राम मंदिर निर्माण – Dainik Bhaskar UP/UK

उद्धव ठाकरे के समर्थन में उतरी उमा भारती, बोली-राम मंदिर पर BJP का कोई पेटेंट नहीं है…
नई दिल्ली।  केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता उमा भारती उद्धव ठाकरे के समर्थन में उतर आयी हैं. उन्होंने उद्धव की जमकर तारीफ की। उन्होंने बातों बातों में अपनी सरकार पर तंज कसने की कोशिश की. बोली कि राम मंदिर पर बीजेपी का अकेले पेटेंट नहीं है। भगवान राम सबके हैं।

उमा भारती ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी, बसपा, अकाली दल, ओवैसी और आजम खान जैसों से राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आने की अपील करती हैं। इससे पहले राम मंदिर  निर्माण को लेकर अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और और शिवसेना द्वारा बुलाई गई ‘धर्म सभा’ के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे  ने कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी नहीं किया जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान इस (राम मंदिर) मुद्दे का इस्तेमाल ना करें, हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें। उन्होंने कहा कि दिन, साल और पीढ़ियां बीती जा रही हैं लेकिन राम लला का मंदिर नहीं बन रहा है। ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यहां मंदिर था, है और रहेगा । ये तो हमारी भी भावना है। ‘लेकिन वह मंदिर दिखेगा कब ? उसका जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी हैं। संसद का केवल एक सत्र बचा है। सरकार अध्यादेश लाये । शिवसेना हिन्दुत्व के लिए हमेशा से साथ दे रही है और आगे भी देगी। चाहे कानून लाइये या अध्यादेश, लेकिन मंदिर अवश्य बनाइये। हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि हिन्दू आज पूछ रहा है कि मंदिर कब बनेगा । साथ ही शिवसेना प्रमुख ने साफ किया कि वह राजनीति करने के लिए अयोध्या नहीं आये हैं और ना ही उनका कोई छिपा एजेंडा है।उन्होंने कहा, ”मैं :भाजपा से: सवाल यही पूछ रहा हूं कि जब आप :चुनाव: प्रचार कर रहे थे तो कहते थे कि संविधान के दायरे में हर संभावना तलाश की जाएगी, पिछले चार साल में कितनी संभावना तलाशी गयी ? कब उस संभावना की तलाश करेंगे ?’ ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय मिली जुली सरकार थी । उस समय ये काम नहीं हो सका, लेकिन वर्तमान सरकार मजबूत है और ये सरकार मंदिर निर्माण नहीं करेगी तो कौन करेगा ? उन्होंने कहा कि ये सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो शायद ये सरकार भी नहीं बनेगी, लेकिन… मंदिर अवश्य बनेगा।

VIDEO : 25 को नहीं कल ही भारी संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे राम भक्त, तैयारियां पूरी
अयोध्या । विहिप की 25 नवम्बर को धर्मसभा में शामिल होने वाले लाखों राम भक्त 24 नवम्बर को ही अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर निर्माण को लेकर इस पूरे आयोजन में धर्मसभा के तैयार किये जा रहे मंच को विशेष आकर्षण ढंग से तैयार किया जा रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अयोध्या में धर्मसभा के आयोजन को लेकर बड़ा भक्त महल के बगिया में लाखों राम भक्तों को जुटाने के लिए तैयारियां तेज हैं।

विहिप प्रांतीय मिडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या में आयोजित होनेवाले धर्म सभा के लिए विशेष रूप से मंच तैयारी की जा रही है। मंच तीन सेट में बनाया जा रहा है। जो कि 35 चौड़ा और 75 फुट लंबा 6 फुट 7 फुट और 8 फुट का मंच होगा। मंच पर पूर्व में राम मंदिर आन्दोलन से जुड़े हुए स्थानों और स्मृतियों को उकेरा जा रहा है। इस धर्म सभा में आ रहे राम भक्तों की सुरक्षा को लेकर 5 द्वार बनाये जा रहे हैं।

अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित धर्मसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बड़ा भक्तमाल बगिया के मैदान में मंच निर्माण के साथ सुरक्षा के दृष्टी से बैरीकेटिंग और दूर दराज से आने वाले राम भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था सुचारु रुप से कैसे हो, इसकी तैयारी विशेष रुप से हो रहा है। 24 नवम्बर को ही आसपास के क्षेत्र में रहने वाले राम भक्तों को लाने के लिए वाहन के साथ रहने व भोजन के लिए पूरी तरह प्रबंध किया जा रहा है। इसके साथ ही उन राम भक्तों को धर्मसभा आयोजन के बाद गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए भी वाहनों की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए विहिप के सभी कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए हैं।

धर्मसभा में भीड़ जुटाने के लिए निकाली बाइक रैली

अयोध्या के विराट धर्मसभा में रामभक्तों की भीड़ जुटाने के लिये गुरुवार को शहर में बाइक रैली व पदयात्रा निकाली गयी।

यह बाइक रैली व पदयात्रा नयाघाट श्रंगार हाट से टेढ़ी बाजार होते हुये बड़ा भक्तमाल बगिया पंहुची। इसी प्रकार निंयावा चौराहा से बाइक यात्रा रिकाबगंज, चौक घंटाघर, बजाजा, सुभाष नगर व नाका होते हुये यह यात्रा बड़ा भक्तमाल पर पंहुच कर समाप्त हुई।

बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख महेश मिश्र के मार्गदर्शन में अयोध्या तथा फैजाबाद में जिला कार्याध्यक्ष प्रमाणिक कौशिक के संयोजन में निकली जनजागरण यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल जायसवाल, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, जिलामंत्री अभिषेक सिंह, रामजी निषाद व आशीष कौशल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

अयोध्या चलो के बैनर-पोस्टरों से पटी राजधानी

लखनऊ । राममंदिर निर्माण के लिये अयोध्या में 25 नवम्बर को आयोजित धर्मसभा की तैयारियां साल 1992 में हुये आंदोलन की याद ताजा कर रही है। लखनऊ से अयोध्या तक के रास्ते में जगह-जगह भगवान राम के चित्र वाले पोस्टर लग गये हैं। पोस्टर पर अयोध्या चलो लिखकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्मसभा में शामिल होने की अपील की जा रही है।

साल 1992 के आंदोलन का जिम्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्कालीन सरकार्यवाह शेषाद्रि ने संभाल रखा था। इस बार जिम्मेदारी संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी को सौंपी गयी है। भैयाजी जोशी तैयारियों का आकलन करने अयोध्या का दौरा कर चुके हैं। धर्मसभा को सफल बनाने के लिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अयोध्या के 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में 25 नवम्बर को आने के लिये पर्चे बांटते देखे गये। लखनऊ के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को बैनरों और पोस्टरों से पाट दिया गया है। विश्व हिन्दू परिषद का दावा है कि धर्मसभा में दो लाख लोग आयेंगे। धर्मसभा में मंदिर निर्माण के लिये सरकार पर विधेयक लाने का दबाव बनाया जा सकता है।

कसम खुदा की खायेंगे,मंदिर वहीं बनवायेंगे

कसम खुदा की खायेंगे,मंदिर वहीं बनवायेंगे। इस नारे के साथ मुसलमानों की टोलियां भी 25 नवम्बर को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा को सफल बनाने में जुटी नजर आ रही हैं।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े सैकड़ों मुसलमान अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। मंच के प्रदेश संयोजक मैहरध्वज ने कहा कि आज बारावफात है। मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये मंच के लोग संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि वह चाहते हें कि 25 नवम्बर को आयोजित सभा में दो या इससे अधिक मुस्लिम वक्ता भी बोलें।

उन्होंने बताया कि 15 दिन में उत्तर प्रदेश में 150 सभायें और देश भर में 400 से अधिक सभायें कर मंदिर निर्माण के पक्ष में माहौल तैयार किया जायेगा। सरकार पर दबाव बनाया जायेगा कि वह मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को जल्द से जल्द दूर कराये।

उन्होंने कहा कि मंदिर आन्दोलन के के पहले चरण में ताला खुला,दूसरे चरण में शिलान्यास हुआ और तीसरे चरण में ढांचा टूटा। अगले चरण में सरकार और कुछ अन्य संस्थाओं को जनता की ताकत का एहसास होगा।

वहीं मंच के सक्रिय कार्यकर्ता रजा कहते हैं कि उनका स्पष्ट मत है कि अब भगवान राम का मंदिर बन जाना चाहिये क्योंकि इससे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी है। देश की एकता अखण्डता ओर सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिये अयोध्या में राम का मंदिर जल्द से जल्द बन जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके साथ सैकड़ों मुसलमान ”कसम खुदा की खाते हैं, मंदिर वहीं बनवायेंगे” नारा लगाते हुये अयोध्या जायेंगे

राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में शुरू होगा अश्वमेध महायज्ञ

राम मन्दिर के निर्माण के संकल्प के साथ विश्व वेदांत संस्थान आगामी एक दिसम्बर से अयोध्या में अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। आयोजन की जानकारी देते हुये संस्थान के संस्थापक आनन्द महाराज ने बुधवार को बताया कि राम मंदिर निर्माण का आंदोलन दिन प्रतिदिन प्रबल होता जा रहा है। अब इसे जन आंदोलन बनने से कोई रोक नहीं सकता। अयोध्या में राम मंदिर तो बनकर रहेगा। साधुसंत और भारत की आम जनता इसके लिए कमर कस चुकी है।

आनन्द महाराज ने बताया कि अश्वमेध महायज्ञ राम मन्दिर की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा त्रेता युग के बाद कलयुग में पहली बार पवित्र भारत भूमि में अयोध्या की धरती पर, जहां भगवान श्रीराम ने जन्म लिया था, अश्वमेघ यज्ञ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व वेदांत संस्थान सभी संतों को जोड़कर राम मंदिर का निर्माण करेगा। अब राम मंदिर के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार नहीं किया जा सकता।

संतों को भव्य राम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाना होगा। मंदिर का विषय राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा है। जिस व्यक्ति का अतीत नहीं होता उसका वर्तमान और भविष्य भी नहीं होता। हर हिंदू धर्म के मतावंलबी को अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए और मंदिर निर्माण में यथासंभव योगदान देना चाहिए।

विश्व वेदांत संस्थान के संस्थापक ने कहा श्रीराम का मंदिर बनने से कोई रोक नहीं सकता। हमारे देश में विभिन्न मत या संप्रदाय के लोग रहते हैं, लेकिन सबके भगवान श्री राम ही पूर्वज है। हर हिंदू को अपने पूर्वज भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। महायज्ञ के संयोजक स्वामी आनंदजी महाराज ने बताया कि विश्व वेदांत संस्थान का केन्द्र नीदरलैड में हैं। भारत के 21 प्रदेश में करीब 10 लाख सदस्य अब तक संस्थान से जुड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए ही महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के साथ-साथ संतों में जागृति भी पैदा करना है। राम मंदिर के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के इंतजार की जरूरत नहीं है। राम मंदिर का निर्माण संतों के आदेश और निर्देशन में ही होगा। संतों का काम हिंदू समाज की रक्षा और धर्म का प्रचार-प्रसार करना है।

राम जन्म भूमि मामले में भी मोदी सरकार को अध्यादेश लाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संतों के चलते ही राष्ट्रभक्त व्यक्ति प्रधानमंत्री बना। अब उन्हें मंदिर निर्माण की तारीख बतानी होगी। भारत में हरेक व्यक्ति मंदिर निर्माण के पक्ष में है।

https://youtu.be/UMzXgbw4JLw

अयोध्या में मूर्ति का ऐलान, बोले-CM, मंदिर था और मंदिर ही रहेगा
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार संवैधानिक दायरे में मंदिर निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम लाल के ही दर्शन होते हैं। राम मंदिर था, है और रहेगा। संवैधानिक दायरे में रहकर सबकुछ करेंगे।

योगी ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि रामलला जहां विराजमान हैं वह स्थल मंदिर ही है और वहां लोग दर्शन करने आते हैं। करोड़ों लोग चाहते हैं कि जिस स्थल पर रामलला विराजमान हैं वहां मंदिर का निर्माण हो। सरकार इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है और संवैधानिक दायरे में रहकर मंदिर निर्माण की संभावना प्रशस्त करने में लगी है। मुख्यमंत्री मंदिर निर्माण के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

मंगलवार को दीपोत्सव में शरीक होने आए मुख्यमंत्री ने रात्रि सर्किट हाउस में प्रवास किया और बुधवार की सुबह वे पुन: रामनगरी में थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या की विकास योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा कि अयोध्या के विकास को लेकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। कई स्थलों का सर्वे भी हो चुका है। सरकार विकास को लेकर युद्ध स्तर पर प्रयासरत है।

Sri Ram ki ek darshaniya murti sthapit ho,bhumi ke anusar uske bare mein charcha karenge. Pujaniya murti mandir mein hogi, lekin ek darshaniya murti jo yahan ki pehchan ban sake. Hum wo sari vyavasthaein karenge jisse astha ka samman bhi ho aur Ayodhya ki pehchan ban sake: UP CM pic.twitter.com/7j30uWNeWX

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 7, 2018

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को प्रान्तीयकृत मेला की हैसियत दिलाने का भी एलान किया। राम नगरी के पर्यटन विकास की बड़ी उम्मीद के तौर पर प्रस्तावित भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापित होने के लिए मुर्हूत देखी जा चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या में निराश्रित महिलाओं के लिए एक कौशल्या सदन की स्थापना का भी ऐलान किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी तथा रामलला का दर्शन करने के साथ राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेशदास से भेंट की।

‘मंदिर था, है और रहेगा’

दीपोत्सव के भव्य आयोजन और सरयू तट पर तीन लाख से ज्यादा दीप जलाकर विश्व रेकॉर्ड स्थापित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को विकास की भेंट दी तो वहीं, बुधवार को मंदिर मुद्दे पर बात की। सीएम ने कहा कि इसमें कोई संशय नहीं है कि वहां मंदिर था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही निर्णय आएगा और संवैधानिक दायरे में रहकर राम मंदिर निर्माणहोगा। बता दें कि सीएम ने मंगलवार को आयोजन के दौरान फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के साथ ही एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनवाने का ऐलान भी किया।

‘संवैधानिक दायरे में समाधान’

बुधवार को सीएम योगी ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में अयोध्या बेहतरीन नगरी के रूप में विकसित की जाएगी। सीएम ने संतों से मुलाकात के बाद कहा, ‘अयोध्या में राम लला का दर्शन करने ही लोग आते हैं। इसमें कोई भी संशय नहीं है कि मंदिर था, है और रहेगा।’ उन्होंने कहा कि मंदिर को केवल भव्य स्वरूप देने की मांग है और इस दिशा में सरकार सकारात्मक प्रयास कर रही है। भारत के संवैधानिक दायरे में रहकर समाधान होगा।’

बुधवार को रामजन्मभूमि में रामलला और हनुमान गढ़ी समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की। उन्होंने अयोध्या के विकास के लिए बीजेपी सरकार की ओर से चलाईं गईं योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में अयोध्या को एक बेहतरीन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने कहा, ‘अयोध्या सात पवित्र नगरों में से एक है और दीपोत्सव से पूरे विश्व में इसकी संस्कृति देखी गई।’

दर्शनीय मूर्ति बनेगी अयोध्या की पहचान

आस्था से जुड़े प्रश्न पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा बनवाने का आश्वासन देते हुए सीएम ने कहा, ‘श्री राम की एक दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, भूमि के अनुसार उसके बारे में चर्चा करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘पूजनीय मूर्ति मंदिर में होगी, लेकिन एक दर्शनीय मूर्ति भी होगी जो यहां की पहचान बन सके।’ सीएम ने कहा, ‘हम वह सारी व्यवस्थाएं करेंगे जिससे आस्था का सम्मान भी हो और अयोध्या की पहचान बन सके।’

स्वच्छता पर बेहतर काम कर रही है सरकार

सीएम योगी ने कहा कि इस आयोजन से पूरी दुनिया में अच्छा संदेश गया है। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं तैयार की हैं। इन्हें धरातल पर लाने के लिए हमने निरीक्षण किया है और पूरा विश्वास है कि आने वाले कुछ वर्षों में अयोध्या बेहतरीन नगरी के रूप में स्थापित होगी।’ उन्होंने कहा कि अयोध्या की स्वच्छता के लिए भी सरकार बेहतर काम कर रही है क्योंकि देश और दुनिया के करोड़ों लोग यहां आते हैं।