सहयोगी दल को बराबर का सम्मान दिया और किसी भी दल ने भेदभाव की शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि राजग में नेता नीति एवं नीयत साफ है। सभी ने एक टीम के रूप में काम किया है।

पासवान ने कहा कि विपक्ष इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर आरोप लगाकर साबित कर रहा है कि उसकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गयी है। 23 मई को राजग एग्जिट पोल के अनुमानों से बड़ा बहुमत लेकर आ रहा है।

सिंह ने श्री मोदी के समर्थन में पारित प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि राजग ने सच्चे अर्थों में भारत की आकांक्षा के गठबंधन के रूप में काम किया है। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री को उनके ऐतिहासिक निर्णयों के लिए बधाई भी दी गयी।  बैठक में श्री बादल,  अमित शाह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार, पासवान एवं राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया।

बैठक में शामिल होने वाले दल शिवसेना, जनता दल युनाइटेड, अन्नाद्रमुक, शिरोमणि अकाली दल, लोक जनशक्ति पार्टी, पट्टाली मक्कल काच्ची, देसीय मुरपोक्कू कषगम, अपना दल, असम गण परिषद, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, गोवा फारवर्ड पार्टी, इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, तमिल मनीला कांग्रेस, राष्ट्रीय समाज पक्ष, केरल कांग्रेस, भारतीय धर्म जन सेना, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन, बोडाेलैंड पीपुल्स फ्रंट, राभा हसौंग ज्वाइंट मूवमेंट, पूठिया तमिलगम काच्ची, ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस काच्ची, निशाद पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, गण शक्ति, ऑल इंडिया मुवेंडर मुन्नानी कषगम, तमिझगा मक्कल मुनेत्र कषगम, टी एन काेंगू इलाइग्नार पेरवई, कोनगुनाडु मुनेत्र कषगम, नागा पीपुल्स फ्रंट, ऑल इंडिया समथवा मक्कल काच्ची, इंडिया मक्कल कलवी मुनेत्र कषगम, पुराची भारतम, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा थे। जबकि तिवा जातीय ओइकिया मंच, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी तथा मिजो नेशनल फ्रंट के नेता किन्ही कारणों से नहीं आ सके। पर उन्होंने राजग के नेता के रूप में श्री मोदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पत्र भेजे हैं।

बिहार में महागठबंधन में महासंग्राम, कुशवाहा पर बोले तेजस्वी- आज शाम तक पत्ते हो जायेंगे साफ
आगामी  लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी संग्राम शुरू हो गया है. बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) गुरुवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल हो सकती है  खबर के मुताबिक, गुरुवार शाम तक महागठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है और इसमें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हो सकते हैं। आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस ओर इशारा करते हुए कहा है कि आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। उधर एलजेपी के अल्टिमेटम देने के बाद बिहार सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में शुक्रवार को अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा

‘चीजें आज शाम तक स्पष्ट हो जाएंगी और आपको सब मालूम हो जाएगा। हमने पहले भी लोगों को बुलाया है। अगर उपेंद्र कुशवाहा जी देश के लिए अच्छा चाहते हैं तो हम उन्हें आमंत्रित करते हैं। इधर क्षेत्रीय पार्टियों को कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि एलजेपी भी मोदी जी के गुट से खुश नहीं है और यह तथ्यों को साबित करता है।’

बताया जा रहा है कि दिल्ली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा( हम) नेता जीतनराम मांझी, आरएलएसपी लीडर उपेंद्र कुशवाहा की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही महागठबंधन का औपचारिक रूप से ऐलान हो सकता है। हालांकि सीटों के बंटवारे में अभी कुछ और वक्त लिया जा सकता है। अभी तक जो तस्वीर बनती दिख रही है उसके अनुसार, विपक्षी खेमे को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव लीड कर सकते हैं।

उधर, कांग्रेस नेता रंजीत रंजन का भी बयान इस पर सामने आया है। रंजन ने कहा, ‘चिराग पासवान जी और रामविलास पासवान जी ने मौसम का मिजाज समझ लिया है और अब वे डूबती नैया में पांव नहीं रखना चाहते हैं। उन्हें एहसास हो चुका है कि जो मुद्दे ये NDA के साथ लेकर चले थे वे गलत हैं। वैसे तो तय आलाकमान करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमारे दरवाजे खुले हैं और हम स्वागत करेंगे।’

बिहार में महागठबंधन की हो रही तैयारी

लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों ने महागठबंधन की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद सबके साथ चलने की बात कही थी। बिहार में महागठबंधन से एनडीए की उम्मीदों को झटका लग सकता है। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी चर्चा की शुरुआत कह सकते हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार महागठबंधन की बात कर रहे हैं और तीन राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी का हिस्सा लेने उसी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

कुशवाहा के बाद पासवान ने भी दिखाए तेवर

उधर बिहार में एनडीए के सहयोगी एलजेपी के रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी की तारीफ कर अपने बदले हुए तेवर दिखा दिए हैं। तीन राज्यों के नतीजों के बाद से सीट शेयरिंग को लेकर एलजेपी की तरफ से भी दबाव बनाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को चिराग पासवान के एक ट्वीट ने इसे और स्पष्ट कर दिया है। इसके बाद बुधवार को पार्टी की ओर से बीजेपी को 31 दिसंबर तक का अल्टिमेटम भी दे दिया गया था।

फैसला पासवान को ही लेना होगा

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस वक्त बैक डोर से रामविलास पासवान से कोई बातचीत नहीं हो रही है। हालांकि कांग्रेस सूत्र ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि देश हित में फैसला रामविलास पासवान को ही लेना है। कांग्रेस पार्टी इस वक्त पासवान के लिए उस तरह से सख्त नहीं हो सकती जैसे नीतीश कुमार के लिए है।