रूसी राष्ट्रपति – Dainik Bhaskar UP/UK

रूसी राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह शुक्रवार को 19वीं द्विपक्षीय वार्षिक शिखर बैठक में शिरकत करेंगे। प्रतिबंध लगाए जाने की अमेरिकी धमकी के बावजूद भारत रूस से 5 अरब डॉलर के एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम सौदा करेगा। इसके अलावा दोनों देश अंतरिक्ष, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अन्य अहम समझौते भी करेंगे।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रूसी राष्ट्रपति का आईजीआई एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। पीएम मोदी ने रशियन और अंग्रेजी में ट्वीट कर पुतिन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन, आपका भारत में स्वागत है। भारत-रूस की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने वाली मंत्रणा को लेकर आशान्वित।

रूसी रक्षा कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को देखते हुए पुतिन और मोदी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे। इसमें अमेरिकी प्रतिबंध के चलते ईरान से होने वाले कच्चे तेल के आयात पर असर का मुद्दा भी शामिल है।

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए की डिनर की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास बृहस्पतिवार रात को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के लिए डिनर की मेजबानी की। वन-ऑन-वन डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक मुद्दों समेत कई मसलों पर चर्चा की।

इससे पहले एयरपोर्ट से सीधे पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचने पर पुतिन का मोदी ने स्वागत किया। मोदी ने रशियन और अंग्रेजी में ट्वीट कर पुतिन के भारत आगमन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन, आपका भारत में स्वागत है। भारत-रूस की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने वाली मंत्रणा को लेकर आशान्वित। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई वैश्विक नेताओं के लिए निजी डिनर की मेजबानी कर चुके हैं।

LIVE updates:

– आज 19वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन है. जिसमें भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर दस्तखत हो सकते हैं.

माना जा रहा है कि 19वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और पुतिन विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. इनमें मास्को के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध और आतंकवाद विरोधी सहयोग शामिल हैं.  बैठक के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति पुतिन, भारत में आपका स्वागत है. बातचीत को लेकर उत्सुक हूं, इससे भारत-रूस संबंध और प्रगाढ़ होंगे.’

उनका ट्वीट रूसी भाषा में भी पोस्ट किया गया. पुतिन के भारत पहुंचने के बीच रूसी समाचार एजेंसी तास ने खबर दी है कि शुक्रवार को कई द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इनमें भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली देने के लिए पांच अरब डॉलर का करार शामिल है. हस्ताक्षर किए जाने वाले समझौतों से रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार, ऊर्जा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. लेकिन मुख्य ध्यान एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली सौदे पर होगा क्योंकि यदि इस पर हस्ताक्षर किए गए तो इससे रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन हो सकता है.

भारत ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद वह करार की दिशा में आगे बढ़ेगा. भारत अपने वायु रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली खरीदना चाहता है, खासतौर पर लगभग 4,000 किलोमीटर लंबी चीन-भारत सीमा के लिए.

रूस भारत के प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है. सूत्रों ने पहले कहा था कि मोदी और पुतिन ईरान से कच्चे तेल के आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव पर भी विचार करेंगे. पीएम मोदी के साथ बातचीत करने के अलावा रूसी नेता पुतिन शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ भी बैठक करेंगे. वह प्रतिभाशाली बच्चों के एक समूह के साथ भी बातचीत करेंगे और भारत-रूस व्यापार बैठक को संबोधित करेंगे.